Saturday, October 4, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home राष्ट्रीय

Aadhar update: आधार अपडेट हुआ महंगा,पहले की तुलना में कितने रुपये देने होंगे ज्यादा, नई फीस कब से हुई लागू

UIDAI ने आधार अपडेट की फीस बढ़ा दी है। अब डेमोग्राफिक अपडेट 75 और बायोमेट्रिक अपडेट 125 रुपये में होगा। बच्चों को आंशिक छूट मिलेगी, जबकि घर पर सेवा के लिए 700 रुपये तक चुकाने होंगे।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
October 3, 2025
in राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Aadhaar Update Charges Revised: आधार कार्ड हर भारतीय के लिए एक अहम पहचान पत्र है। इसमें नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियाँ दर्ज रहती हैं। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने अब आधार कार्ड अपडेट करने के शुल्क बढ़ा दिए हैं। 1 अक्तूबर 2025 से लागू हुए ये नए नियम 30 सितंबर 2028 तक मान्य रहेंगे। इसके बाद 2028 से 2031 तक के लिए भी नई दरें तय कर दी गई हैं।

कौन-कौन सी सेवाएँ महंगी

अब तक जो सेवाएँ 50 रुपये में होती थीं, उनका शुल्क बढ़ाकर 75 रुपये कर दिया गया है। इसमें नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल अपडेट जैसी सेवाएँ शामिल हैं। वहीं, फोटो, फिंगरप्रिंट या आईरिस अपडेट कराने पर पहले 100 रुपये देने होते थे, अब यह शुल्क 125 रुपये हो गया है। यानी लोगों को अब आधार अपडेट के लिए पहले की तुलना में 15 से 25 रुपये ज्यादा देने होंगे।

RELATED POSTS

No Content Available

2028 से और बढ़ेगी दरें

UIDAI ने भविष्य की फीस भी तय कर दी है। 1 अक्तूबर 2028 से 30 सितंबर 2031 तक बायोमेट्रिक अपडेट का शुल्क 150 रुपये होगा। डेमोग्राफिक अपडेट यानी नाम, जन्मतिथि या पता बदलवाने का खर्च 90 रुपये लगेगा। इसके अलावा आधार सर्च और कलर प्रिंटआउट की फीस 50 रुपये होगी।

बच्चों और किशोरों के लिए राहत

बच्चों को आधार अपडेट में विशेष छूट दी गई है। 5 से 7 साल और 15 से 17 साल की उम्र में एक बार बायोमेट्रिक अपडेट पूरी तरह मुफ्त रहेगा। वहीं, 7 से 15 साल तक के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर 2026 तक बिना किसी शुल्क के किया जाएगा। इसका उद्देश्य समय पर बच्चों की जानकारी अपडेट करवाना है।

घर बैठे सेवा अब महंगी

UIDAI ने घर पर आधार सेवाओं का भी शुल्क तय कर दिया है। अगर कोई व्यक्ति घर बैठे आधार अपडेट कराना चाहता है, तो इसके लिए 700 रुपये (जीएसटी सहित) देने होंगे। वहीं, यदि उसी पते पर अन्य लोग भी सेवा लेना चाहते हैं, तो हर अतिरिक्त व्यक्ति के लिए 350 रुपये अलग से चुकाने होंगे। ये शुल्क सामान्य फीस से अलग हैं।

ऑनलाइन अपडेट सस्ता रहेगा

UIDAI ने लोगों को ऑनलाइन सेवाओं की ओर आकर्षित करने के लिए माईआधार पोर्टल से एड्रेस या अन्य डाक्यूमेंट अपडेट करने की सुविधा 14 जून 2026 तक मुफ्त रखी है। हालांकि, यदि यही काम आधार सेवा केंद्र पर कराया जाता है, तो 75 रुपये खर्च होंगे।

फीस लिस्ट (2025–2028)

नया आधार बनवाना : निःशुल्क

अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (5–7 और 15–17 वर्ष): निःशुल्क

अन्य बायोमेट्रिक अपडेट : 125 रुपये

डेमोग्राफिक अपडेट : 75 रुपये

डॉक्यूमेंट अपडेट (सेंटर/ऑनलाइन): 75 रुपये

आधार सर्च व प्रिंटआउट : 40 रुपये

फीस लिस्ट (2028–2031)

नया आधार बनवाना : निःशुल्क

अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (5–7 और 15–17 वर्ष): निःशुल्क

अन्य बायोमेट्रिक अपडेट : 150 रुपये

डेमोग्राफिक अपडेट : 90 रुपये

डॉक्यूमेंट अपडेट (सेंटर/ऑनलाइन): 90 रुपये

आधार सर्च व प्रिंटआउट : 50 रुपये

Tags: Aadhaar Update ChargesBiometric and Demographic Update
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
New Noida Project: योगी सरकार की नई योजना, मुंबई बेंगलुरु को कर देगा फेल, नया नोएडा एक आधुनिक शहर कितने चरणों में बनेगा

New Noida Project: योगी सरकार की नई योजना, मुंबई बेंगलुरु को कर देगा फेल, नया नोएडा एक आधुनिक शहर कितने चरणों में बनेगा

Vande Bharat Train: यूपी के यात्रियों के लिए नई सौगात,लखनऊ जंक्शन से सहारनपुर के बीच कब से दौड़ेगी नई सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत

Vande Bharat Train: यूपी के यात्रियों के लिए नई सौगात,लखनऊ जंक्शन से सहारनपुर के बीच कब से दौड़ेगी नई सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version