Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home कानपुर

Kanpur News: एक ही महीने में सपा के दो बड़े नेताओं को मिली राहत से चर्चाओं का बाजार गर्म न्याय की हुई जीत या……

आजम खान के बाद सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को 33 महीने बाद जमानत पर रिहाई मिली। जेल से बाहर आते ही कार्यकर्ताओं ने नारे और फूलों से स्वागत किया। उन्होंने कहा—“यह न्याय की जीत है।”

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
October 1, 2025
in कानपुर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur News:समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी मंगलवार शाम करीब छह बजे जेल से बाहर आ गए। इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्हें महाराजगंज जेल से रिहा किया गया। कई मुकदमों में पहले ही जमानत मिल चुकी थी, लेकिन गैंगस्टर एक्ट के चलते वे अब तक जेल में थे।

जेल से बाहर आते ही स्वागत

जेल से बाहर निकलते ही बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने जोरदार नारेबाजी की और फूल-मालाओं से इरफान सोलंकी का स्वागत किया। सोलंकी ने हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया और इसे “न्याय की जीत” बताया।

RELATED POSTS

No Content Available

परिवार से हुई भावुक मुलाकात

रिहाई के बाद इरफान सोलंकी सबसे पहले अपने परिवार से मिले। लंबे समय बाद नेता को सामने देखकर बच्चे और परिजन गले लगकर भावुक हो उठे। परिवार की खुशी देखते ही बन रही थी।

कानपुर तक चलता रहा जश्न

जेल से निकलने के बाद इरफान सोलंकी का काफिला कानपुर के लिए रवाना हुआ। रास्ते में जगह-जगह समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनका स्वागत करते नजर आए। कानपुर पहुंचने तक माहौल जश्न जैसा बना रहा।

सपा खेमे में चर्चाएं तेज

आजम खान के जेल से बाहर आने के बाद अब इरफान सोलंकी की रिहाई ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा दिया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि एक ही महीने में दो बड़े नेताओं को राहत मिली है, जो सपा के लिए सकारात्मक संकेत है।

आज़म खान और इरफान सोलंकी की रिहाई: डील या न्याय?

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आज़म खान और विधायक इरफान सोलंकी की रिहाई को लेकर राजनीति गरमा गई है। कई लोग इसे राजनीतिक सौदेबाज़ी (डील) से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे न्यायिक प्रक्रिया का नतीजा मान रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि सत्ता के दबाव और राजनीतिक समीकरणों के चलते फैसले प्रभावित हुए। वहीं समर्थकों का कहना है कि लंबे समय से झेल रहे मुकदमों में अब सच्चाई सामने आई है और कानून ने अपना काम किया है। यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं बल्कि राजनीतिक दृष्टिकोण से भी बेहद अहम बन गया है।

Tags: Irfan Solanki Release KanpurSamajwadi Party Leaders Bail
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Yamuna river: 2013 के बाद सबसे स्वच्छ स्तर पर पहुंचा यमुना का पानी, क्या बाढ़ से यमुना में आया सुधार,किसको मिला इसका श्रेय

Yamuna river: 2013 के बाद सबसे स्वच्छ स्तर पर पहुंचा यमुना का पानी, क्या बाढ़ से यमुना में आया सुधार,किसको मिला इसका श्रेय

Rajasthan Ravana

कोटा में टूटेगा सबसे बड़े रावण का वर्ल्ड रिकॉर्ड, आखिर कितना विशाल होगा यहां का रावण ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version