गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

दिल्ली मेट्रो के नए एमडी होंगे विकास कुमार, उप राज्यपाल ने दी मंजूरी

by abhishek tyagi
मार्च 20, 2022
in दिल्ली, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक (एमडी) की नियुक्ति के लिए विकास कुमार के नाम पर उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब डीएमआरसी के नए एमडी विकास कुमार होंगे।

जानकारी के मुताबिक, 11 साल बाद नए एमडी ई श्रीधरन के बाद डीएमआरसी के तीसरे प्रबंध निदेशक होंगे। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने साक्षात्कार के बाद इस पद पर नियुक्ति के लिए विकास कुमार का नाम प्रस्तावित किया है।

RELATED NEWS

DMRC

DMRC: यूं हीं दिल्लीवालों की ‘लाइफ लाइन’ नहीं बन गयी, दिल्ली मेट्रो ने इस दिन तो रच दिया इतिहास

जून 30, 2024
Crime News

Crime News : भाई – बहन के रिश्ते को किया शर्मसार, अश्लील वीडियो देख भाई ने किया बहन का रेप, फिर गला दबाकर हत्या

फ़रवरी 6, 2024

दिल्ली मेट्रो के मौजूदा प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त होगा। इससे पहले कई बार उनकी सेवाओं का विस्तार किया गया। कुछ दिनों पहले दिल्ली सरकार ने डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक पद के लिए आवेदन मांगा था। इस पद की योग्यता और अनुभवों के आधार पर निदेशक विकास कुमार का नाम चयन समिति ने तय किया है।

सूत्रों के मुताबिक इस पद के लिए आवेदन करने वालों की योग्यता, अनुभव सहित सभी पहलुओं पर गौर करने के बाद नाम का चयन किया गया है। दो दिनों तक साक्षात्कार के बाद नाम तय कर इसे आगे भेजा गया है। चयन समिति में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, अतिरिक्त मुख्य सचिव सहित एक और सदस्य हैं।

1988 बैच के आरआरएस अधिकारी हैं विकास कुमार

विकास कुमार भारतीय रेल सेवा के 1988-बैच के अधिकारी हैं। पहले से ही वह डीएमआरसी में संचालन के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। दिसंबर 2021 में उन्हें निदेशक (संचालन) नियुक्त किया गया था। माना जा रहा है कि नए एमडी के संचालन से जुड़े रहने की वजह से मेट्रो फेज-4 के निर्माण को नई रफ्तार मिलेगी। सूत्रों के मुताबिक 20-25 उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया था। इसमें सात से आठ आवेदक दिल्ली मेट्रो के थे। प्रबंध निदेशक की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष है।

Tags: Delhi DMRC latets newsDelhi DMRC latets news of the daylatest news in hindilatets news of the day
Share197Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

DMRC

DMRC: यूं हीं दिल्लीवालों की ‘लाइफ लाइन’ नहीं बन गयी, दिल्ली मेट्रो ने इस दिन तो रच दिया इतिहास

by Mayank Yadav
जून 30, 2024

Delhi Metro News: DMRC 28 जून 2024 को दो दिन पहले हुई भारी बारिश की वजह से लोग घर से...

Crime News

Crime News : भाई – बहन के रिश्ते को किया शर्मसार, अश्लील वीडियो देख भाई ने किया बहन का रेप, फिर गला दबाकर हत्या

by Poonam Chaudhary
फ़रवरी 6, 2024

Crime News : भाई - बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना (Crime News) सामने आई है. जिसको...

UP Politics: विवादित बयानबाजी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पहनेंगे बुर्का! ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद ने कहा-  ‘इसे पहनकर दिखाएं अपनी हकीकत

UP Politics: विवादित बयानबाजी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पहनेंगे बुर्का! ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद ने कहा- ‘इसे पहनकर दिखाएं अपनी हकीकत

by Juhi Tomer
सितम्बर 26, 2023

ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद के कार्यकर्ताओ ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) पिछले कई समय से लगातार सनातन...

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक पर राहुल गांधी ने बोले तिखे बोल, कहा- ‘ध्यान भटका रही मोदी सरकार, पता नहीं बिल लागू होगा या नहीं’,

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक पर राहुल गांधी ने बोले तिखे बोल, कहा- ‘ध्यान भटका रही मोदी सरकार, पता नहीं बिल लागू होगा या नहीं’,

by Juhi Tomer
सितम्बर 22, 2023

देश की महिलाओं को जिसका इंतजार काफी लंबे वक्त से था वो इंतजार आज खत्म हो चुका है। बता दें...

Lucknow: भूमाफिया ने नदी की कई बीघा जमीन पर किया कब्जा, प्रशासन ने टेके घुटने

Lucknow: भूमाफिया ने नदी की कई बीघा जमीन पर किया कब्जा, प्रशासन ने टेके घुटने

by Juhi Tomer
सितम्बर 21, 2023

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में भूमाफियाओं का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां पर बेखौफ भूमाफिया अवैध तरीके...

Next Post

Corona In India: अब कम समय में लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज

पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम मॉरिसन के बीच आज होगी दूसरी वर्चुअल शिखर वार्ता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist