Tuesday, November 4, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

नाइजीरिया में दिखा मौत का तांडव, बोको हरम ने उतारा 100 लोगों को मौत के घाट

नॉर्थ ईस्ट नाइजीरिया में संदिग्ध बोको हराम चरमपंथियों ने एक घातक हमला किया है, जिसमें कम से कम 100 लोग मारे गए हैं। यह घटना रविवार को योबे राज्य के तारमुवा परिषद क्षेत्र

Neel Mani by Neel Mani
September 4, 2024
in Latest News, विदेश
498
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: नॉर्थ ईस्ट नाइजीरिया में संदिग्ध बोको हराम चरमपंथियों ने एक घातक हमला किया है, जिसमें कम से कम 100 लोग मारे गए हैं। यह घटना रविवार को योबे राज्य के तारमुवा परिषद क्षेत्र में घटी। स्थानीय निवासियों के अनुसार, 50 से ज्यादा चरमपंथी मोटरसाइकिलों पर आए, पहले गोलीबारी की और फिर इमारतों को आग लगा दी।

योबे के उप-गवर्नर इदी बार्डे गुबाना ने इस हमले में 34 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी है। हालांकि, स्थानीय नेता जना उमर का कहना है कि असली संख्या 102 है। उमर के अनुसार, कई पीड़ितों को अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही दफना दिया गया था या उनके शवों को दूसरी जगह भेज दिया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि कई लोग अभी भी लापता हैं और उनकी खोज जारी है।

RELATED POSTS

Nigeria

Nigeria में हुआ भयानक टैंकर धमाका, मरने वालों की संख्या 86 के पार

January 20, 2025

इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए चरमपंथियों ने कहा कि यह कार्रवाई ग्रामीणों द्वारा सुरक्षाबलों को उनकी गतिविधियों की जानकारी देने के कारण की गई। यह हमला पिछले साल के सबसे घातक हमलों में से एक माना जा रहा है, जो नाइजीरिया में बढ़ती असुरक्षा और आतंकवाद की गंभीर स्थिति को उजागर करता है।

बता दें, कि बोको हराम एक इस्लामी चरमपंथी संगठन है, जिसकी स्थापना साल 2002 में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य नाइजीरिया में शरिया कानून लागू करना और पश्चिमी शिक्षा का विरोध करना है। इस समूह ने पिछले दशक में हजारों लोगों की हत्या की है और लाखों को विस्थापित किया है। बोको हराम के हमले केवल ग्रामीण क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहे हैं। उन्होंने स्कूलों और धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाया है, जिससे आस-पास के क्षेत्रों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें :- Paris Paralympics 2024: भारत के नाम एक और मेडल, Sachin Sarjerao Khilari ने जीता सिल्वर मेडल

नाइजीरियाई सरकार और सुरक्षा बल इस समस्या से निपटने के लिए कई तरह के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन स्थिति में सुधार करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

Tags: Boko HaramInternatinal NewsNigeria
Share199Tweet125Share50
Neel Mani

Neel Mani

Related Posts

Nigeria

Nigeria में हुआ भयानक टैंकर धमाका, मरने वालों की संख्या 86 के पार

by Gulshan
January 20, 2025

Nigeria : उत्तरी नाइजीरिया के नाइजर राज्य में बीते शनिवार एक पेट्रोल टैंकर पलटने और उससे रिसे पेट्रोल की वजह...

Next Post
लाडवा से चुनाव लड़ेंगे Nayab Singh Saini बीजेपी ने जारी की चुनाव की पहली लिस्ट

लाडवा से चुनाव लड़ेंगे Nayab Singh Saini बीजेपी ने जारी की चुनाव की पहली लिस्ट

Haryana

Haryana चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पहली लिस्ट, CM Saini सहित 67 उम्मीदवारों का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version