Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home पंजाब

पंजाब सरकार का अफसरों को आदेश, वक्त पर ऑफिस पहुंचने के साथ ही शिकायतों के जल्द निपटारे का मिला निर्देश

Zeeshan Farooqui by Zeeshan Farooqui
March 30, 2022
in पंजाब, राज्य
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही सीएम भगवंत मान एक्शन मूड में नजर आ रहे है। एक के बाद एक फैसले लेकर न केवल वह जनता को तोहफा दे रहे है बल्कि सरकार की छवि को जनता के बीच अच्छी करने में जुट गयी है। अब सरकारी सिस्टम को सुधारने के लिए CM भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने नए निर्देश जारी किए हैं। खजाना दफ्तर को भेजे आदेश में कहा गया है कि अब एक सीट पर एक कर्मचारी, एक साल से ज्यादा नहीं रहेगा। वहीं अफसरों को स्पष्ट किया गया है कि किसी भी फाइल में एक ही बार सारे ऐतराज जताएं। जिसमें नियमों का हवाला देते हुए स्पष्ट तौर पर बताया भी जाए।

खजाना दफ्तर को यह दिए गए नए आदेश में कहा गया है कि अफसर और कर्मचारी समय पर दफ्तर पहुंचे। कोई छुट्‌टी पर हो तो उसकी जगह किसी दूसरे की तैनाती हो। आवेदन के साथ कौन-कौन से दस्तावेज लगाने जरूरी हैं, उसका नोटिस बोर्ड लगाया जाए। विभाग की तरफ से जारी हिदायत भी इस नोटिस बोर्ड पर होनी चाहिए। कर्मचारियों की ड्यूटी रोटेशन वाइज हो। इससे कर्मचारी को अनुभव भी होगा और एकाधिकार की संभावना भी नहीं रहेगी।

RELATED POSTS

Farmer Protest

Farmer Protest: सरकार ने MSP पर किसानों को दिया प्रस्ताव, किसान संगठनों ने कहा- सोच कर बताएंगे…

February 19, 2024

Teachers Day Special: CM भगवंत मान ने पंजाब की युनिवर्सिटी और कॉलेजों के शिक्षकों के लिए किया यह बड़ा ऐलान

September 5, 2022

खजाने में उपलब्ध अष्टाम और टिकटों की गिनती रोज नोटिस बोर्ड पर लगाई जाए।खजाना दफ्तर में कंप्लेंट बॉक्स लगाए जाएं। इन्हें रोज चैक कर रजिस्टर में दर्ज किया जाए। एक हफ्ते के अंदर शिकायत का निपटारा हो। शिकायत दर्ज करवाने के लिए अफसरों के नाम, पद और मोबाइल नंबर नोटिस बोर्ड पर दर्ज किए जाएं। आम जनता, पेंशनर, सीनियर सिटीजन के साथ नरमी से पेश आएं। उनके बैठने का इंतजाम हो। किसी किस्म की चूक हुई तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदार होंगे।

Tags: cm bhagwant maanpunjab aam aadmi partyPunjab government's order
Share196Tweet123Share49
Zeeshan Farooqui

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Farmer Protest

Farmer Protest: सरकार ने MSP पर किसानों को दिया प्रस्ताव, किसान संगठनों ने कहा- सोच कर बताएंगे…

by Akhand Pratap Singh
February 19, 2024

Farmer Protest: फसलों को लेकर एमएसपी (MSP) की कानूनी गारंटी के मामले पर रविवार को चंडीगढ़ में किसान नेताओं Farmer Protest...

Teachers Day Special: CM भगवंत मान ने पंजाब की युनिवर्सिटी और कॉलेजों के शिक्षकों के लिए किया यह बड़ा ऐलान

by Web Desk
September 5, 2022

चंडीगढ़। अध्यापक दिवस के अवसर पर कॉलेज अध्यापकों के सम्मान में बड़ी सौगातों का ऐलान करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री...

Next Post

पंजाब में बिजली मीटर लगाने पर केंद्र और राज्य सरकार में छिड़ी रार, 300 यूनिट फ्री बिजली के वादे को पहुंच सकता है नुकसान

नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका, करीबी पार्षद मोती भाटिया ने गुटबाजी से परेशान होकर थामा आप का दामन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version