Saturday, November 22, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home चुनाव

गोवा: 23 से 25 मार्च के बीच हो सकता है भाजपा की नई सरकार का शपथ ग्रहण

abhishek tyagi by abhishek tyagi
March 20, 2022
in चुनाव, देश, बड़ी खबर, राज्य, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोवा। गोवा में भाजपा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 23 से 25 मार्च के बीच हो सकता है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। दरअसल, गोवा में भाजपा कुल 40 विधानसभा सीटों में से 20 सीटें जीतकर सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरी है। राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा पर्यवेक्षक सोमवार को राज्य पहुंचेंगे, जिसके बाद शपथ ग्रहण समारोह की सही तारीख तय की जाएगी।

भाजपा को महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के दो विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है। इसाके बावजूद भी भाजपा ने अभी तक तटीय राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है। 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए गए थे।

RELATED POSTS

भाजपा और अपना दल में जल्द सीट बंटवारा फाइनल होगा ! भाजपा और अपना दल में 14 सीटों पर बन सकती है बात |

January 18, 2022

इससे पहले सावंत और गोवा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े सहित भाजपा नेताओं ने रविवार को पणजी में पार्टी कार्यालय में एक बैठक की। बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए तनवडे़ ने कहा कि नई सरकार के शपथ ग्रहण की सही तारीख की घोषणा पार्टी पर्यवेक्षकों के यहां पहुंचने और गोवा में भाजपा की विधायक इकाई की बैठक के बाद की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह अस्थाई रूप से 23 से 25 मार्च के बीच होगा। पीएम मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई यहां के निकट बम्बोलिम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में नए मुख्यमंत्री को गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

एक सवाल के जवाब में तनवडे़ ने कहा कि नए मुख्यमंत्री की घोषणा पार्टी विधायकों के साथ बैठक करने के बाद केंद्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि गोवा में नई सरकार के गठन को रोक दिया गया है, क्योंकि इसे अन्य राज्यों के साथ किया जाना है, जहां भाजपा ने सत्ता बरकरार रखी है।

इससे पहले सावंत और उनकी पार्टी के सहयोगी विश्वजीत राणे ने शनिवार शाम नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जहां पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और महासचिव बी एल संतोष भी मौजूद थे। सावंत के साथ राणे को राज्य में शीर्ष पद पर काबिज होने वाले दावेदारों में से एक माना जा रहा है।

Tags: BJP government Latest Breaking NewsBjp in Goabjpmission2022Find Bjp Government Latest NewsGoa latest news on bjp governmentGoa latets election news
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

भाजपा और अपना दल में जल्द सीट बंटवारा फाइनल होगा ! भाजपा और अपना दल में 14 सीटों पर बन सकती है बात |

by abhishek tyagi
January 18, 2022

https://youtu.be/1JQYjnOJe_8

Next Post

दिल्ली मेट्रो के नए एमडी होंगे विकास कुमार, उप राज्यपाल ने दी मंजूरी

Corona In India: अब कम समय में लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version