गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

शायर मुनव्वर राना ने योगी की मां से मुलाकात पर लिखा- ‘माँ से इस तरह लिपट जाऊँ कि बच्चा हो जाऊं’

by Web Desk
मई 5, 2022
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

CM Yogi Uttarakhand: योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड दौरे की चर्चित तसवीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रही है. हाल ही में शायर मुनव्वर राना (Munawwar Rana on Yogi) ने अपने ट्विटर अकाउंट से वो चर्चित फोटो शेयर की है जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड में 28 साल बाद अपनी मां से मुलाकात की थी।

योगी 28 साल बाद अपने पैतृक गांव गए थे। शायर मुनव्वर राना यूं तो योगी आदित्यनाथ के आलोचक माने जाते हैं, लेकिन मां पर उन्होंने कई रचनाएं लिखी हैं, जिनमें से एक कविता की दो पंक्तियां उन्होंने सीएम योगी की मां के साथ तस्वीर में कैप्शन के तौर पर लिखी है।

RELATED NEWS

UP Women Safety: योगी सरकार के इन कदमों से बदली महिलाओं की सुरक्षा की तस्वीर, जानें क्या हुआ बदलाव

UP Women Safety: योगी सरकार के इन कदमों से बदली महिलाओं की सुरक्षा की तस्वीर, जानें क्या हुआ बदलाव

अगस्त 12, 2026
Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

अगस्त 9, 2026

उन्होंने लिखा, ”मेरी ख़्वाहिश है कि मैं फिर से फ़रिश्ता हो जाऊँ, माँ से इस तरह लिपट जाऊँ कि बच्चा हो जाऊं।”

इस कविता में मुनव्वर राना आगे लिखते हैं,

कम-से कम बच्चों के होठों की हंसी की ख़ातिर
ऐसी मिट्टी में मिलाना कि खिलौना हो जाऊं

सोचता हूं तो छलक उठती हैं मेरी आंखें
तेरे बारे में न सोचूं तो अकेले हो जाऊं

इस तसवीर को साझा करते हुए मुनव्वर राना (Munawwar Rana on Yogi) कहते हैं, आज सवेरे-वेर मैने देखा कि योगी जी अपनी मां से मिलने गए हैं। अपनी मां के आंचल के नीचे खड़े हैं। मैने हमेशा मोहब्बत की बात की है और मां से मुहब्बत करने वाले मुझे अच्छे लगते हैं। मेरी यही कमजोरी है कि जो मां से मोहब्बत करता है मुझे अच्छा लगता है। क्योंकि मेरी मां अब नहीं है, इसलिए जब भी कोई मां से मिलता है, इसी बहाने मैं अपनी मां से मिल लेता हूं।

मेरी ख़्वाहिश है कि मैं फिर से फ़रिश्ता हो जाऊँ,
माँ से इस तरह लिपट जाऊँ कि बच्चा हो जाऊं।

Meri khwaahish hai ki main phir se farishta ho jaaun,
Maa se iss tarha lipat jaaun ki bachcha ho jaaun.#MunawwarRana pic.twitter.com/t3q6aMe3H4

— Munawwar Rana (@MunawwarRana) May 5, 2022

मां पर लिखी गई मुनव्वर राना की रचना साहित्य, शायरी और गजल प्रेमियों की जुबान पर है. ये लाइन कुछ इस तरह हैं.

किसी को घर मिला हिस्से में या कोई दुकां आई

मैं घर में सबसे छोटा था, मेरे हिस्से मां आई

योगी की दोबार जीत पर प्रदेश छोड़ने की कही थी बात

आपको बता दें कि 2022 उत्तर प्रदेश चुनावों के दौरान मुनव्वर राना सीएम योगी की तल्ख आलोचना करने नजर आए थे। वो साल की शुरूआत में चर्चा में तब आए थे जब उन्होंने कहा था कि अगर योगी जी दोबारा सत्ता में आए तो वो प्रदेश छोड़ देंगे। तब मुनव्वर राना ने कहा था कि अपनी मिट्टी को छोड़ने में दुख तो होता है, लेकिन जब घोसला खतरे में हो तब चिढ़िया भी अपना आशियाना छोड़ देती है।

मुनव्वर राना योगी आदित्यनाथ के सख्त आलोचकों में से एक हैं। उन्होंने कहा था कि यदि योगी फिर से सत्ता में आ जाते हैं तो वो दिल्ली या कोलकाता चले जाएंगे। साथ ही कहा था कि उनके पिता को पाकिस्तान जाना मंजूर नहीं था, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो प्रदेश छोड़ना पड़ेगा।

(BY: Vanshika Singh)

Tags: munawaar rana poremmunawwar ranaNews1IndiaUttar PradeshYogi Adityanathyogi visits to uttarakhand
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

UP Women Safety: योगी सरकार के इन कदमों से बदली महिलाओं की सुरक्षा की तस्वीर, जानें क्या हुआ बदलाव

UP Women Safety: योगी सरकार के इन कदमों से बदली महिलाओं की सुरक्षा की तस्वीर, जानें क्या हुआ बदलाव

by Sadaf Farooqui
अगस्त 12, 2026

UP Women Safety: उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर पिछले कुछ वर्षों में कई स्तरों...

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Har Ghar Tiranga: लखनऊ में रविवार को 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत बीजेपी की ओर से तिरंगा यात्रा...

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

by Sadaf Farooqui
अगस्त 8, 2026

Yogi Adityanath Meets PM Modi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार, 8 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से...

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Next Post

कल से खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बुलडोजर के पहिये में लगी आग, दो लोगों की हुई मौत, घटना का विडियो वायरल  

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist