बुधवार, जुलाई 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

यूक्रेन-रूस युद्ध से सबक लेते हुए भारत उठाने जा रहा है ये कदम, 85 फाइटर जेट सुखोई को अपग्रेड करने के साथ करेगा ये काम  

by Web Desk
सितम्बर 26, 2022
in राष्ट्रीय, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

यूक्रेन के साथ युद्ध का असर रूसी विमान सुखोई-30एमकेआई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करने की योजना पर भी पड़ा है, इसलिए अब इस बेड़े का भारत में ही तेजी के साथ आधुनिकीकरण करने का फैसला लिया गया है। अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करने की योजना काफी समय से लंबित होने की वजह से अब वायु सेना अपनी लड़ाकू स्क्वाड्रन को मजबूत करने के इरादे से सुखोई का अपग्रेडेशन तेज गति से बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

रूस के साथ पहली बार 30 नवंबर,1996 को हुए अनुबंध के बाद से भारत ने मार्च, 2020 तक ऑर्डर किए गए सभी 272 विमानों का उत्पादन पूरा कर लिया लेकिन इस समय वायुसेना के पास 261 सुखोई-30 लड़ाकू विमान हैं। दरअसल, 2000 से 2019 के बीच 11 सुखोई-30 दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। वायुसेना के लड़ाकू बेड़े में इन विमानों की भरपाई करने के लिए जुलाई, 2020 में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 10,730 करोड़ की लागत से 12 सुखोई-30 एमकेआई विमानों की खरीद को मंजूरी दी है। भारतीय वायुसेना का अग्रिम पंक्ति का लड़ाकू विमान सुखोई-30 एमकेआई हवा से हवा में मार करने वाली नई मिसाइलों के लिए बेहद कारगर माना जाता है। इसलिए 40 सुखोई विमानों को सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस से लैस किए जाने के लिए मॉडर्नाइज कर दिया गया है।

RELATED NEWS

Ukraine Attack: काला सागर में फंसे 13 भारतीय नाविक, ड्रोन-मिसाइल हमलों के बीच कर रहे बचाव की अपील

Ukraine Attack: काला सागर में फंसे 13 भारतीय नाविक, ड्रोन-मिसाइल हमलों के बीच कर रहे बचाव की अपील

जुलाई 29, 2026
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026

इसके बाद वायु सेना ने अपने 85 एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों को नवीनतम मानकों तक अपग्रेड करने के लिए 35 हजार करोड़ की योजना बनाई। रूस और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेडम के सहयोग से इन 85 विमानों को स्वदेशी शक्तिशाली रडार और नवीनतम इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमताओं से लैस किया जाना था, ताकि इसे ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत और ताकतवर बनाया जा सके। इस बीच फरवरी में शुरू हुए रूस और यूक्रेन में संघर्ष के कारण यह योजना फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दी गई थी, क्योंकि रूसी पुर्जों की आपूर्ति समय से नहीं हो पा रही है। वायु सेना अपने अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमानों की अपग्रेडेशन योजना को अब और अधिक समय तक लंबित नहीं रख सकती, इसलिए अब इस बेड़े का भारत में ही तेजी के साथ आधुनिकीकरण करने का फैसला लिया गया है।

वायु सेना के एक अधिकारी ने कहा कि पहले अपग्रेड के लिए वायु सेवा गुणवत्ता आवश्यकताओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उस मोर्चे पर बहुत तेज गति से काम चल रहा है। हम निजी उद्योग को शामिल करते हुए देश के भीतर जितना संभव हो सकेगा, उतना अपग्रेड करने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि अपग्रेड प्रक्रिया एक विमान की खरीद जितनी ही है। अधिकारी ने कहा कि बुनियादी मिशन क्षमताओं को पूरा करने और देश के भीतर उड़ान नियंत्रण करने का प्रयास जारी है। वायु सेना अगले कुछ दशकों के लिए विमानों को समकालीन बनाए रखने के लिए उनमें नए हथियार, एवियोनिक्स, सेंसर और इंजन जोड़ने पर विचार कर रही है।

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने पहले ही कहा था कि पुराने जेट विमानों का कुल तकनीकी जीवन पूरा करने और नए विमानों को बेड़े में शामिल करने में देरी की वजह से सुखोई को अपग्रेड करना पहली प्राथमिकता बन गया है। वायु सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि भले ही रूस से पुर्जों की आपूर्ति निकट भविष्य में भी ऐसी ही रहने की उम्मीद है। इसके बावजूद विमानों को अपग्रेड करने में पुर्जों की कमी को आड़े नहीं आने दिया जायेगा, क्योंकि भारत ने उड़ी सर्जिकल स्ट्राइक और चीन के साथ संघर्ष शुरू होने के बाद काफी मात्रा में इनका स्टॉक कर लिया था।

Tags: Air Force newsairforceNews1Indiasukhoi fighterUkraine Russia War
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Ukraine Attack: काला सागर में फंसे 13 भारतीय नाविक, ड्रोन-मिसाइल हमलों के बीच कर रहे बचाव की अपील

Ukraine Attack: काला सागर में फंसे 13 भारतीय नाविक, ड्रोन-मिसाइल हमलों के बीच कर रहे बचाव की अपील

by Kirtika Tyagi
जुलाई 29, 2026

Indian Sailors: काला सागर में यूक्रेन के ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच कमर्शियल कार्गो जहाज MV Omorfi पर 13...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

Next Post

Congress politics: आशोक गहलोत के अध्यक्ष बनने पर प्रश्नचिह्न, क्या गहलोत-पायलट खेमें की लड़ाई में मारेगा तीसरा बाजी

Navratri 2022: जालौन के इस मंदिर में मलखान से फूलन तक सब टेकते थे माथा, जानिए क्यों है डकैतों के लिए आस्था का केंद्र

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist