मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

UP Byelection: योगी आदित्यनाथ की बड़ी बैठक, यूपी उपचुनावों में 9 सीटों पर जीत के लिए बनाई रणनीति

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव (UP Byelection) के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जिलों के प्रभारी मंत्री और बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

by Akhand Pratap Singh
अक्टूबर 19, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश, विधानसभा चुनाव 2024
UP Byelection
Share on FacebookShare on Twitter

UP Byelection: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव (UP Byelection) के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जिलों के प्रभारी मंत्री और बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में सभी 9 सीटों पर उपचुनाव की रणनीति तैयार की गई और विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों को निर्धारित किया गया। आपको बता दे कि कुल 10 सीटों पर उपचुनाव होना था, लेकिन अयोध्या की मिल्कीपुर सीट का मामला अदालत में होने के कारण चुनाव नहीं हो पा रहा है।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

अगस्त 24, 2026
CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

अगस्त 24, 2026

बूथ स्तर पर हो रही तैयारियां

बैठक में मंत्रियों और पदाधिकारियों के बीच समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया। यह निर्णय लिया गया कि पार्टी के नेता अपने-अपने क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी तत्परता से पालन करें। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उपचुनाव जीतना सिर्फ चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत भी होगी, इसलिए सभी को समर्पण के साथ काम करना चाहिए।

सीएम ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर चुनाव प्रबंधन को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर सीट महत्वपूर्ण है और इसके लिए सटीक प्रबंधन और निगरानी जरूरी है। इसके अलावा, उन्होंने नेताओं को अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने और जनता के बीच चौपाल लगाने का निर्देश दिया, ताकि लोगों की समस्याओं को समझा जा सके और उनका समाधान किया जा सके।

बहराइच हिंसा में आरोपी अब्दुल हमीद के घर पर PWD का नोटिस, क्या चलेगा बुलडोजर?

यूपी में 10 सीटों पर होना है उपचुनाव

मुख्यमंत्री ने प्रभारी मंत्रियों और पदाधिकारियों से कहा कि वे उन जिलों में अधिक समय बिताएं, जहां उपचुनाव हो रहे हैं, और लोगों से सीधा संवाद करें। उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चुनावी तैयारियों को मजबूत करने पर भी जोर दिया। इस बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी पार्टी की तैयारियों का अवलोकन किया और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

यह भी जान लें कि जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमें 5 सपा और 5 NDA गठबंधन के पास हैं। बीजेपी के पास 3, आरएलडी के पास 1 और निषाद पार्टी के पास 1 सीट है। जिन सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें कटेहरी, करहल, सीसामऊ, कुंदरकी, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद सदर, खैर और मीरापुर शामिल हैं। बैठक में कई वरिष्ठ मंत्री और पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags: UP ByelectionUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

मुरादाबाद के ग्रामीण इलाकों में तेंदुओं की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार शाम सैरकपुर...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में गंगा का जलस्तर शनिवार को भी रुक-रुककर बढ़ता रहा। वाराणसी और प्रयागराज में हालात लगातार...

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक राज्य की जिम्मेदारी...

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Next Post
Rajiv Rai

बुरा फंसे राजिव राय, सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में FIR...जानिए क्या है मामला

Singham Again First Song Out

Singham Again First Song Out: सिंघम अगेन के पहले गाने ने काटा बवाल, फैंस कह रहे Jai Bajrangbali

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist