गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Agra में दिनदहाड़े ज्वैलरी शोरूम लूट, मालिक की हत्या: शहर में मची खलबली

2 मई को आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में दिनदहाड़े ज्वैलरी शोरूम लूट के दौरान मालिक विनय चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए, पुलिस जांच में जुटी है।

by Mayank Yadav
मई 2, 2025
in Breaking, Latest News, आगरा, क्राइम
Agra
Share on FacebookShare on Twitter

Agra Jewellery shop  murder: आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में 2 मई 2025 को हुई एक भयावह घटना ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। दिनदहाड़े बालाजी ज्वैलर्स शोरूम में दो बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की, लेकिन शोरूम के मालिक विनय चौधरी ने विरोध किया। बदमाशों ने इस दौरान विनय चौधरी को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद लुटेरों ने चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद शहर में दहशत फैल गई है और Agra पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है।

घटना उस समय हुई जब दो नकाबपोश बाइक सवार शोरूम में घुसे और कर्मचारियों को बंधक बनाने की कोशिश की। शोरूम के मालिक विनय चौधरी ने बहादुरी से लुटेरों का विरोध किया, जिससे उनमें से एक ने गोली चला दी। गोलीबारी के बाद बदमाश कुछ चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। इस घटना ने इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया है, और स्थानीय व्यापारी वर्ग ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

RELATED NEWS

Agra

नाम ‘भोले बाबा’, मालिक ‘शुक्ला जी’… फिर भी फैलाया झूठ, अब नपेंगे सोशल मीडिया के ‘शूरवीर’।

जनवरी 14, 2026
Agra

प्रेमी के गर्लफ्रेंड से शादी के ऐलान पर रिटायर दरोगा ने की बेटी की हत्या, पत्नी-साले ने लगवाया शव ठिकाने

दिसम्बर 16, 2025

#Agra : दिनदहाड़े ज्वैलरी शोरूम में लूट

बदमाश चांदी के जेवर लूट कर फरार

ज्वैलर विनय चौधरी ने किया विरोध, बदमाशों ने मारी गोली

बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया लूट को अंजाम

सिकंदरा क्षेत्र के फॉरच्यून टॉवर स्थित बालाजी ज्वैलर्स में हुई वारदात@agrapolice @dgpup @adgzoneagra… pic.twitter.com/VbXu9ZBl0c

— News1India (@News1IndiaTweet) May 2, 2025

Agra पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है, और पुलिस इसे आधार बनाकर बदमाशों की तलाश कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी और छापेमारी का अभियान जारी है। पुलिस ने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में तुरंत सूचित करें।

Ramji Lal का पीछा नहीं छोड़ रहा सांगा का ‘भूत’, दलितों से मिलने निकले सुमन को पुलिस ने किया नजरबंद

इस घटना के बाद व्यापारी समुदाय में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। विनय चौधरी के परिवार में शोक की लहर है और स्थानीय लोग इस घातक घटना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही बदमाशों तक पहुंचा जाएगा और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए शहर में गश्त बढ़ा दी गई है।

Agra की यह घटना न केवल शहर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बन चुकी है। पुलिस की सक्रियता से जल्द ही लुटेरों तक पहुंचने की उम्मीद है।

Tags: Agra
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Agra

नाम ‘भोले बाबा’, मालिक ‘शुक्ला जी’… फिर भी फैलाया झूठ, अब नपेंगे सोशल मीडिया के ‘शूरवीर’।

by Mayank Yadav
जनवरी 14, 2026

Agra Bhole Baba Chole Bhature Misleading Video: उत्तर प्रदेश के आगरा में सोशल मीडिया पर एक भ्रामक वीडियो के जरिए...

Agra

प्रेमी के गर्लफ्रेंड से शादी के ऐलान पर रिटायर दरोगा ने की बेटी की हत्या, पत्नी-साले ने लगवाया शव ठिकाने

by Mayank Yadav
दिसम्बर 16, 2025

Agra honor killing: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दहला देने वाला 'ऑनर किलिंग' का मामला सामने आया है। एक...

दिल्ली ब्लास्ट का असर: आगरा में कश्मीरी युवकों का पुलिस सत्यापन, डॉ. परवेज के कनेक्शन की भी जांच

by Mayank Yadav
नवम्बर 21, 2025

Agra Police: देश की राजधानी दिल्ली में हुए हालिया धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां और उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह...

Agra

ज़ुबान पे ‘विधायक’, गाड़ी पे ‘सांसद’: आगरा के होटल में चला 18 दिन का ‘धोखाधड़ी का खेल’, दबोचा गया फर्जी ‘रॉबिनहुड’!

by Mayank Yadav
नवम्बर 17, 2025

Agra Fake MLA Fraud: ताजनगरी आगरा के सदर बाजार स्थित एक नामी होटल में 18 दिनों से चल रहा एक...

Agra में hit-and-run मामला 24 वर्षीय आरोपी युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कार बरामद की

by Kanan Verma
नवम्बर 7, 2025

Agra: आगरा के कमला नगर से 24 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह एक हिट-एंड-रन मामले...

Next Post
Health Tips : धूल ,एलर्जी से छींक आने से परेशान आज़माएं ये घरेलू उपाय जो पल भर में देंगे आराम

Health Tips : धूल ,एलर्जी से छींक आने से परेशान आज़माएं ये घरेलू उपाय जो पल भर में देंगे आराम

Ajaz Khan

विवादों में फसा एजाज़ खान का शो ‘हाउस अरेस्ट’, सेक्स पोजीशन पर सवाल से भड़का विवाद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist