गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Agra News : डमरू संग त्रिशूल लेकर ताजमहल पहुंचीं अघोरी साध्वी चंचल नाथ, CISF के जवानों ने गेट पर ही लिया रोक

अघोरी साध्वी चंचल नाथ ताजमहल घूमने आगरा पहुंचीं, लेकिन गेट पर ही सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए प्रवेश की अनुमति नहीं दी।

by Gulshan
नवम्बर 7, 2025
in Latest News, आगरा, उत्तर प्रदेश
Agra News
Share on FacebookShare on Twitter

Agra News : आगरा का मशहूर ताजमहल एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह बनीं अघोरी साध्वी चंचल नाथ, जिन्हें सुरक्षा कारणों से ताजमहल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। साध्वी जब ताजमहल देखने पहुंचीं तो उनके हाथ में डमरू, त्रिशूल और खाने का बर्तन था, जिन्हें वह अपने साथ अंदर ले जाना चाहती थीं। लेकिन सीआईएसएफ के जवानों ने सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए उन्हें प्रवेश से रोक दिया।

सूत्रों के मुताबिक, साध्वी चंचल नाथ दोपहर करीब 2:30 बजे ताजमहल के पूर्वी गेट पर पहुंचीं। जब सुरक्षा जांच के दौरान उनके हाथ में डमरू और त्रिशूल देखा गया, तो जवानों ने उन्हें ये वस्तुएं लॉकर में रखने की सलाह दी। साध्वी ने ऐसा करने से मना कर दिया और फिर बिना ताजमहल देखे ही वहां से वापस लौट गईं। बताया जाता है कि उनके हाथ में जो बर्तन था, उसी में वे रोजाना भोजन करती हैं। घटना के कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें साध्वी को गेट पर जांच कराते हुए और अपने धार्मिक सामान के साथ खड़ी देखा जा सकता है।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Sadhvi Prachi Statement: आगरा में साध्वी प्राची के बयान पर छिड़ी बहस, जंतर-मंतर प्रदर्शन का जिक्र कर कही विवादित बात

Sadhvi Prachi Statement: आगरा में साध्वी प्राची के बयान पर छिड़ी बहस, जंतर-मंतर प्रदर्शन का जिक्र कर कही विवादित बात

अगस्त 3, 2026

कैसा है साध्वी चंचल नाथ व्यक्तित्व ?

साध्वी चंचल नाथ अपने अनोखे जीवन-शैली और रहस्यमय आचरण के लिए जानी जाती हैं। उनकी लंबी जटाएं, अघोरी साधना, और उल्टा चलने की साधना उन्हें अन्य साध्वियों से अलग पहचान देती है। कहा जाता है कि बचपन में ही उनके माता-पिता ने अपने कुलगुरू के कहने पर उन्हें सात साल की उम्र में गुरू के सानिध्य में भेज दिया था।

यह भी पढ़ें : आज ओटीटी पर मचेगा धमाल! ‘महारानी 4’ से लेकर…

बंगाल में उन्होंने वर्षों तक कठोर साधना की और चमत्कारी शक्तियां अर्जित कीं। माना जाता है कि वे बिना किसी साधन के हवन कुंड में आग प्रज्वलित कर सकती हैं, जिसके कारण भक्त उन्हें श्रद्धापूर्वक ‘चंचल माता’ के नाम से पुकारते हैं।

सुरक्षा नियमों का पालन या विवाद?

सीआईएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि ताजमहल में सुरक्षा प्रोटोकॉल बहुत सख्त हैं। किसी भी धार्मिक या नुकीली वस्तु को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। साध्वी को इन्हीं नियमों के तहत रोका गया। हालांकि, इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है — कुछ लोग सुरक्षा नियमों के पालन को सही ठहरा रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि साध्वी के साथ भेदभाव जैसा व्यवहार किया गया।

Tags: Agra News
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Sadhvi Prachi Statement: आगरा में साध्वी प्राची के बयान पर छिड़ी बहस, जंतर-मंतर प्रदर्शन का जिक्र कर कही विवादित बात

Sadhvi Prachi Statement: आगरा में साध्वी प्राची के बयान पर छिड़ी बहस, जंतर-मंतर प्रदर्शन का जिक्र कर कही विवादित बात

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Sadhvi Prachi Statement: उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित राजेश्वर मेला-2026 के उद्घाटन समारोह के दौरान हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची...

Agra News: थाने में पत्नी बोली, ‘मेरा पति हैं नामर्द और जेठ करता हैं दरिदंगी, प्लीज हमें बचा लें दरोगा जी’

Agra News: थाने में पत्नी बोली, ‘मेरा पति हैं नामर्द और जेठ करता हैं दरिदंगी, प्लीज हमें बचा लें दरोगा जी’

by Vinod
अक्टूबर 9, 2025

आगरा। दरोगा जी मेरे साथ छल किया गया। मेरे साथ बड़ा हुआ। शादी के बाद सुहागरात की सेज से पति...

Agra News: दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान आगरा में हुआ बड़ा हादसा, उटंगन नदी में 11 लोग डूबे, दो के शव मिले

Agra News: दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान आगरा में हुआ बड़ा हादसा, उटंगन नदी में 11 लोग डूबे, दो के शव मिले

by Vinod
अक्टूबर 2, 2025

आगरा ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां खेरागढ़ क्षेत्र...

पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

by Vinod
सितम्बर 16, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कुछ साल पहले रूपहले पर्दे पर एक फिल्म आई थी, जिसका नाम दृश्यम था। दृश्यम में एक्टर...

Next Post
Daily Horoscope

7 नवंबर 2025 राशिफल: शुक्रवार का दिन रहेगा खास, इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दिल्ली सरकार दृष्टिबाधित और वंचित छात्राओं के लिए नए छात्रावास खोलेगी

दिल्ली सरकार दृष्टिबाधित और वंचित छात्राओं के लिए नए छात्रावास खोलेगी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In