Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Ayodhya gangrape: भदरसा और खंडासा के बाद एक और गैंगरेप का मामला, 5 आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या में भदरसा और खंडासा के बाद एक और गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सात नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना कैंट में मामला दर्ज कराया है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
September 13, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
Ayodhya gangrape
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ayodhya gangrape: अयोध्या में भदरसा और खंडासा के बाद एक और गैंगरेप (Ayodhya gangrape) का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सात नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना कैंट में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि पीड़िता ने 2 सितंबर को केस दर्ज कराया था और पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, बाकी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

RELATED POSTS

Ayodhya

Ayodhya मेडिकल कॉलेज कर्मी प्रभुनाथ मिश्रा की मौत में बड़ा खुलासा: बिसरा सैंपल बदले जाने का आरोप, न्याय की जंग जारी

June 25, 2025
Ayodhya

Ayodhya misconduct: मेले में मासूम से कुकर्म, 6 के खिलाफ FIR; परिवार को मिली धमकी

June 25, 2025

अयोध्या में एक और गैंगरेप का मामला

पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसके परिचित थे। उन्होंने उसे शहर के एक होटल और गैराज में बंधक बनाकर गैंगरेप किया। किसी तरह भागने के दौरान उसे चोट भी आई। उसका आरोप है कि वह कैंट थाने और महिला थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। उच्च अधिकारियों के पास जाने के बाद ही कैंट थाने में मामला दर्ज किया गया।

मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता ने बताया कि 14 अगस्त को आरोपी विनय का जन्मदिन था, वह उसे अपने साथ ले गया, जहां शिवा, वंश चौधरी, विनय और एक कार ड्राइवर भी मौजूद थे। उन्होंने उसे किसी होटल में जाने का दबाव डाला, लेकिन वह वहां से घर चली गई। फिर 16 अगस्त को वंश चौधरी, विनय और शारीक ने उसे घूमने के बहाने अंगूरी बाग स्थित एक गेस्ट हाउस ले गए, जहां उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

यह भी पढ़े: अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, बीजेपी ने किया तीखा प्रहार

उसी रात वंश चौधरी और विनय ने उसे कैंट स्थित बनवीर पुर के गैराज में ले जाकर फिर से वंश चौधरी ने शारीरिक संबंध बनाए, जबकि शिवा ने नशे की हालत में उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद शिवा और वंश चौधरी अपने घर चले गए, और उसे विनय के साथ छोड़ दिया।

पीड़िता ने मामले पर क्या बताया?

पीड़िता ने बताया कि 18 अगस्त की सुबह आरोपियों ने उसे देवकाली बाईपास पर छोड़ दिया। फिर 22 अगस्त को वंश चौधरी और विनय उसके पास आए और उसे लेकर थाना कैंट के मुमताज नगर स्थित एक होटल गए, लेकिन आधार कार्ड मांगे जाने के कारण वहां कुछ नहीं कर पाए। इसके बाद वे उसे कैंट थाना क्षेत्र के एक गैराज में ले गए, जहां सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Tags: ayodhyaAyodhya gangrape
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Ayodhya

Ayodhya मेडिकल कॉलेज कर्मी प्रभुनाथ मिश्रा की मौत में बड़ा खुलासा: बिसरा सैंपल बदले जाने का आरोप, न्याय की जंग जारी

by Mayank Yadav
June 25, 2025
0

Ayodhya Medical College: उत्तर प्रदेश के Ayodhya मेडिकल कॉलेज में संविदा कर्मी प्रभुनाथ मिश्रा की मौत के मामले ने एक...

Ayodhya

Ayodhya misconduct: मेले में मासूम से कुकर्म, 6 के खिलाफ FIR; परिवार को मिली धमकी

by Mayank Yadav
June 25, 2025
0

Ayodhya minor misconduct: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक...

Ayodhya CCTV project

राम की नगरी अयोध्या की सुरक्षा में एक हजार कैमरे, सिविल लाइंस में बनेगा कंट्रोल रूम

by Akhand Pratap Singh
June 14, 2025
0

अयोध्या, 14 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में भगवान राम की नगरी अयोध्या को स्मार्ट...

Ayodhya

Ayodhya में जमीन खरीदना हुआ महंगा: सर्किल रेट में 200% तक की बढ़ोतरी, तिहुरा मांझा सबसे ऊंचे दाम पर

by Mayank Yadav
June 9, 2025
0

Ayodhya circle rate: अयोध्या में जमीन की खरीद-बिक्री अब पहले से कहीं ज्यादा महंगी हो गई है। आठ साल बाद...

परिवार संग मंदिर में विराजे राजाराम, दिखी ‘राम दरबार’ की झलक, यहां कीजिए अद्भुत छवि के दर्शन

परिवार संग मंदिर में विराजे राजाराम, दिखी ‘राम दरबार’ की झलक, यहां कीजिए अद्भुत छवि के दर्शन

by Vinod
June 5, 2025
0

अयोध्या। भगवान श्रीराम की जन्मभूति अयोध्या में रामलला का भव्य-दिव्य मंदिर का निर्माण होने के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा का...

Next Post
KolKata Rape Case

ममता के साथ बैठक विफल होने पर हड़ताली डॉक्टरों ने राष्ट्रपति और पीएम को लिखा पत्र, न्याय की उठाई मांग

Arvind Kejriwal

तिहाड़ से रिहा केजरीवाल ने BJP पर हमला बोला, कहा 'जेल की सलाखें मेरा हौसला कमजोर नहीं कर सकतीं'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version