मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

मानव शर्मा सुसाइड केस.. सरेंडर न करने पर संपत्ति होगी कुर्क, पत्नी और ससुर पर 10-10 हजार का इनाम

टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले में उनकी फरार पत्नी निकिता शर्मा और ससुर नृपेंद्र कुमार शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 26, 2025
in Latest News, आगरा, उत्तर प्रदेश
Agra Sucide Case

Agra Sucide Case: टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले में उनकी फरार पत्नी निकिता शर्मा और ससुर नृपेंद्र कुमार शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों के खिलाफ पहले से ही गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर दोनों ने जल्द सरेंडर (Agra Sucide Case) नहीं किया तो उनकी संपत्ति कुर्क की जा सकती है। इस मामले में निकिता की बहन और मां को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। यह मामला आगरा के थाना सदर क्षेत्र का है।

24 फरवरी को की थी आत्महत्या

RELATED NEWS

Agra Case

TCS मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस में पत्नी और ससुर 40 दिन बाद अहमदाबाद से गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी

अप्रैल 5, 2025
Agra Sucide Case

आगरा में अतुल सुभाष जैसा एक और केस, IT मैनेजर ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

फ़रवरी 28, 2025

आगरा की डिफेंस कॉलोनी, थाना सदर क्षेत्र के निवासी मानव शर्मा ने 24 फरवरी 2025 की सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मानव की शादी 30 जनवरी 2024 को बरहन की रहने वाली निकिता शर्मा के साथ हुई थी। आत्महत्या से पहले मानव ने अपने मोबाइल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया था जो उनकी बहन आकांक्षा को 27 फरवरी को मिला। इस वीडियो में मानव ने अपनी पत्नी निकिता और उसके मायके वालों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।

वायरल वीडियो में भावुक अपील

मानव का यह वीडियो सोशल मीडिया (Agra Sucide Case) पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में रोते हुए गले में फंदा डालते हुए मानव कहते हैं कि मैं तो चला जाऊंगा.. मर्दों का सोचो, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे.. बेचारे बहुत अकेले हैं। इसके बाद वे फांसी पर झूल गए। वीडियो में मानव ने अपनी पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर यह कदम उठाने की बात कही थी। इस वीडियो ने लोगों का ध्यान पुरुषों की मानसिक स्थिति और सामाजिक दबाव की ओर खींचा है।

परिवार की शिकायत पर एफआईआर

मानव के पिता नरेंद्र कुमार शर्मा जो भारतीय वायुसेना से रिटायर्ड हैं  उन्होंने 28 फरवरी को थाना सदर में अपनी बहू निकिता शर्मा, ससुर नृपेंद्र कुमार शर्मा, सास पूनम शर्मा और निकिता की दो बहनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि निकिता और उसके परिवार ने मानव को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। इसके बाद से निकिता और उसके परिवार के सभी सदस्य फरार हैं।

यह भी पढ़े: सोने और चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानिए क्या हैं दाम?

हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

गिरफ्तारी से बचने के लिए निकिता, उसके पिता, मां और बहनों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी। हालांकि पुलिस ने पहले ही निकिता की मां पूनम और एक बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब निकिता और उसके पिता नृपेंद्र पर इनाम घोषित किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

पुलिस ने साफ कर दिया है कि अगर निकिता और नृपेंद्र ने आत्मसमर्पण नहीं किया तो उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस मामले (Agra Sucide Case) में पुलिस लगातार डिजिटल और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। मानव की आत्महत्या के बाद यह मामला चर्चा में है और लोगों के बीच पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य पर बहस छिड़ गई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

आगरा पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। डीसीपी स्तर के अधिकारी इस केस की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मानव के मोबाइल से मिले वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इस बीच मानव के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह मामला न केवल कानूनी दृष्टिकोण से बल्कि सामाजिक और भावनात्मक स्तर पर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आगे की जांच और कोर्ट की सुनवाई से इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

Tags: Agra Sucide CaseManav Sharma

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Agra Case

TCS मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस में पत्नी और ससुर 40 दिन बाद अहमदाबाद से गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी

by Akhand Pratap Singh
अप्रैल 5, 2025

Agra Case: उत्तर प्रदेश के आगरा में टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने...

Agra Sucide Case

आगरा में अतुल सुभाष जैसा एक और केस, IT मैनेजर ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 28, 2025

Agra Sucide Case: आगरा के डिफेंस कॉलोनी में एक आईटी कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने आत्महत्या कर ली।...

Next Post
Supreme Court

Supreme Court Notice: SC की 'सुप्रीम' फटकार... इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी असंवेदनशील और अमानवीय

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद HC के फैसले पर लगाई रोक, नाबालिग के साथ अत्याचार पर नया मोड़

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India