Sunday, June 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

नई दिल्ली: Jamia Millia Islamia के प्रोफेसर पकड़े गए रिश्वत लेते हुए , जानें क्या है पूरा मामला

by abhishek tyagi
March 17, 2022
in क्राइम, राज्य, शिक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में तैनात एक प्रोफेसर और दो कंपनियों के कर्मचारियों को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. ये कार्रवाई रिश्वत लेकर बन रही इमारत के ढांचे को फर्जी प्रमाण पत्र देने के मामले में हुई है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी की. इन आरोपियों को सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा. सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक, जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय सिविल इंजीनियरिंग विभाग में तैनात प्रोफेसर खालिद मोइन व्योम, आर्किटेक्ट के प्रखर पवार और इसी कंपनी के कर्मचारी आबिद खान शामिल है।

RELATED NEWS

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दो पुस्तकों का हुआ लोकार्पण, कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर हैं एडिटर PHOTO

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दो पुस्तकों का हुआ लोकार्पण, कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर हैं एडिटर

November 7, 2023

यह कंपनी दिल्ली के ओखला फेस 3 में बताई गई है. आरोप है कि यह प्रोफेसर विभिन्न प्राइवेट बिल्डरों आर्किटेक्ट मध्यस्थों आदि के माध्यम से इमारतों के लिए ढांचा स्थिर प्रमाण पत्र जारी करता था. यह भी आरोप है कि प्रमाण पत्र जारी करने के बदले प्रोफेसर अपना सुविधा शुल्क वसूलता था. आरोप के मुताबिक प्रमाण पत्र मिलने के बाद बिल्डर द्वारा जो इमारत खड़ी की जाती थी उस पर ढांचे को लेकर सरकारी एजेंसियां सवाल खड़े नहीं कर सकती थी। 

सीबीआई के मुताबिक, सूचना के आधार पर इस मामले की आरंभिक जांच की गई और इस जांच के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई. इसके बाद जाल बिछाकर सीबीआई ने एक लाख रुपये की रिश्वत ले रहे प्रोफ़ेसर और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की. सीबीआई के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों को सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा. सीबीआई जानना चाहती है कि इन लोगों ने अब तक ऐसी कितनी इमारतों को प्रमाण पत्र जारी किए हैं।

सूत्रों का कहना है कि गुड़गांव के सेक्टर 109 में जो इमारत का 1 फ्लोर पिछले दिनों गिरा था  उस इमारत के लिए भी प्रमाण पत्र इसी प्रोफेसर द्वारा जारी किया गया था. सीबीआई इस बाबत भी जांच कर रही है।

Tags: Jamia Millia Islamiajamia millia islamia admission 2021-22Jamia Millia Islamia Courses and FeesJamia Millia Islamia Highlights 2022जामिया मिलिया इस्लामिया
Share197Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दो पुस्तकों का हुआ लोकार्पण, कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर हैं एडिटर PHOTO

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दो पुस्तकों का हुआ लोकार्पण, कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर हैं एडिटर

by Saurabh Chaturvedi
November 7, 2023

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में स्थित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दो बेहतरीन पुस्तकों का लोकार्पण किया गया. इन...

Next Post

Holika Dahan 2022: होलिका दहन में इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है अशुभ

Abhishek Banerjee पर फिर कसा ED का शिकंजा, कोयला घोटाले में करेगी पूछताछ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist