बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

परमबीर सिंह केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जांच सीबीआई को ट्रांसफर की गई

by Zeeshan Farooqui
मार्च 24, 2022
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के ऊपर महाराष्ट्र पुलिस की ओर से दर्ज सभी मुकदमों को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया है।पुलिस से एक हफ्ते में रिकॉर्ड सीबीआई को सौंपने को कहा है। कोर्ट ने कहा है कि पूर्व पुलिस कमिश्नर और पूर्व गृह मंत्री ने एक-दूसरे पर जिस तरह के आरोप लगाए हैं, उनसे व्यवस्था में लोगों के भरोसे को चोट पहुंची है। सच सामने आना ज़रूरी है।

जस्टिस संजय किशन कौल और एम एम सुंदरेश की बेंच ने परमबीर सिंह की याचिका पर आदेश देते हुए यह भी कहा है कि फिलहाल परमबीर का निलंबन बरकरार रहेगा। उनके खिलाफ अगर भविष्य में कोई और एफआईआर दर्ज होती है, तो वह भी सीबीआई को ट्रांसफर होगी।

RELATED NEWS

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

सितम्बर 23, 2026
Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

Supreme court Arrest Rules :गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई होगी गैरकानूनी, किससे लेनी होगी अनुमति

सितम्बर 21, 2026

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने पिछले साल राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर आरोप लगाया था कि उन्होंने गृह मंत्री रहते पुलिस को डांस बार और होटल मालिकों से 100 करोड़ रुपए प्रतिमाह उगाही के लिए कहा था। 5 अप्रैल 2021 को बॉम्बे हाई कोर्ट ने सीबीआई को मामले की प्राथमिक जांच का आदेश दे दिया। इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा था। मामले में देशमुख को पद गंवाना पड़ा और उनकी गिरफ्तारी भी हुई।

इस बीच परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर यह कहा कि उनके खिलाफ बदले की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पद पर रहते हुए जिन पुलिस अधिकारियों को गलत और भ्रष्ट आचरण के लिए दंडित किया, उन्हीं को शिकायतकर्ता बनाकर उनके खिलाफ एक के बाद एक 6 मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। परमबीर ने इन मामलों को रद्द करने या सीबीआई को ट्रांसफर करने की मांग की।

वही गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार के लिए पेश वरिष्ठ वकील डारियस खंबाटा ने परमबीर की याचिका का जोरदार विरोध किया। उन्होंने कहा कि जांच सीबीआई को सौंपने से पुलिस के मनोबल पर असर पड़ेगा। परमबीर खुद को व्हिसलब्लोअर (भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाने वाला) बना कर पेश कर रहे हैं, लेकिन यह सही नहीं है। उन पर खुद गंभीर आरोप हैं।

जजों ने इन दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि अगर जांच सीबीआई को सौंपने से पुलिस के मनोबल पर असर पड़ता है, तो कोई भी जांच सीबीआई को दी ही नहीं जा सकती। कोर्ट परमबीर को व्हिसलब्लोअर की तरह नहीं देख रहा। उसे सिर्फ व्यवस्था में लोगों के विश्वास की चिंता है, जिसे इस आरोप-प्रत्यारोप से चोट पहुंची है।

Tags: cbimumabi ex commissionerparam bir singhSupreme Court
Share196Tweet123Share49

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 23, 2026

कैंसर और दूसरी गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली जीवन रक्षक दवाओं की कीमतों में बड़े अंतर पर सुप्रीम कोर्ट...

Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

Supreme court Arrest Rules :गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई होगी गैरकानूनी, किससे लेनी होगी अनुमति

by SYED BUSHRA
सितम्बर 21, 2026

Supreme Court Arrest Rules: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार, 21 सितंबर को गिरफ्तारी से जुड़े अहम नियम तय किए। कोर्ट ने...

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

ग्रेटर नोएडा की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन में शामिल होने के...

Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2026

Rahul Gandhi Defamation Case Supreme Court: राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मानहानि मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट...

Supreme Court CJP Protest Case

CJP Protest: छात्रों को नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट से मांगा जवाब

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Supreme Court CJP Protest Case:CJP के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा एक छात्र...

Next Post

प्रदीप मेहरा के घर अल्मोड़ा पहुंची प्रशासन की टीम, जानें क्या बोले अधिकारी

Delhi Riots Update : दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In