एक्ट्रेस Swara Bhasker ने गुप-चुप रचाई शादी पति ‘फहाद अहमद’ समाजवादी पार्टी से रखते हैं ताल्लुक

नई दिल्ली: साल 2023 की शुरुआत बॉलीवुड के लिए काफी खास रही है। इस साल कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे हैं। हाल ही में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) के साथ ग्रैंड शादी की है तो वहीं अब ख़बर ये भी है कि अपनी बेबाकी के लिए जानी-जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने भी गुप-चुप तरीके से शादी रचा ली है।

यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/reel/CouLeOhA8-d/?utm_source=ig_web_copy_link

बीती 6 जनवरी को समाजवादी पार्टी के युवा नेता फहाद अहमद (Fahad Ahmad) से स्वरा ने कोर्ट मैरिज की है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद 16 फरवरी को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दी है।

आपको बता दें, फहाद अहमद समाजवादी पार्टी की युवा इकाई के महाराष्ट्र और मुंबई के स्टेट प्रेसिडेंट हैं। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से शिक्षा ली है। अपनी पढ़ाई के दौरान ही वह राजनीति में एक्टिव हो गए थे। साल 2017 में वह तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने छात्र संघ के महासचिव चुनाव में जीत हासिल की थी।

इसके बाद फहाद तब सुर्खियों में छाए रहे थे जब उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट के प्रेसिडेंट के.एस रामादुरई (S. Ramadorai) के हाथ से एमफिल की डिग्री लेने से मना कर दिया था। आपको बता दें, इस शादी के बाद कुछ लोगों का मानना है कि स्वरा शादी के बहाने समाजवादी पार्टी में कदम रखेंगी।

पता हो कि कुछ दिनों पहले ही स्वरा भास्कर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल के साथ देखा गया था। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी। आपको बता दें, स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अक्सर उनके विवादित बयान उन्हें सुर्खियों में ले आते हैं।   

Exit mobile version