Sunday, March 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

यमुना में नहाते समय दर्दनाक हादसा: आगरा में 6 किशोरियां डूबीं, 4 की मौत, 2 गंभीर

आगरा में यमुना नदी में नहाने गई 6 किशोरियां डूब गईं, जिनमें से 4 की मौत हो गई जबकि 2 की हालत गंभीर है। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 3, 2025
in Latest News, आगरा
Agra
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Agra accident: आगरा में मंगलवार को यमुना नदी में नहाने गई 6 किशोरियों के साथ दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। सुबह करीब 11 बजे सिकंदरा थाना क्षेत्र के नगला स्वामी गांव की ये सभी किशोरियां नदी में नहाने गई थीं, जहां अचानक उनके पैर फिसल गए और वे गहराई में चली गईं। इस हादसे में चार किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है और उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रशासन और गोताखोरों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गर्मी से राहत की कोशिश बनी जानलेवा

नगला स्वामी गांव की 6 किशोरियां मंगलवार को गर्मी से राहत पाने के लिए यमुना नदी में नहाने गई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहाते समय एक किशोरी का पैर फिसला और उसे बचाने की कोशिश में बाकी भी गहराई में चली गईं। देखते ही देखते हादसा हो गया। गांववालों ने फौरन पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गोताखोरों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। इनमें से दिव्या, नैना, मुस्कान और संध्या की मौत हो गई, जबकि दो किशोरियां गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती हैं।

RELATED NEWS

Agra

नाम ‘भोले बाबा’, मालिक ‘शुक्ला जी’… फिर भी फैलाया झूठ, अब नपेंगे सोशल मीडिया के ‘शूरवीर’।

January 14, 2026
Agra

प्रेमी के गर्लफ्रेंड से शादी के ऐलान पर रिटायर दरोगा ने की बेटी की हत्या, पत्नी-साले ने लगवाया शव ठिकाने

December 16, 2025

प्रशासन मौके पर, गांव में पसरा मातम

घटना की जानकारी मिलते ही Agra जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, अपर पुलिस कमिश्नर राम बदन सिंह और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों और स्टीमर की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक किशोरियों की उम्र 10 से 16 साल के बीच बताई जा रही है। दो किशोरियां रिश्तेदारी में घूमने आई थीं और सभी एक ही परिवार से संबंधित थीं। हादसे की खबर जैसे ही गांव में फैली, वहां मातम छा गया।

सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

इस हादसे ने Agra  प्रशासन की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। गर्मी के मौसम में जब नदी किनारे नहाने वालों की संख्या बढ़ जाती है, तब सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं किए जाते? न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था, न ही कोई निगरानी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी किनारे सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं और बच्चों को नदी में न जाने देने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले.. पूर्व अग्निवीरों को बड़ी सौगात, पुलिस-पीएसी भर्ती में 20% आरक्षण

Tags: Agra
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Agra

नाम ‘भोले बाबा’, मालिक ‘शुक्ला जी’… फिर भी फैलाया झूठ, अब नपेंगे सोशल मीडिया के ‘शूरवीर’।

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Agra Bhole Baba Chole Bhature Misleading Video: उत्तर प्रदेश के आगरा में सोशल मीडिया पर एक भ्रामक वीडियो के जरिए...

Agra

प्रेमी के गर्लफ्रेंड से शादी के ऐलान पर रिटायर दरोगा ने की बेटी की हत्या, पत्नी-साले ने लगवाया शव ठिकाने

by Mayank Yadav
December 16, 2025

Agra honor killing: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दहला देने वाला 'ऑनर किलिंग' का मामला सामने आया है। एक...

दिल्ली ब्लास्ट का असर: आगरा में कश्मीरी युवकों का पुलिस सत्यापन, डॉ. परवेज के कनेक्शन की भी जांच

by Mayank Yadav
November 21, 2025

Agra Police: देश की राजधानी दिल्ली में हुए हालिया धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां और उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह...

Agra

ज़ुबान पे ‘विधायक’, गाड़ी पे ‘सांसद’: आगरा के होटल में चला 18 दिन का ‘धोखाधड़ी का खेल’, दबोचा गया फर्जी ‘रॉबिनहुड’!

by Mayank Yadav
November 17, 2025

Agra Fake MLA Fraud: ताजनगरी आगरा के सदर बाजार स्थित एक नामी होटल में 18 दिनों से चल रहा एक...

Agra में hit-and-run मामला 24 वर्षीय आरोपी युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कार बरामद की

by Kanan Verma
November 7, 2025

Agra: आगरा के कमला नगर से 24 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह एक हिट-एंड-रन मामले...

Next Post
Harry Potter reboot टी वी सीरीज के कलाकारों का हुआ चयन जानिए कौन निभाएगा कौन सा किरदार

Harry Potter reboot टी वी सीरीज के कलाकारों का हुआ चयन जानिए कौन निभाएगा कौन सा किरदार

Health Tips: साधारण सर्दी ज़ुकाम और कोरोना के लक्षणों में होता है फ़र्क़,जाने बिना उपचार हो सकता है हानिकारक

Health Tips: साधारण सर्दी ज़ुकाम और कोरोना के लक्षणों में होता है फ़र्क़,जाने बिना उपचार हो सकता है हानिकारक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist