Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अलवर में स्कूटी की टक्कर से कांवड़ खंडित, नाराज़ कांवड़ियों ने किया जोरदार हंगामा, सड़क जाम

राजगढ़ में स्कूटी की टक्कर से नाराज़ कांवड़ियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक चले इस हंगामे के बाद प्रशासन ने नई कांवड़ उपलब्ध कराकर स्थिति को शांत किया।

Gulshan by Gulshan
July 22, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Alwar News
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Alwar News : श्रावण मास के चलते कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के बीच मंगलवार को अलवर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में एक अप्रिय घटना घटित हुई। राजगढ़-बांदीकुई मार्ग पर स्थित सूरेर गांव के पास एक स्कूटी सवार युवक ने कांवड़ लेकर जा रहे एक श्रद्धालु को टक्कर मार दी, जिससे उसकी कांवड़ का पवित्र कलश टूट गया। इस घटना से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और उन्होंने मौके पर ही विरोध करते हुए सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया घटना का विवरण

स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना मंगलवार सुबह की है, जब बांदीकुई की ओर जा रहे कांवड़िए सूरेर गांव के पास से गुजर रहे थे। अचानक एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने एक कांवड़िए को टक्कर मार दी, जिससे उसकी कांवड़ खंडित हो गई। श्रद्धालुओं ने इसे अपनी आस्था का अपमान मानते हुए मौके पर ही बैठकर विरोध शुरू कर दिया और रास्ता अवरुद्ध कर दिया।

RELATED POSTS

Mob Lynching in Rajasthan : चोरी के इल्ज़ाम में मुस्लिम समुदाय ने हिंदू की पीट पीटकर की हत्या

August 16, 2022

अलवर की राखी के विदेशी क्यों हैं दिवाने, कैसे राखी से आधी आबादी बन रही है आत्मनिर्भर

August 10, 2022

एक घंटे तक रहा रास्ता जाम

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। नीमला के पूर्व सरपंच तुलसीदास और पुलिस दल मौके पर पहुंचे और श्रद्धालुओं को शांत करने का प्रयास किया। हालांकि कांवड़ के टूटने से आहत श्रद्धालु काफी गुस्से में थे और सड़क से हटने को तैयार नहीं थे। करीब एक घंटे तक जाम के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें : कैसी है सोने की चाल आज बदली या बरकरार? देखिए 22 जुलाई…

नई कांवड़ से शांत हुआ मामला

पूर्व सरपंच तुलसीदास ने बताया कि कांवड़िए सोमवार रात गोठ की चौकी पर लगे शिविर में रुके थे और मंगलवार सुबह यात्रा के लिए रवाना हुए थे। हादसे के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए प्रशासन ने तुरंत एक नई कांवड़ की व्यवस्था करवाई। अधिकारियों की समझाइश और नई कांवड़ मिलने के बाद श्रद्धालु शांत हुए और जाम हटाया गया। इस बीच, पुलिस ने स्कूटी सवार युवक की पहचान कर ली है और उससे पूछताछ जारी है।

Tags: alwar news
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Mob Lynching in Rajasthan : चोरी के इल्ज़ाम में मुस्लिम समुदाय ने हिंदू की पीट पीटकर की हत्या

by Web Desk
August 16, 2022

अलवर। अलवर एक बार फिर मॉबलिंचिंग के मामले में सुर्खियों में है। जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के रामबास गांव...

अलवर की राखी के विदेशी क्यों हैं दिवाने, कैसे राखी से आधी आबादी बन रही है आत्मनिर्भर

by Web Desk
August 10, 2022

अलवर। रक्षा का वचन देने वाली राखियां अलवर की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें अपने पैरों पर...

एक्शन में सरकार, 300 साल पुराने मंदिर पर चला बुलडोजर, भड़की कांग्रेस

by Web Desk
April 22, 2022

Bulldozer Action in Alwar: राजस्थान (Rajasthan) के अलवर के राजगढ़ में से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां मंदिरों...

Next Post
Royal Nawab Private Railway Station India

Ajab gajab story: कौन थे वह नवाब जिनका था निजी रेलवे स्टेशन जानिए शाही ठाठ का अनोखा किस्सा

Saiyaara

Saiyaara : श्रद्धा कपूर हुई 'सैयारा' की दिवानी, कहा– '5 बार देखूंगी',

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version