Sunday, November 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Alka Yagnik हुई वायरल अटैक का शिकार, फ्लाइट से बाहर आते ही सुनाई देना हुआ बंद

अलका ने बताया कि उन्हें एक वायरल अटैक के बाद यह समस्या हुई है और एक दिन फ्लाइट से बाहर आते हुए उन्हें यह एहसास हुआ कि वो सुन नहीं पा रही हैं. अलका ने अपनी समस्या के बारे में जानकारी देते हुए फैंस और साथी कलाकारों को यह सलाह दी कि वे लाउड म्यूजिक से दूर रहें।

Gulshan by Gulshan
June 18, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, बड़ी खबर, मनोरंजन
alka yagnik singer, alka tagnik singer, alka tagnik songs, alka yagnik hearing los
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

No Content Available
Alka Yagnik : अलका याग्निक, जिन्हें 90s में बॉलीवुड के कई पॉपुलर और आइकॉनिक गानों की आवाज़ देने के लिए जाना जाता है। उनको लेकर आज एक हैरान कर देने वाली खबर सामन आई है। आपको बता दें कि उन्हें रेयर न्यूरो समस्या नाम की एक गंभीर समस्या हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस जानकारी को साझा करते हुए बताया कि उन्हें अब सुनने में दिक्कत हो रही है।

इसी के साथ अलका ने बताया कि उन्हें एक वायरल अटैक के बाद यह समस्या हुई है। एक दिन जब वे फ्लाइट से बाहर आ रही थीं, उन्हें अहसास हुआ कि वे सुन नहीं पा रही हैं। अलका ने अपने फैंस और सह-कलाकारों को इस समस्या के बारे में जागरूक करते हुए सलाह दी कि वे लाउड म्यूजिक से दूर रहें।

ये भी पढ़ें : क्या प्रियंका गांधी का स्मृति ईरानी से होगा मुकाबला ? वायनाड को दिलचस्प बनाएगी भाजपा

फैंस को सोशल मीडिया के ज़रिए दी जानकारी

अलका (Alka Yagnik) ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया के ज़रीए सभी को दी। और उन्होंने फैन्स और अपने साथी सिंगर्स को सलाह देते हुए यह लिखा, कि ‘मेरे फैन्स और यंग साथियों को मैं हेडफोन्स और लाउड म्यूजिक के प्रति एक चेतावनी देना चाहती हूं। किसी दिन मैं अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े हेल्थ के नुकसान पर बात जरूर करूंगी। आप सबके प्यार और सपोर्ट से, मैं फिर से अपना जीवन पटरी पर लाने की आशा करती हूं और जल्द ही फिर से आपके सामने आने की कामना करती हूं। इस क्रिटिकल समय में आपका सपोर्ट और अंडरस्टैंडिंग मेरे लिए बहुत मायने रखती है।’
alka yagnik singer, alka tagnik singer, alka tagnik songs, alka yagnik hearing loss

अलका याग्निक सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि देश की सबसे पॉपुलर सिंगर्स में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने 25 से ज्यादा भाषाओं में 21 हजार से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं और दो बार नेशनल अवॉर्ड भी जीते हैं। 2022 में न गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स ने उन्हें दुनिया भर में सबसे ज्यादा स्ट्रीम किया जाने वाला आर्टिस्ट माना था।

Tags: alka tagnik singeralka tagnik songsalka yagnik singer
Share198Tweet124Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज Lockie Ferguson ने बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड, बड़ी-बड़ी टीमों का कोई खिलाड़ी नहीं है आस-पास

T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज Lockie Ferguson ने बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड, बड़ी-बड़ी टीमों का कोई खिलाड़ी नहीं है आस-पास

New Zealand

NZ vs PNG: न्यूजीलैंड ने लॉकी फर्ग्युसन ने किया चमत्कार, पापुआ को बड़े स्तर से हराया,

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version