रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

‘मैं उसका पहला मरीज, वो मेरी आखिरी डॉक्टर’— होटल में इंजीनियर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में भावुक संदेश

आगरा के एक होटल में मेरठ निवासी इंजीनियर रोहित कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पेन ड्राइव में मिले सुसाइड नोट में एक महिला डॉक्टर का जिक्र करते हुए भावुक संदेश लिखा—"मैं उसका पहला मरीज, वो मेरी आखिरी डॉक्टर है"।

by Mayank Yadav
अगस्त 5, 2025
in TOP NEWS, आगरा, उत्तर प्रदेश
Agra
Share on FacebookShare on Twitter

Agra Hotel Suicide: आगरा के एक होटल में मेरठ निवासी 31 वर्षीय इंजीनियर रोहित कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह होटल कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कमरे में उसका शव मिला। टेबल पर छोड़ी गई पर्ची में पेन ड्राइव का जिक्र था, जिसमें भावुक और रहस्यमयी सुसाइड नोट मिला। इसमें एक महिला डॉक्टर का नाम, नंबर, और गहरी भावनाओं से भरा संदेश लिखा था—”मैं उसका पहला मरीज, वो मेरी आखिरी डॉक्टर है”। रोहित ने अपनी बॉडी मेडिकल छात्रों के अध्ययन के लिए दान करने की इच्छा जताई। पुलिस अब इस सुसाइड नोट की गुत्थी सुलझाने में जुटी है और महिला डॉक्टर से संपर्क साध रही है।

होटल के कमरे में मिला शव, दरवाजा तोड़कर निकाला गया

मेरठ के शिवरामपुरम गोलाबाग निवासी रोहित कुमार रविवार को आगरा के पचुकइयां स्थित होटल में ठहरे थे। उन्होंने कमरा नंबर 204 लिया था। सोमवार सुबह जब वह बाहर नहीं निकले तो होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे Agra एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी के अनुसार, दरवाजा तोड़ने पर रोहित का शव पंखे से लटका मिला। पास की टेबल पर एक पर्ची रखी थी जिसमें एक पेन ड्राइव के बारे में लिखा गया था।

RELATED NEWS

Agra

नाम ‘भोले बाबा’, मालिक ‘शुक्ला जी’… फिर भी फैलाया झूठ, अब नपेंगे सोशल मीडिया के ‘शूरवीर’।

जनवरी 14, 2026
Agra

प्रेमी के गर्लफ्रेंड से शादी के ऐलान पर रिटायर दरोगा ने की बेटी की हत्या, पत्नी-साले ने लगवाया शव ठिकाने

दिसम्बर 16, 2025

पेन ड्राइव से मिला भावुक और रहस्यमयी सुसाइड नोट

Agra पुलिस ने जब पेन ड्राइव चेक की तो उसमें एक विस्तृत सुसाइड नोट मिला। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज की एक महिला डॉक्टर का नाम और मोबाइल नंबर लिखा था। रोहित ने लिखा—”अगर लॉस्ट टाइम यू टर्न मारना होता तो डॉक्टर मुझे बचा लेती। मैं उसका पहला मरीज और वो मेरी आखिरी डॉक्टर है।” उन्होंने यह भी लिखा कि वह ड्रामे के 13 दिन नहीं चाहते और उनकी बॉडी को मेडिकल छात्रों को दान कर दिया जाए।

10 जुलाई से लापता था रोहित, परिवार में मचा कोहराम

रोहित पिछले 13 दिनों से घर से बिना बताए निकला हुआ था। उनके पिता, जो पुलिस विभाग से रिटायर्ड हैं, ने बताया कि वह दो साल पहले पत्नी के निधन के बाद रोहित के साथ ही रहते थे। रोहित अविवाहित थे और गाजियाबाद से इंजीनियरिंग की थी। उनके बड़े भाई आईआईटी मुंबई से पढ़े वैज्ञानिक हैं। दो बहनों और भाई की शादी हो चुकी है।

महिला डॉक्टर से जुड़ा मामला, पुलिस कर रही गहराई से जांच

Agra पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में जो विदेशी नंबर लिखे गए हैं, उनकी भी जांच की जा रही है। साथ ही सुसाइड नोट में जिन इमोशन्स और संकेतों का उल्लेख है, उससे यह मामला और भी पेचीदा हो गया है। एसएन मेडिकल कॉलेज की जिस महिला डॉक्टर का नाम इसमें है, उससे भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस रोहित की कॉल डिटेल और होटल में उसकी गतिविधियों की भी छानबीन कर रही है।

इंजीनियर रोहित कुमार की आत्महत्या ने एक गहरा और भावनात्मक सवाल छोड़ दिया है—क्या यह सिर्फ एकतरफा भावना थी या कोई अनसुलझा रिश्ता? पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है, लेकिन ‘मैं उसका पहला मरीज, वो मेरी आखिरी डॉक्टर’ जैसी लाइनें एक असाधारण मानसिक स्थिति की ओर इशारा करती हैं, जिसे अब कानून और समाज दोनों को समझने की जरूरत है।

Nita Ambani’s Luxury Lifestyle: एक पत्नी ही नहीं, खुद की अलग एक पहचान, जानिए कौन सा फोन करती हैं इस्तेमाल
Tags: Agra
Share199Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

Agra

नाम ‘भोले बाबा’, मालिक ‘शुक्ला जी’… फिर भी फैलाया झूठ, अब नपेंगे सोशल मीडिया के ‘शूरवीर’।

by Mayank Yadav
जनवरी 14, 2026

Agra Bhole Baba Chole Bhature Misleading Video: उत्तर प्रदेश के आगरा में सोशल मीडिया पर एक भ्रामक वीडियो के जरिए...

Agra

प्रेमी के गर्लफ्रेंड से शादी के ऐलान पर रिटायर दरोगा ने की बेटी की हत्या, पत्नी-साले ने लगवाया शव ठिकाने

by Mayank Yadav
दिसम्बर 16, 2025

Agra honor killing: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दहला देने वाला 'ऑनर किलिंग' का मामला सामने आया है। एक...

दिल्ली ब्लास्ट का असर: आगरा में कश्मीरी युवकों का पुलिस सत्यापन, डॉ. परवेज के कनेक्शन की भी जांच

by Mayank Yadav
नवम्बर 21, 2025

Agra Police: देश की राजधानी दिल्ली में हुए हालिया धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां और उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह...

Agra

ज़ुबान पे ‘विधायक’, गाड़ी पे ‘सांसद’: आगरा के होटल में चला 18 दिन का ‘धोखाधड़ी का खेल’, दबोचा गया फर्जी ‘रॉबिनहुड’!

by Mayank Yadav
नवम्बर 17, 2025

Agra Fake MLA Fraud: ताजनगरी आगरा के सदर बाजार स्थित एक नामी होटल में 18 दिनों से चल रहा एक...

Agra में hit-and-run मामला 24 वर्षीय आरोपी युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कार बरामद की

by Kanan Verma
नवम्बर 7, 2025

Agra: आगरा के कमला नगर से 24 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह एक हिट-एंड-रन मामले...

Next Post
Tribal Leaders of India

पिता की हत्या से बदली राह, संघर्ष से लड़ते हुए रचा इतिहास,जानिए धरतीपुत्र से मुख्यमंत्री बनने तक का सफ़र

Liechtenstein peaceful and rich country

दुनिया का छोटा सबसे अमीर और सुरक्षित देश जहां न बेरोज़गारी न टैक्स की चिंता जानिए Liechenstein के बारे में

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist