शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

हाईकोर्ट की नज़र में फंसी आगरा पुलिस: आरोपी के बयान और मेडिकल रिपोर्ट ने खोली ‘फर्जी मुठभेड़’ की परतें

आगरा में गोकशी के आरोपी इमरान के कोर्ट में दिए बयान और दोबारा कराई गई मेडिकल रिपोर्ट ने पुलिस की कथित मुठभेड़ पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोर्ट ने पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

by Mayank Yadav
जून 4, 2025
in Latest News, आगरा
Agra
Share on FacebookShare on Twitter

Agra Police encounter: आगरा में कथित मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए गोकशी के आरोपी इमरान के एक बयान ने आगरा पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है। कोर्ट में पेशी के दौरान इमरान ने न्यायाधीश के सामने अपने कान और गर्दन के पीछे लगी चोटें दिखाईं और दावा किया कि पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद पहले बेरहमी से पीटा और फिर पैर में गोली मार दी। जब जज ने मेडिकल रिपोर्ट देखी, तो उसमें इन चोटों का कोई जिक्र नहीं था। इस पर उन्होंने दोबारा मेडिकल जांच कराई और ताजा रिपोर्ट में चोटों की पुष्टि होते ही मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व विभागीय जांच का आदेश जारी कर दिया।

मुठभेड़ या मारपीट? कोर्ट में उठे गंभीर सवाल

31 मई 2025 को आगरा के सदर क्षेत्र में रकाबगंज Agra थाने की पुलिस और गोकशी के आरोपी इमरान के बीच कथित मुठभेड़ हुई थी। पुलिस का दावा है कि एनकाउंटर में आरोपी को पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उसका मेडिकल भी कराया गया था। इमरान के खिलाफ 29 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, और वह फिलहाल जेल में बंद है। लेकिन कोर्ट में पेशी के दौरान उसके चोटिल कान और गर्दन देख जज ने मेडिकल रिपोर्ट की पुष्टि मांगी और यहीं से पुलिस की कहानी पर सवाल उठने लगे।

RELATED NEWS

Agra

नाम ‘भोले बाबा’, मालिक ‘शुक्ला जी’… फिर भी फैलाया झूठ, अब नपेंगे सोशल मीडिया के ‘शूरवीर’।

जनवरी 14, 2026
Agra

प्रेमी के गर्लफ्रेंड से शादी के ऐलान पर रिटायर दरोगा ने की बेटी की हत्या, पत्नी-साले ने लगवाया शव ठिकाने

दिसम्बर 16, 2025

दोबारा मेडिकल रिपोर्ट से खुली परतें, कोर्ट ने लिया संज्ञान

विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी के आरोपों को गंभीर मानते हुए सीएमओ को दोबारा मेडिकल जांच का आदेश दिया। नई रिपोर्ट में शरीर पर पुरानी चोटों की पुष्टि हुई, जो पहले की रिपोर्ट में नहीं थीं। इससे साफ हुआ कि आरोपी पर कथित मुठभेड़ से पहले ही अत्याचार किया गया था। इस रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने यूपी डीजीपी को पत्र लिखकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने और केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट का कहना है कि यह पुलिस अभिरक्षा में मारपीट और मानवाधिकारों का उल्लंघन है।

Agra पुलिस की सफाई और भीतरू हलचल

Agra डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने दावा किया कि आरोपी को जो चोटें लगीं, वह मुठभेड़ के दौरान गिरने से भी संभव हैं। लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद Agra पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। विभाग अब कोर्ट में रिवीजन याचिका दाखिल करने की तैयारी कर रहा है। वहीं आगरा कमिश्नरेट में फर्जी एनकाउंटर को लेकर अंदर ही अंदर बहस छिड़ गई है। अगर जांच में पुलिसकर्मियों की लापरवाही साबित होती है, तो यह मामला यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल बन सकता है।

Delhi में बारिश का येलो अलर्ट, हिमाचल में ओलावृष्टि की चेतावनी, ओडिशा-पश्चिम बंगाल में हीटवेव का खतरा

Tags: Agra
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

Agra

नाम ‘भोले बाबा’, मालिक ‘शुक्ला जी’… फिर भी फैलाया झूठ, अब नपेंगे सोशल मीडिया के ‘शूरवीर’।

by Mayank Yadav
जनवरी 14, 2026

Agra Bhole Baba Chole Bhature Misleading Video: उत्तर प्रदेश के आगरा में सोशल मीडिया पर एक भ्रामक वीडियो के जरिए...

Agra

प्रेमी के गर्लफ्रेंड से शादी के ऐलान पर रिटायर दरोगा ने की बेटी की हत्या, पत्नी-साले ने लगवाया शव ठिकाने

by Mayank Yadav
दिसम्बर 16, 2025

Agra honor killing: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दहला देने वाला 'ऑनर किलिंग' का मामला सामने आया है। एक...

दिल्ली ब्लास्ट का असर: आगरा में कश्मीरी युवकों का पुलिस सत्यापन, डॉ. परवेज के कनेक्शन की भी जांच

by Mayank Yadav
नवम्बर 21, 2025

Agra Police: देश की राजधानी दिल्ली में हुए हालिया धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां और उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह...

Agra

ज़ुबान पे ‘विधायक’, गाड़ी पे ‘सांसद’: आगरा के होटल में चला 18 दिन का ‘धोखाधड़ी का खेल’, दबोचा गया फर्जी ‘रॉबिनहुड’!

by Mayank Yadav
नवम्बर 17, 2025

Agra Fake MLA Fraud: ताजनगरी आगरा के सदर बाजार स्थित एक नामी होटल में 18 दिनों से चल रहा एक...

Agra में hit-and-run मामला 24 वर्षीय आरोपी युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कार बरामद की

by Kanan Verma
नवम्बर 7, 2025

Agra: आगरा के कमला नगर से 24 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह एक हिट-एंड-रन मामले...

Next Post
IPL 2025

IPL 2025 : आरसीबी ने जीता खिताब, अल्लू अर्जुन, अमिताभ बच्चन समेत सितारों ने दी बधाई

RCB win IPL 2025 with number 8 and 18 significance

IPL championship 2025 : 8 और 18 का योग, क्या ये सिर्फ एक इत्तेफ़ाक है या RCB की जीत का आधार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist