Sunday, November 22, 2026 12:52 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » ऑटो » Auto News : कार हो या बाइक पेंट को धूप से बचाने के लिए कर लें यह सरल उपाय,रंग दिखेंगे सालों साल नए

Auto News : कार हो या बाइक पेंट को धूप से बचाने के लिए कर लें यह सरल उपाय,रंग दिखेंगे सालों साल नए

कार के पेंट को सुरक्षित रखने के लिए नियमित धुलाई, वैक्सिंग, यूवी सुरक्षा फिल्म, छाया में पार्किंग और प्रोटेक्टिव कवर का उपयोग करें। इससे कार की चमक बरकरार रहती है और पेंट जल्दी फीका नहीं पड़ता।

by SYED BUSHRA
25/03/2025
car paint protection tips

car paint protection tips : गर्मी आते ही तापमान तेजी से बढ़ने लगता है। दोपहर में तो बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि गाड़ियां भी तेज धूप और गर्मी से प्रभावित होती हैं। अगर कार या बाइक को लंबे समय तक धूप में खड़ा किया जाए, तो उसका पेंट धीरे-धीरे फीका पड़ने लगता है और कुछ समय बाद खराब भी हो जाता है। कार का पेंट फिर से करवाना काफी महंगा पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि कार को धूप से बचाने के लिए कुछ उपाय अपनाए जाएं। यहां हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप अपनी कार के पेंट को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं।

यूवी सुरक्षा फिल्म का करें इस्तेमाल

गर्मी में कार को धूप से बचाने के लिए यूवी सुरक्षा फिल्म का उपयोग करना एक अच्छा उपाय हो सकता है। इसे खिड़कियों और विंडशील्ड पर लगवाने से कार के अंदर ज्यादा गर्मी नहीं होती और पेंट भी सुरक्षित रहता है। यह फिल्म कार को हानिकारक यूवी किरणों से बचाती है, जिससे उसका रंग लंबे समय तक चमकदार बना रहता है। इसके अलावा, कार के अंदर का माहौल भी ठंडा बना रहता है, जिससे ड्राइविंग के दौरान आराम महसूस होता है।

कार को छाया में पार्क करें

गर्मियों में अगर आप अपनी कार को सीधी धूप में खड़ा करते हैं, तो उसका पेंट जल्दी खराब हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि कार को किसी छायादार जगह, जैसे पेड़ या शेड के नीचे पार्क करें। अगर आपके पास गैराज नहीं है, तो कोई ऐसा स्थान चुनें, जहां धूप सीधी न पड़े। ऐसा करने से कार का रंग लंबे समय तक नया बना रहेगा और पेंट जल्दी खराब नहीं होगा।

RELATED NEWS

Car Care Tips: लंबे समय तक कार खड़ी रहती है तो ऐसे रखें बैटरी का ख्याल, स्टार्ट होने में नहीं आएगी दिक्कत

Car Care Tips: लंबे समय तक कार खड़ी रहती है तो ऐसे रखें बैटरी का ख्याल, स्टार्ट होने में नहीं आएगी दिक्कत

September 8, 2026
Car care: क्लच प्लेट खराब होने से पहले यह जान लें , बरते यह सावधानियां, बचेगा हजारों का खर्चा

Car care: क्लच प्लेट खराब होने से पहले यह जान लें , बरते यह सावधानियां, बचेगा हजारों का खर्चा

March 10, 2025

यूवी प्रोटेक्टिव कवर लगाएं

अगर आपकी कार को रोजाना तेज धूप का सामना करना पड़ता है, तो उसे बचाने के लिए यूवी प्रोटेक्टिव कवर का इस्तेमाल करें। यह कवर कार को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के साथ-साथ धूल, मिट्टी और गंदगी से भी सुरक्षा देता है। इससे कार की चमक बनी रहती है और पेंट जल्दी खराब नहीं होता।

नियमित धुलाई और वैक्सिंग करें

कार को समय-समय पर धोने और वैक्स करने से उसका पेंट सुरक्षित रहता है। धुलाई से कार पर जमी गंदगी हट जाती है और वैक्सिंग करने से पेंट पर एक सुरक्षा परत बन जाती है, जो उसे सूरज की किरणों के प्रभाव से बचाती है। धोने के बाद मोम की कोटिंग लगाने से पेंट लंबे समय तक चमकदार बना रहता है और जल्दी फीका नहीं पड़ता।

गर्मियों में कार का पेंट बचाने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए। यूवी सुरक्षा फिल्म, छाया में पार्किंग, प्रोटेक्टिव कवर और नियमित सफाई से कार की चमक लंबे समय तक बनी रहती है। इन आसान उपायों को अपनाकर आप अपनी कार को धूप से सुरक्षित रख सकते हैं और पेंट को खराब होने से बचा सकते हैं।

Related Posts

Car Care Tips: लंबे समय तक कार खड़ी रहती है तो ऐसे रखें बैटरी का ख्याल, स्टार्ट होने में नहीं आएगी दिक्कत

Car Care Tips: लंबे समय तक कार खड़ी रहती है तो ऐसे रखें बैटरी का ख्याल, स्टार्ट होने में नहीं आएगी दिक्कत

September 8, 2026
Car care: क्लच प्लेट खराब होने से पहले यह जान लें , बरते यह सावधानियां, बचेगा हजारों का खर्चा

Car care: क्लच प्लेट खराब होने से पहले यह जान लें , बरते यह सावधानियां, बचेगा हजारों का खर्चा

March 10, 2025
Next Post
Kasganj Police

Kasganj Police: सोरों पुलिस का अजब-गजब कारनामा,मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की जांच मे मृतक को ही बना दिया गवाह,होश उड़ा देगा ये मामला

Maruti Suzuki Dzire Tour S taxi

Auto Auto News : मारुति सुजुकी की कौन गाड़ी बनी किफायती और सुरक्षित टैक्सी का नया विकल्प,5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, दमदार माइलेज

Kunal Kamra controversial comment

Mumbai news : कुणाल कामरा की कौन सी टिप्पणी पर मचा हुआ है हंगामा,खार पुलिस ने क्यों भेजा नोटिस

POPULAR POST

Javed Akhtar Statement: जावेद अख्तर के किस बयान पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी,जानिए पूरा मामला

Javed Akhtar Statement: जावेद अख्तर के किस बयान पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी,जानिए पूरा मामला

November 17, 2026
Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

November 15, 2026
Cyclone Akvan Car Insurance

Cyclone Alert : तूफान ‘अकवन’ से कारों पर मंडराया खतरा, क्या गाड़ी डूबने पर मिलेगा इंश्योरेंस और EMI में राहत?

November 19, 2026
CM Yogi Adityanath की मां के निधन पर फिल्मी सितारों ने जताया दुख, शेयर की भावुक तस्वीरें और संदेश

CM Yogi Adityanath की मां के निधन पर फिल्मी सितारों ने जताया दुख, शेयर की भावुक तस्वीरें और संदेश

November 20, 2026
Air Pollution Protection Diet

Air Pollution : जहरीली हवा से शरीर को कैसे बचाएं? जानिए डाइट में शामिल करें कौन सी चीजें

November 20, 2026
Kanpur Chemical Factory Fire

Factory Fire : कानपुर की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, ड्रमों में धमाकों से दहला औद्योगिक क्षेत्र

November 18, 2026

LATEST

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India