मंगलवार, अक्टूबर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Car Tips: आपकी कार में भी होनी चाहिए ये ज़रूरी चीज़ें,कम क़ीमत से होती हैं कारगर

भारत में कारों की भरमार है। हर किसी की अपनी पसंद और बजट होता है। ज़्यादातर लोग जब कार खरीदते हैं तो मिड या बेस वेरिएंट लेना पसंद करते हैं क्योंकि वो किफायती होते हैं। लेकिन इनमें कई ज़रूरी फीचर्स नहीं होते।

by Sadaf Farooqui
मई 27, 2025
in ऑटो
Share on FacebookShare on Twitter

Car Tips: भारत में कारों की भरमार है। हर किसी की अपनी पसंद और बजट होता है। ज़्यादातर लोग जब कार खरीदते हैं तो मिड या बेस वेरिएंट लेना पसंद करते हैं क्योंकि वो किफायती होते हैं। लेकिन इनमें कई ज़रूरी फीचर्स नहीं होते। इस कमी को कुछ ज़रूरी कार एक्सेसरीज़ लगाकर पूरा किया जा सकता है। आइए जानते हैं वो 5 एक्सेसरीज़ जो हर कार मालिक के पास होनी ही चाहिए।

डैशकैम, ड्राइविंग का सिक्योरिटी गार्ड

आज की ट्रैफिक भरी सड़कों पर डैशकैम बहुत ज़रूरी चीज़ बन गई है। ये आपकी कार की विंडशील्ड पर लगती है और सड़क पर चल रही हर चीज़ का वीडियो रिकॉर्ड करती है। किसी भी एक्सीडेंट या विवाद में ये आपके लिए सबूत बन सकता है। मार्केट में 6 से 10 हजार रुपये के बीच कई अच्छे डैशकैम मिल जाते हैं, जो नाइट विज़न और हाई क्वालिटी वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स के साथ आते हैं।

RELATED NEWS

Car Battery Tips: कार की बैटरी चलेगी लम्बे समय तक,बस इन ग़लतियों से बचे और अपनये ये आदत

Car Battery Tips: कार की बैटरी चलेगी लम्बे समय तक,बस इन ग़लतियों से बचे और अपनये ये आदत

सितम्बर 22, 2026
Car care: क्लच प्लेट खराब होने से पहले यह जान लें , बरते यह सावधानियां, बचेगा हजारों का खर्चा

Car care: क्लच प्लेट खराब होने से पहले यह जान लें , बरते यह सावधानियां, बचेगा हजारों का खर्चा

मार्च 10, 2025

टायर इन्फ्लेटर, कभी भी, कहीं भी टायर फुल

कई बार लंबी ड्राइव या खराब रास्तों पर टायर पंचर हो जाता है। ऐसे में पोर्टेबल टायर इन्फ्लेटर काम आता है। ये 12V के साथ चलता है और टायर में 5 मिनट से कम समय में हवा भर देता है। 2 से 5 हजार रुपये में ये आसानी से मिल जाते हैं। ये हल्के, छोटे और कार के बूट में आसानी से फिट हो जाते हैं।

सीट कवर,आपकी कार का अंदरूनी सुरक्षा कवच

सीट कवर न सिर्फ कार की सीटों को धूल और गंदगी से बचाते हैं, बल्कि उसका लुक भी स्टाइलिश बनाते हैं। मार्केट में फैब्रिक और लेदरेट दोनों तरह के कवर 4 से 10 हजार रुपये में मिलते हैं। गर्म इलाकों में फैब्रिक वाले सीट कवर बेहतर होते हैं क्योंकि ये ज्यादा गर्म नहीं होते। साथ ही कार की रीसेल वैल्यू भी बढ़ाते हैं।

कार वैक्यूम क्लीनर,सफाई अब झटपट

भारतीय सड़कों की धूल मिट्टी से कार का अंदरूनी हिस्सा जल्दी गंदा हो जाता है। एक हल्का और पोर्टेबल कार वैक्यूम क्लीनर इस परेशानी को खत्म कर सकता है। 4 से 6 हजार रुपये में अच्छे वैक्यूम क्लीनर मिलते हैं जो सीट, मैट और कोनों की सफाई आसानी से कर देते हैं।

ये भी पढ़ें-Summer Tips: गर्मियों से हुई टैनिंग से पाए निजात,इन घरेलू मास्क को करें इस्तेमाल

फोन माउंट,GPS और कॉलिंग अब आसान

फोन माउंट एक छोटी सी लेकिन काम की चीज़ है। इससे आप अपने मोबाइल को डैशबोर्ड पर ठीक से लगा सकते हैं, जिससे GPS चलाना और कॉल लेना आसान हो जाता है। ये सिर्फ 300 से 500 रुपये में मिल जाते हैं और ड्राइविंग को सुरक्षित बनाते हैं।

Tags: Auto Accessoriescar tips
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Car Battery Tips: कार की बैटरी चलेगी लम्बे समय तक,बस इन ग़लतियों से बचे और अपनये ये आदत

Car Battery Tips: कार की बैटरी चलेगी लम्बे समय तक,बस इन ग़लतियों से बचे और अपनये ये आदत

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

Car Maintenance: कार की बैटरी आकार में छोटी जरूर होती है, लेकिन गाड़ी स्टार्ट करने से लेकर कई इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स...

Car care: क्लच प्लेट खराब होने से पहले यह जान लें , बरते यह सावधानियां, बचेगा हजारों का खर्चा

Car care: क्लच प्लेट खराब होने से पहले यह जान लें , बरते यह सावधानियां, बचेगा हजारों का खर्चा

by Ahmed Naseem
मार्च 10, 2025

Car care: गाड़ी के क्लच प्लेट को लेकर अक्सर लोगों को शिकायतें रहती हैं। कई बार यह ड्राइवर की गलतियों...

Next Post
क्या होता है Military Sleep Method? जिस से आती है जल्दी और चैन की नींद

क्या होता है Military Sleep Method? जिस से आती है जल्दी और चैन की नींद

Mini Cooper को ख़रीदने के कितना करना होता है down payment? जाने पूरा प्रोसेस

Mini Cooper को ख़रीदने के कितना करना होता है down payment? जाने पूरा प्रोसेस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In