Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home विदेश

श्रीलंका में सड़कों पर उतरी सेना, संयुक्त राष्ट्र ने शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक परिवर्तन की अपील की

Web Desk by Web Desk
July 14, 2022
in विदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Srilanka Economic Crisis: आर्थिक व राजनीतिक संकट झेल रहे श्रीलंका में प्रदर्शनकारी शांत होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस कारण एक बार हटाने के बाद वहां पुन: कर्फ्यू लगाना पड़ा। सेना भी सड़कों पर उतार दी गयी। इस बीच संयुक्त राष्ट्र संघ ने श्रीलंका में शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक परिवर्तन की अपील की है।

श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री कार्यालयों पर कब्जा कर रखा है। आंदोलनकारियों को शांत करने के लिए सेना को बल प्रयोग भी करना पड़ रहा है। राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के विदेश भाग जाने और वायदे के अनुरूप इस्तीफा न देने से उनका गुस्सा और बढ़ रहा था। इस बीच तमाम कोशिशों के बाद प्रदर्शनकारी कुछ नरम पड़े और प्रदर्शनकारियों की तरफ से कहा गया है कि वे आधिकारिक इमारतों को जल्द छोड़ देंगे। इस पर श्रीलंका में कर्फ्यू भी हटा लिया गया था लेकिन वहां दोबारा कर्फ्यू लगाना पड़ा। इसके अलावा सेना को भी सड़कों पर उतरना पड़ा है।

RELATED POSTS

SriLanka Presidential Election:  रानिल विक्रमसिंघे बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, बोले– ‘देश बहुत मुश्किल स्थिति में है’

July 20, 2022

श्रीलंका में खत्म हुआ टॉयलेट पेपर, शुरू हुआ भुखमरी संकट का दौर ! भारत ने की मदद

July 17, 2022

श्रीलंका में मचे इस घमासान के बीच संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संघर्ष के मूल कारणों और प्रदर्शनकारियों की शिकायतों के समाधान को महत्वपूर्ण करार दिया है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक परिवर्तन के लिए समझौते की भावना को अपनाने का आग्रह किया है।

इस बीच श्रीलंका से भाग चुके राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अब मालदीव से सिंगापुर जाने की तैयारी में बताए जा रहे हैं। उनके सऊदी एयरलाइंस के विमान से सिंगापुर जाने की जानकारी सामने आई है। उन्होंने अपनी घोषणा के अनुरूप अब तक त्यागपत्र नहीं दिया है। माना जा रहा है कि वे अपने निर्वासन के लिए उपयुक्त देश पहुंच जाने के बाद इस्तीफा देंगे, ताकि वे राष्ट्रपति पद पर रहते हुए अपने निर्वासन की प्रक्रिया को आसान कर सकें।

Tags: srilanka crisissrilanka economic crisis
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

SriLanka Presidential Election:  रानिल विक्रमसिंघे बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, बोले– ‘देश बहुत मुश्किल स्थिति में है’

by Web Desk
July 20, 2022
0

SriLanka Presidential Election: आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को आज नया राष्ट्रपति मिल गया है. रोचक मुकाबले में रानिल...

श्रीलंका में खत्म हुआ टॉयलेट पेपर, शुरू हुआ भुखमरी संकट का दौर ! भारत ने की मदद

by Web Desk
July 17, 2022
0

World Food Programme: श्रीलंका पिछले कुछ समय से गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है, जिसके साथ ही वहां पर राजनीतिक...

Srilanka Crisis: क्या श्रीलंका की तरह हो सकता है भारत का हाल ? भारत के निवेश जानकर चौंक जायेंगे आप !

by Web Desk
July 14, 2022
0

Srilanka Crisis: श्रीलंका में राजनीतिक संकट काफी गहराई में जा चुका है. देश में आपातकाल की घोषणा की गई है...

Srilanka में हालात बिगड़े, आपातकाल की घोषणा

by Web Desk
July 13, 2022
0

Srilanka Economic Crisis: राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के बुधवार सुबह देश से भाग जाने के बाद जनता के धैर्य का बांध...

SriLanka Economic Crisis: श्रीलंका में बत्तर हुआ आर्थिक संकट, महंगाई का मीटर हुआ हाई

by Web Desk
July 12, 2022
0

SriLanka Economic Crisis: श्रीलंका में आर्थिक हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं. आसमान छूती सब्जियों की कीमतें श्रीलंका के...

Next Post

Daler Mahendi: मशहूर सिंगर दिलेर मेहंदी हुए गिरफ्तार, 2 साल की जेल

Bollywood की यें हसीनाएं किसी स्टार से नहीं है कम, अपने पतियों को देती है टक्कर, खुद के दम पर बनाई पहचान  

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version