Monday, October 27, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

गैंगस्टर सोनू के बाद बाहुबली Anant Singh का सरेंडर, कर दिया आत्मसमर्पण

Mokama Gangwar : मोकामा गैंगवार मामले में बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने सरेंडर कर दिया है। इसी मामले में आज गैंगस्टर सोनू ने भी आत्मसमर्पण किया था।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
January 24, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Anant Singh
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 Anant Singh : मोकामा गैंगवार मामले में बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने सरेंडर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, अनंत सिंह पटना जिले के बाढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण करने पहुंचे। सरेंडर के दौरान वे अपने समर्थकों के साथ सीधे कोर्ट पहुंचे थे।

इसी मामले में आज गैंगस्टर सोनू ने भी आत्मसमर्पण किया था। दोनों ही मामलों का संबंध हाल ही में हुए फायरिंग कांड से है, जिसने मोकामा क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। अनंत सिंह का यह कदम कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बढ़ते दबाव के बीच आया है।

RELATED POSTS

Anant Singh

‘छोटे सरकार’ ने दिखाई जमीन! मोकामा में ‘धड़ाम’ हुआ मंच, समर्थक बोले: अब तो झाँसा देने वाले मंच भी काँप रहे हैं!

October 26, 2025
Bihar Elections 2025: जेडीयू ने इन कैंडीडेट्स को दिया पार्टी का सिंबल, जानें अंनत सिंह को किस सीट से मिला टिकट

Bihar Elections 2025: जेडीयू ने इन कैंडीडेट्स को दिया पार्टी का सिंबल, जानें अंनत सिंह को किस सीट से मिला टिकट

October 13, 2025

गैंगवार में 70 से 80 हुई राउंड फायरिंग 

बिहार के मोकामा में 22 जनवरी को अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुए गैंगवार में 70 से 80 राउंड फायरिंग हुई थी। इस गोलीबारी में अनंत सिंह बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनके एक समर्थक को गोली लग गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनंत सिंह और सोनू-मोनू को नामजद करते हुए तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की थीं।

तीन अलग-अलग केस दर्ज

पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह और कुख्यात सोनू-मोनू के बीच हुए गैंगवार के मामले में अनंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फायरिंग की घटना को लेकर पंचमहाल थाने में तीन अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। इस संबंध में ग्रामीण एसपी बिक्रम सिहाग ने पुष्टि करते हुए बताया कि गोलीबारी की घटना को लेकर कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं।

एक गांव वाले की  शिकायत पर सोनू-मोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जबकि सोनू-मोनू की मां उर्मिला देवी के बयान के आधार पर पूर्व विधायक अनंत सिंह पर केस दर्ज किया गया। तीसरी एफआईआर पुलिस की ओर से दर्ज की गई, जिसमें फायरिंग और पुलिस के कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप शामिल है।

Tags: Anant Singh
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Anant Singh

‘छोटे सरकार’ ने दिखाई जमीन! मोकामा में ‘धड़ाम’ हुआ मंच, समर्थक बोले: अब तो झाँसा देने वाले मंच भी काँप रहे हैं!

by Mayank Yadav
October 26, 2025

Anant Singh Mokama stage collapses: बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल में मोकामा विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश कर रहे...

Bihar Elections 2025: जेडीयू ने इन कैंडीडेट्स को दिया पार्टी का सिंबल, जानें अंनत सिंह को किस सीट से मिला टिकट

Bihar Elections 2025: जेडीयू ने इन कैंडीडेट्स को दिया पार्टी का सिंबल, जानें अंनत सिंह को किस सीट से मिला टिकट

by Vinod
October 13, 2025

पटना ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब राजनीतिक दल उम्मीदवारों के नामों के चयन...

Anant Singh

Anant Singh attack: असली निशाना नही थे छोटे सरकार… मगर बाहुबल के दिखावे में हुए शिकार

by Mayank Yadav
January 24, 2025

Anant Singh attack: बिहार के मोकामा में बुधवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब बाहुबली नेता और पूर्व विधायक...

Anant Singh

छोटे सरकार को पटना हाई कोर्ट से राहत..क्या Anant Singh को मिला बीजेपी के समर्थन का इनाम? जानिए यंहा

by Akhand Pratap Singh
August 14, 2024

Anant Singh: बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) को बड़ी राहत मिली है। पटना हाईकोर्ट ने बुधवार...

anant singh

Anant Singh:जेल से बाहर आते समय अनंत सिंह ने अपने समर्थकों के साथ दबंग अंदाज में दिखाई

by Mayank Yadav
May 5, 2024

Anant Singh Out of Jail: रविवार सुबह बिहार के मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह बेऊर जेल से 15 दिनों...

Next Post
Bhandara

Bhandara Ordinance Factory blast: भंडारा में बड़ा हादसा... 8 की मौत, 7 घायल, जांच जारी

Up Foundation Day Special: उत्तर प्रदेश के ऐसे ज़िले जहाँ लगते हैं हर साल सब से ज़्यादा मेले,चलिए जानते हैं

Up Foundation Day Special: उत्तर प्रदेश के ऐसे ज़िले जहाँ लगते हैं हर साल सब से ज़्यादा मेले,चलिए जानते हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version