Sanjay Singh Suspended: सांसद संजय सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पूरे मॉनसून सत्र के लिए सस्पेंड

सभापति लगातार संजय सिंह को अपनी जगह पर जाने के लिए कह रहे थे। जब संजय सिंह अपनी सीट पर नहीं गए तो सभापति ने कहा कि आई टेक द नेम ऑफ संजय सिंह.. उन्होंने कहा कि संजय सिंह का मैं नाम लेता हूं। इस दौरान सभापति सदन में नेता पीयूष गोयल की तरफ देखने लगे।

सदन की कार्यवाही को बाधित करने के कारण आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को राज्यसभा से पूरे मॉनसून सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गाय है। राज्यसभा सभापति आज इसकी घोषणा की। जब सदन की कार्यवाही चल रही थी और सांसद सवाल पूछ रहे थे। इसी दौरान संजय सिंह चेयमैन की कुर्सी के सामने आकर जोर- जोर से कुछ बोल रहे थे। वहीं सभापति लगातार संजय सिंह को अपनी जगह पर जाने के लिए कह रहे थे। जब संजय सिंह अपनी सीट पर नहीं गए तो सभापति ने कहा कि आई टेक द नेम ऑफ संजय सिंह…, उन्होंने आगे कहा कि संजय सिंह का मैं नाम सेता हूं। इस दौरान सभापति सदन में नेता पीयूष गोयल की तरफ देखने लगे तो वहीं गोयल का कहना है कि संजय सिंह की इस तरह की हरकत सही नहीं है। ये सदन के नियमों के खिलाफ है। गोयल ने कहा है कि मैं सभापति से अग्रह करता हूं वो संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई करें। बता दें कि सरकार संजय सिंह के सस्पेंशन के लिए प्रस्ताव लाएं। इसपर गोयल ने कहा है कि वह प्रस्ताव ला रहेे हैं, कि संजय सिंह को पूरे मॉनसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया जाए।

सदन में क्यों मच रहा हंगामा?

बता दें कि मणिपुर में दो महीलाओं से जारी हिंसा पर विपक्ष लगातार पीएम मोदी से बयान देने की मांग कर रहा है। साथ ही विपक्ष सदन में इसी मुद्दे पर चर्चा की मांग की जा रही है। वहीं इसी के चलते सदन के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष की नारेबाजी और हंगामा जारी है। जहां महिलाओं की सुरक्षा के मसले पर एक तरफ कांग्रेस ने अन्य विपक्षी दलों को साथ लेकर मणिपुर मामले में एनडीए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वहीं बीजेपी भी लगातार राजस्थान, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे राज्यों में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध का मसला उठा रही है।

Exit mobile version