• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 28, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Ayodhya में जमीन खरीदना हुआ महंगा: सर्किल रेट में 200% तक की बढ़ोतरी, तिहुरा मांझा सबसे ऊंचे दाम पर

अयोध्या में आठ साल बाद जमीन के सर्किल रेट में 200 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। राम मंदिर क्षेत्र के आसपास तिहुरा मांझा जैसे गांवों में जमीन अब सबसे महंगी हो गई है। सोमवार से नए रेट लागू।

by Mayank Yadav
June 9, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Ayodhya
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ayodhya circle rate: अयोध्या में जमीन की खरीद-बिक्री अब पहले से कहीं ज्यादा महंगी हो गई है। आठ साल बाद जिला प्रशासन ने जमीन के सर्किल रेट में करीब 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। राम मंदिर निर्माण और धार्मिक पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अब रामजन्मभूमि के आस-पास के गांवों में जमीन के दाम आसमान छूने लगे हैं। विशेष रूप से तिहुरा मांझा, शाहनवाजपुर माझा और बरहटा माझा जैसे क्षेत्रों में कृषि भूमि के सर्किल रेट में भारी इजाफा हुआ है। सोमवार से नए सर्किल रेट लागू हो गए हैं, जिससे अयोध्या एक धार्मिक के साथ-साथ रियल एस्टेट हॉटस्पॉट के रूप में भी उभर रहा है।

राम मंदिर के आसपास जमीनें सबसे महंगी

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर निर्माण ने Ayodhya की पहचान ही बदल दी। इसी का असर है कि रामजन्मभूमि के आसपास के गांवों में जमीन के दाम तेजी से बढ़े हैं। तिहुरा मांझा में कृषि भूमि का सर्किल रेट अब 33 लाख से 69 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर हो गया है, जबकि पहले यह 11 लाख से 23 लाख रुपये था। इसी तरह तिहुरा उपरहार में रेट 42 से 95 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर कर दिए गए हैं। शाहनवाजपुर माझा और बरहटा माझा में भी सर्किल रेट 221 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तक पहुंच गया है।

Related posts

Ayodhya

Ayodhya मेडिकल कॉलेज कर्मी प्रभुनाथ मिश्रा की मौत में बड़ा खुलासा: बिसरा सैंपल बदले जाने का आरोप, न्याय की जंग जारी

June 25, 2025
Ayodhya

Ayodhya misconduct: मेले में मासूम से कुकर्म, 6 के खिलाफ FIR; परिवार को मिली धमकी

June 25, 2025

रियल एस्टेट में बढ़ा निवेश, लेकिन किसानों को राहत नहीं

तिहुरा मांझा और आस-पास के गांवों में बड़े निवेशकों की नजरें टिक चुकी हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने यहां प्लॉट लेने का एग्रीमेंट किया, वहीं अभिनंदन लोढ़ा की फैमिली ने जमीन खरीदी है। यूपी हाउसिंग बोर्ड ने 1800 एकड़ की टाउनशिप योजना के लिए 600 एकड़ भूमि अधिग्रहित कर ली है। बावजूद इसके, किसान सर्किल रेट को लेकर संतुष्ट नहीं हैं। हाई कोर्ट में केस लड़ रहे दुर्गा यादव का कहना है कि हर गांव में 200 फीसदी से अधिक की वृद्धि होनी चाहिए थी।

प्रशासन ने सर्वे के आधार पर तय किए रेट

Ayodhya डीएम निखिल टी. फुंडे ने बताया कि यह निर्णय बाजार मूल्य और भौगोलिक स्थितियों के आधार पर लिया गया है। भूमि की लोकेशन, सड़क, बाजार, परिवहन, सरकारी संस्थानों की उपलब्धता आदि को ध्यान में रखते हुए सर्किल रेट को संशोधित किया गया है। प्रशासन के अनुसार यह रेट स्टांप ड्यूटी निर्धारण और अधिग्रहण मूल्य का भी आधार बनेंगे।

राजनीतिक असर भी नजर आया

Ayodhya में सर्किल रेट को लेकर पहले भी राजनीतिक सरगर्मी रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जमीन के दाम का मुद्दा गरमाया था और भाजपा को राम मंदिर वाली सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने किसानों की जमीन दरों से जुड़ी मांगों को जोर-शोर से उठाया था, जिससे उन्हें राजनीतिक लाभ मिला। अयोध्या अब सिर्फ एक धार्मिक नगरी नहीं, बल्कि तेजी से विकसित होता निवेश केंद्र भी बन चुका है। हालांकि रेट में बढ़ोतरी से रियल एस्टेट को रफ्तार मिलेगी, लेकिन किसानों की नाराजगी सरकार के लिए भविष्य में चुनौती बन सकती है।

अब मेट्रो स्टेशन तक पहुंचना हुआ और भी आसान, देवी बसें दौड़ेंगी 6 नए रूटों पर!

Tags: ayodhya
Share196Tweet123Share49
Previous Post

खेत की सिंचाई करने गए अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, सुलतानपुर में दहशत का माहौल

Next Post

पुलिस ने कानपुर के ‘गिरगिट’ का किया एनकाउंटर, अब नहीं उड़ पाएगा जरायम की दुनिया का ‘शहंशाह’

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Ayodhya

Ayodhya मेडिकल कॉलेज कर्मी प्रभुनाथ मिश्रा की मौत में बड़ा खुलासा: बिसरा सैंपल बदले जाने का आरोप, न्याय की जंग जारी

by Mayank Yadav
June 25, 2025
0

Ayodhya Medical College: उत्तर प्रदेश के Ayodhya मेडिकल कॉलेज में संविदा कर्मी प्रभुनाथ मिश्रा की मौत के मामले ने एक...

Ayodhya

Ayodhya misconduct: मेले में मासूम से कुकर्म, 6 के खिलाफ FIR; परिवार को मिली धमकी

by Mayank Yadav
June 25, 2025
0

Ayodhya minor misconduct: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक...

Ayodhya CCTV project

राम की नगरी अयोध्या की सुरक्षा में एक हजार कैमरे, सिविल लाइंस में बनेगा कंट्रोल रूम

by Akhand Pratap Singh
June 14, 2025
0

अयोध्या, 14 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में भगवान राम की नगरी अयोध्या को स्मार्ट...

परिवार संग मंदिर में विराजे राजाराम, दिखी ‘राम दरबार’ की झलक, यहां कीजिए अद्भुत छवि के दर्शन

परिवार संग मंदिर में विराजे राजाराम, दिखी ‘राम दरबार’ की झलक, यहां कीजिए अद्भुत छवि के दर्शन

by Vinod
June 5, 2025
0

अयोध्या। भगवान श्रीराम की जन्मभूति अयोध्या में रामलला का भव्य-दिव्य मंदिर का निर्माण होने के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा का...

Next Post
पुलिस ने कानपुर के ‘गिरगिट’ का किया एनकाउंटर, अब नहीं उड़ पाएगा जरायम की दुनिया का ‘शहंशाह’

पुलिस ने कानपुर के ‘गिरगिट’ का किया एनकाउंटर, अब नहीं उड़ पाएगा जरायम की दुनिया का ‘शहंशाह’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Rajveer Jawanda

फेमस पंजाबी गायक राजवीर जवंदा खेल रहे ज़िंदगी और मौत की जंग, भयानक एक्सीडेंट के बाद 2 बार आया कार्डियक अरेस्ट

September 28, 2025
Mann Ki Baat

देश की बेटियों की तारीफ में पीएम ने पढ़ी कसीदें, ‘मन की बात’ में प्रशंसा में क्या कुछ कहा ?

September 28, 2025
Swami Chaitanyananda

दिल्ली से आए दो पुलिसवाले, सुबह 3.30 बजे… सस्ते होटल के कमरा नंबर 101 से दबोचा गया चैतन्यानंद!

September 28, 2025
Uttarakhand

Uttarakhand पेपर लीक: सेवानिवृत्त न्यायाधीश ध्यानी की अगुवाई में गठित आयोग करेगा जांच

September 28, 2025
Karur

Karur stampede: 39 जिंदगियां खत्म, बेटे की तस्वीर थाम मां बोली – “अब किसे बनाऊंगी दूल्हा?”

September 28, 2025
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version