शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

कल से खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

by Web Desk
मई 5, 2022
in उत्तराखंड, देश, धर्म, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

कोरोना काल के दो साल बाद पहली बार केदारनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोले जा रहे हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह है। हालांकि, मॉनसून सीजन में खराब हुई सड़कों को यात्रा शुरू होने से पहले तक ठीक नहीं कराया जा सका है। इन पर जगह- जगह काम चल ही रहा है।

सोनप्रयाग तक हमें जगह-जगह काम होता नजर आया। लैंडस्लाइड की वजह से बने डेंजर जोन को भी पूरी तरह सामान्य नहीं बनाया जा सका है।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

केदारनाथ के दर्शन का इंतजार शुक्रवार को खत्म हो जाएगा। कल बाबा के मंदिर के कपाट खुलेंगे। इस बीच बाबा केदार की पंचमुखी डोली आज गौरीकुंड से केदारनाथ धाम पहुंच गई है। दो साल बाद बाबा के दर्शन का उत्साह श्रद्धालुओं पर इस कदर छाया है कि हजारों की संख्या में लोग केदारनाथ धाम पहुंच गए। इससे वहां की व्यवस्था चरमरा गई।

गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक का 21 किलोमीटर का पैदल रास्ता पूरी तरह पैक हो गया है। केदारनाथ धाम में होटलों में कमरे कम पड़ गए हैं। एक-एक कमरे का रेट 10 से 12 हजार रुपए तक जा पहुंचा है। रात गुजारने के लिए टेंट भी नहीं मिल रहे हैं। सिर छिपाने के लिए शेड तक नहीं हैं और लोग भारी ठंड में खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। खाने-पीने की भी भारी दिक्कत देखी जा रही है।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए गाड़ियों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। सोनप्रयाग से 5 किलोमीटर दूर आखिरी पड़ाव गौरीकुंड तक छोटे वाहनों से ही सफर करने की इजाजत है।

केदारनाथ में विधिविधान से होगी पूजा

बाबा केदारनाथ का मंदिर भारतीयों के लिए केवल श्रद्धा और आस्था का ही केंद्र नहीं है, बल्कि उत्तर और दक्षिण भारत की धार्मिक संस्कृति का मीटिंग प्वाइंट भी है। उत्तर भारत में पूजा पद्धति अलग है, लेकिन बाबा केदारनाथ में पूजा दक्षिण की वीर शैव लिंगायत विधि से होती है। मंदिर के गद्दी पर रावल होते हैं, जिन्हें प्रमुख भी कहा जाता है।

मंदिर में रावल के शिष्य पूजा करते हैं। रावल यानी पुजारी कर्नाटक से ताल्लुक रखते हैं। अब तक 326 रावल यहां रह चुके हैं। रावल संन्यासी होते हैं, उनका स्थान गुरु का होता है। हालांकि, मंदिर के पुजारी संन्यासी नहीं होते।

6 महीने बाद समाधि से बाहर आएंगे बाबा

ऐसी मान्यता है कि बाबा केदारनाथ जगत कल्याण के लिए छह महीने समाधि में रहते हैं। कपाट बंद होने के अंतिम दिन चढ़ावे के बाद सवा कुंतल भभूति चढ़ाई जाती है। कपाट खुलने के साथ ही बाबा केदार समाधि से जागते हैं। इसके बाद वह अपने भक्तों को दर्शन देते हैं।

30 फीसदी बढ़ गए किराए

पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दाम से प्रभु के दर्शन भी अब महंगे होने वाले हैं। हरिद्वार से चारधाम के लिए चलने वाली कारों और मिनी बसों के किराए में 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो गई है। बताया जा रहा है कि इनोवा का किरया 4,500 से बढ़कर 6,000, बोलेरो और मैक्स 3,500 से बढ़कर 5,000, डिजायर 2,800 से 3,800 रुपए प्रति दिन तय किया गया है।

(By: ABHINAV SHUKLA)

Tags: CHAARDHAAMdevoteeskedarnathNews1IndiatourismUKNEWS
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

: Sawan Second Monday

Sawan Monday: सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Devotees Gather: सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान शिव के भक्तों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

Next Post

बुलडोजर के पहिये में लगी आग, दो लोगों की हुई मौत, घटना का विडियो वायरल  

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, अक्टूबर से किसको मिलेगी सब्सिडी और किसको नही ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In