• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, September 25, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home राष्ट्रीय

Women’s Day : 9 की उम्र में शादी ,14 में बनी मां एक हादसे ने बना दिया डॉक्टर, कौन है यह भारतीय नारी सशक्तिकरण की मिसाल

आनंदीबाई जोशी भारत की पहली महिला डॉक्टर थीं, जिन्होंने 19 साल की उम्र में एमडी की डिग्री हासिल की। अपने बच्चे को खोने के बाद उन्होंने डॉक्टर बनने की ठानी और समाज के विरोध के बावजूद अमेरिका जाकर पढ़ाई की

by SYED BUSHRA
March 8, 2025
in राष्ट्रीय
0
anandibai joshi first female doctor
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Anandibai joshi first female doctor : आज दुनिया भर में महिलाएं कड़ी मेहनत और पढ़ाई के दम पर ऊंचे पदों पर काम कर रही हैं। लेकिन महिलाओं को इस मुकाम तक पहुंचाने में इतिहास की कई नायिकाओं की अहम भूमिका रही है। भले ही आज महिलाएं डॉक्टर और इंजीनियर बन रही हैं, लेकिन उन रास्तों को बनाने में कुछ महिलाओं ने बड़ी मेहनत की थी। ऐसी ही एक महिला थीं आनंदीबाई गोपालराव जोशी, जिन्होंने उस जमाने में विदेश जाकर मेडिकल की पढ़ाई की, जब महिलाओं को घर से बाहर निकलने की भी इजाजत नहीं थी।

आनंदीबाई जोशी की जिंदगी की शुरुआत

आनंदीबाई जोशी का जन्म 31 मार्च 1865 को पुणे के एक संपन्न जमींदार परिवार में हुआ था। उनका असली नाम यमुना था, लेकिन शादी के बाद ससुराल वालों ने उन्हें आनंदी नाम दिया। उन दिनों शादी के बाद लड़कियों के नाम तक बदल दिए जाते थे।

Related posts

कौन है वह गर्ल, जिसने सांसद चंद्रेशखर आजाद के प्राइवेट वीडियो को किया लीक, ‘लैला’ ने क्यों कहा अब खाऊंगी जहर

कौन है वह गर्ल, जिसने सांसद चंद्रेशखर आजाद के प्राइवेट वीडियो को किया लीक, ‘लैला’ ने क्यों कहा अब खाऊंगी जहर

September 25, 2025
BSF Drone Warfare School

अब BSF खड़ी करेगा खुद की ड्रोन रडार, ISRO की मदद से बिना बॉर्डर क्रॉस किए दुश्मनों की होगी निगरानी

September 25, 2025

बचपन में शादी और संघर्ष

ब्रिटिश शासन के दौरान महाराष्ट्र में जमींदारी खत्म कर दी गई थी, जिससे आनंदी के परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। परिवार ने मजबूरी में महज 9 साल की उम्र में उनकी शादी गोपालराव जोशी से कर दी, जो 25 साल के थे और पहली पत्नी को खो चुके थे। उम्र में 16 साल का अंतर होने के बावजूद गोपालराव ने आनंदी को आगे बढ़ने का पूरा मौका दिया।

दुख जिसने आनंदी को मजबूत बनाया

14 साल की उम्र में आनंदी मां बनीं, लेकिन उनका बच्चा गंभीर बीमारी से पीड़ित था और जन्म के 10 दिन बाद ही उसकी मौत हो गई। इस दुख ने आनंदी को झकझोर दिया, लेकिन उन्होंने ठान लिया कि वह डॉक्टर बनेंगी ताकि किसी और मां को यह दर्द न सहना पड़े।

डॉक्टर बनने का सपना और समाज की बाधाएं

जब आनंदी ने अपने पति से डॉक्टर बनने की इच्छा जताई, तो उन्होंने पूरा सहयोग दिया। लेकिन समाज और परिवार ने कड़ा विरोध किया। इसके बावजूद गोपालराव ने आनंदी को पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया और उन्हें मिशनरी स्कूल में दाखिला दिलाया। बाद में उन्होंने कोलकाता जाकर संस्कृत और अंग्रेजी सीखी।

अमेरिका में मेडिकल की पढ़ाई

1880 में गोपालराव ने एक अमेरिकी मिशनरी को पत्र लिखकर अमेरिका में मेडिकल पढ़ाई का पता किया। समाज और परिवार ने इस फैसले का विरोध किया, लेकिन आनंदी की जिद और पति का साथ उनकी ताकत बना। उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए गहने बेच दिए और कुछ लोगों ने उनकी मदद भी की।

भारत की पहली महिला डॉक्टर

आनंदी ने अमेरिका के पेंसिलवेनिया स्थित महिला मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया और 19 साल की उम्र में एमडी की डिग्री हासिल की। वह यह डिग्री पाने वाली भारत की पहली महिला बनीं। इसके बाद वह भारत लौटकर कोल्हापुर के अल्बर्ट एडवर्ड अस्पताल के महिला वार्ड की प्रभारी बनीं।

कम उम्र में दुनिया को अलविदा

अपने मेडिकल करियर के दौरान आनंदी को टीबी हो गई। महज 22 साल की उम्र में 26 फरवरी 1887 को उनकी मृत्यु हो गई। इतनी कम उम्र में उन्होंने जो मिसाल कायम की, वह आज भी लाखों महिलाओं को प्रेरित करती है।

Tags: Anandibai JoshiIndia’s first female doctor
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Entertainment News : कौन है तमन्ना, क्यों कहा “प्यार हमेशा एक ही तरह का होता है” क्या हैं रहस्यमयी पोस्ट का राज़

Next Post

BPL महिलाओं के लिए खुशखबरी.. दिल्ली में इन महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए, थोड़ी देर में कैबिनेट बैठक

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Next Post
Delhi Cabinet Meeting

BPL महिलाओं के लिए खुशखबरी.. दिल्ली में इन महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए, थोड़ी देर में कैबिनेट बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Download Aadhaar on Whatsapp

अब Whatsapp से ही डाउनलोड कर सकते हैं अपना आधार कार्ड, UIDAI ने निकाली ये नई स्कीम 

September 25, 2025
Bigg Boss 7 Malayalam

Bigg Boss में रचा इतिहास , लेस्बियन कपल ने सरे आम TV पर की सगाई

September 25, 2025
कौन है वह गर्ल, जिसने सांसद चंद्रेशखर आजाद के प्राइवेट वीडियो को किया लीक, ‘लैला’ ने क्यों कहा अब खाऊंगी जहर

कौन है वह गर्ल, जिसने सांसद चंद्रेशखर आजाद के प्राइवेट वीडियो को किया लीक, ‘लैला’ ने क्यों कहा अब खाऊंगी जहर

September 25, 2025
BSF Drone Warfare School

अब BSF खड़ी करेगा खुद की ड्रोन रडार, ISRO की मदद से बिना बॉर्डर क्रॉस किए दुश्मनों की होगी निगरानी

September 25, 2025
आजम खान के बाद इरफान सोलंकी को भी मिली जमानत, 24 माह बाद जेल से बाहर आएंगे नसीम के पति

आजम खान के बाद इरफान सोलंकी को भी मिली जमानत, 24 माह बाद जेल से बाहर आएंगे नसीम के पति

September 25, 2025
Meerut

Meerut जेल में गुर्जर नेताओं से चंद्रशेखर की सीक्रेट मीटिंग… पथराव-गिरफ्तारी के बाद सियासत में मचा तूफान!

September 25, 2025
Sanjay Dutt Mahakal Darshan

फिल्मी सितारों में बढ़ रही महाकाल आस्था,संजय दत्त ने किए पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन बोले “मेरा सौभाग्य बाबा ने बुलाया”

September 25, 2025
Hindon Airport

गाजियाबाद से लखनऊ-प्रयागराज का हवाई सफर होगा आसान, हिंडन एयरपोर्ट से दिवाली तक शुरू होंगी उड़ानें

September 25, 2025
EPFO News

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब ATM से भी मिल सकेगा PF का पैसा…

September 25, 2025
Pakistan OIC Meeting

OIC की बैठक में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ रचि साजिश, खूब उगला जहर

September 25, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version