शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home ऑटो

Zelio-E Mobility : कम स्पीड, ज्यादा रेंज और बिना लाइसेंस बिना R T O रजिस्ट्रेशन,लॉन्च हुआ कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर

जेलियो-ई मोबिलिटी ने नया Eeva इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जो बिना लाइसेंस के चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा है और यह 120 किमी तक की रेंज देता है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2025
in ऑटो
Share on FacebookShare on Twitter

Zelio-E Mobility New Eeva Scooter : जेलियो-ई मोबिलिटी ने अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर Eeva का नया और बेहतर वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस बार स्कूटर का परफॉर्मेंस पहले से ज्यादा अच्छा कर दिया गया है। कंपनी ने इसे शहरों में रोजमर्रा के इस्तेमाल के हिसाब से तीन अलग-अलग मॉडल में बाजार में उतारा है।इस स्कूटर की सबसे खास बात यह है कि इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। इतनी कम स्पीड होने की वजह से इसे चलाने के लिए ना तो ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होती है और ना ही RTO से इसका रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है।

पावरफुल मोटर और बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस

Eeva इलेक्ट्रिक स्कूटर में 150 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, जिससे यह खराब और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से चल सकता है। इसमें 60/72V BLDC मोटर लगी है, जो इसे अच्छा पावर देती है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह सिर्फ 1.5 यूनिट बिजली खपत करता है। इस स्कूटर का वजन 85 किलोग्राम है और यह 150 किलोग्राम तक का भार आराम से उठा सकता है। इसका मतलब यह है कि दो लोग आसानी से इस पर सफर कर सकते हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

बैटरी के अलग-अलग ऑप्शन और रेंज

कंपनी ने इस स्कूटर को दो बैटरी वेरिएंट- लिथियम-आयन और जेल बैटरी में लॉन्च किया है। लिथियम-आयन वेरिएंट में 60V/30AH मॉडल की कीमत ₹64,000 रखी गई है, जो 90 से 100 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। वहीं, 74V/32AH मॉडल की कीमत ₹69,000 है और इसकी रेंज 120 किलोमीटर है।

जेल बैटरी वेरिएंट की बात करें तो 60V/32AH मॉडल ₹50,000 में आता है, जो 80 किलोमीटर तक चलता है। 72V/42AH वर्जन की कीमत ₹54,000 है और इसकी रेंज करीब 100 किलोमीटर है।

चार्जिंग टाइम और स्कूटर के फीचर्स

बैटरी के हिसाब से चार्जिंग टाइम भी अलग-अलग है। लिथियम-आयन बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 4 घंटे लगते हैं। वहीं, जेल बैटरी को चार्ज होने में 8 से 10 घंटे का समय लगता है।

स्कूटर में 12 इंच के टायर, दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक और हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं। इसके फीचर्स में डिजिटल डिस्प्ले, डे-टाइम रनिंग लाइट्स, की-लेस स्टार्ट, एंटी-थेफ्ट अलार्म, पार्किंग गियर, USB चार्जिंग पोर्ट और पैसेंजर फुटरेस्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यह स्कूटर ब्लू, ग्रे, व्हाइट और ब्लैक कलर में उपलब्ध है।

वारंटी और डीलर नेटवर्क

कंपनी इस स्कूटर पर 2 साल की वारंटी और बैटरी पर 1 साल की वारंटी दे रही है। जेलियो-ई मोबिलिटी की शुरुआत 2021 में हुई थी और अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग इसके ग्राहक बन चुके हैं। फिलहाल देशभर में इसके 400 से ज्यादा डीलर स्टोर हैं और कंपनी 2025 के अंत तक यह संख्या 1,000 तक पहुंचाना चाहती है।

Tags: Electric Vehicles IndiaZelio Eeva Scooter
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Donald Trump New Tariff Announcement

Trump's New Tariff : अब कौन से देशों पर लगा नया टैरिफ, कितना बढ़ाया शुल्क, भारत फिलहाल लिस्ट से बाहर

Nag Panchami 2025 Date Significance and Worship Method

Nag Panchami 2025 : कब है और कैसे मनाएं यह पावन पर्व जानिए नाग देवता की पूजा विधि और सही तिथि

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist