Saturday, November 21, 2026 7:02 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Asma Khan » CRPF Raising Day: CRPF के 83वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए अमित शाह

CRPF Raising Day: CRPF के 83वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए अमित शाह

by abhishek tyagi
19/03/2022

नई दिल्ली। आज जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के मौलाना आजाद स्टेडियम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)का 83वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. देश के गृहमंत्री अमित शाह भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिये यहां पहुंचे हुए हैं. गृहमंत्री शाह ने जवानों को संबोधित करते हुये कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के भारत के प्रधान मंत्री बनने के बाद जम्मू-कश्मीर की स्थिति में सुधार हुआ है।

जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ी उपलब्धि वह अपार सफलता है जो हमारे बलों ने राज्य में आतंकवाद को नियंत्रित करने में हासिल की है. इस कार्यक्रम में परेड का निरिक्षण करने के बाद वहां मौजूद जवानों और अधिकारियों को संबोधित करते हुये गृहमंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि CRPF की वार्षिक परेड देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाई जायेगी. इसके पीछे का उद्देश्य ये है कि देश और सीमाओं की सुरक्षा में लगे हुए जवान देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर जनता से आत्मीय संबंध बनायेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जवानों से कहा कि चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है और निष्पक्ष चुनाव एक लोकतांत्रिक देश की आत्मा है. जब भी भारत में लोकसभा या विधानसभा चुनाव होते हैं सीआरपीएफ देश भर में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीआरपीएफ ने लंबे समय से भारत में लोगों को सुरक्षा और सुरक्षा की भावना प्रदान करने का काम किया है. सीआरपीएफ के जवानों ने देश में मुश्किल हालात में लोगों को राहत की सांस दी है।

RELATED NEWS

No Content Available

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिये शाह कल शाम ही जम्मू कश्मीर पहुंच गये थे. इस दौरान गृह मंत्री ने केंद्र शासित प्रदेश के सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए राजभवन में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में सूबे के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद थे. उपराज्यपाल के अलावा गृह मंत्रालय, जम्मू-कश्मीर पुलिस के शीर्ष अधिकारी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), खुफिया एजेंसियों और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

इसके अलावा गृह मंत्री ने आंतकी घटनाओं में जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर नौकरी के नियुक्ति पत्र भी सौंपे. इस बाबत अमित शाह ने कहा कि आज जम्मू पहुंचकर आतंकवादी घटनाओं में शहीद हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के बहादुर जवानों के परिजनों को नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे. जम्मू-कश्मीर को सुरक्षित रखने के उनके समर्पण और वीरता पर पूरे देश को गर्व है. मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर के सभी पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों के कल्याण हेतु कटिबद्ध है।

Related Posts

No Content Available
Next Post

दिल्ली के नारायणा इलाके में युवक की चाकू से गोद कर हत्या, नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार

25 मार्च शाम 4 बजे होगा Yogi का शपथग्रहण, PM Modi समेत ये दिग्गज नेता भी होंगे शामिल

Uttar Pradesh MLC Election 2022: बीजेपी ने 30 उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

POPULAR POST

Emergency Landing : उड़ान भरते ही इंडिगो के विमान में आई खराबी, पुणे एयरपोर्ट पर  करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?

Emergency Landing : उड़ान भरते ही इंडिगो के विमान में आई खराबी, पुणे एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?

November 15, 2026
Election Battle : मायावती के सामने अखिलेश, चंद्रशेखर और चिराग की चुनौती कौन बनेगा दलित वोटों का असली खिलाड़ी कौन?

Election Battle : मायावती के सामने अखिलेश, चंद्रशेखर और चिराग की चुनौती कौन बनेगा दलित वोटों का असली खिलाड़ी कौन?

November 17, 2026
Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
Aparajita Handa World Record

World Record :लखनऊ की बिटिया ने किया कमाल! किस पर भारतीय संस्कृति दिखाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया अपना नाम

November 18, 2026
Road Accident : चंबा में खाई में गिरी पिकअप, दो लोगों की मौत; दो घायल, कैसे हुआ हादसा?

Road Accident : चंबा में खाई में गिरी पिकअप, दो लोगों की मौत; दो घायल, कैसे हुआ हादसा?

November 19, 2026
Delhi Pollution

School Update : दिल्ली-NCR के बच्चों को अब जाना होगा स्कूल, हाइब्रिड क्लास खत्म, लागू हुआ नया आदेश?

November 19, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India