बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Delhi Ordinance Bill: राघव चड्ढा के प्रस्ताव पर मचा बवाल, फर्जी दस्तखत कराने का आरोप, गृह मंत्री ने की जांच की मांग

by Juhi Tomer
नवम्बर 30, 2024
in दिल्ली, बड़ी खबर, राष्ट्रीय, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा मुश्किल में फंस गए हैं। मुश्किल ऐसी है कि राघव चड्ढा की सांसदी पर भी खतरा है। इसकी वजह सोमवार को राज्यसभा में हुई ऐसी घटना है, जिसमें 6 सांसदों ने राघव चड्ढा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत की है। हालांकि, राघव चड्ढा कह रहे हैं कि जब उनको विशेषाधिकार समिति नोटिस भेजेगी, तो उसका जवाब वो दे देंगे। फिर भी मीडिया का सामना करने से वो बचते हुए दिखे। आपको हम बताते हैं कि आखिर आप के सांसद राघव चड्ढा किस वजह से विशेषाधिकार हनन के मामले में घिर गए हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला

बता दें कि राज्यसभा में सोमवार को दिल्ली में ट्रांसफर और पोस्टिंग संबंधी बिल पर चर्चा और वोटिंग थी। वोटिंग से पहले तमाम विपक्षी सांसदों ने बिल को सदन की सेलेक्ट कमेटी यानी प्रवर समिति को भेजने का प्रस्ताव दिया था। राघव चड्ढा ने भी बिल को प्रवर समिति को भेजने का प्रस्ताव दिया। उप सभापति जब राघव चड्ढा के इस प्रस्ताव को पढ़ रहे थे, तो उन्होंने प्रस्ताव के पक्ष में सांसदों का नाम भी पढ़ा। इनमें से 6 सांसद ऐसे दलों से थे, जो बिल का समर्थन कर रहे थे। सभी छह सांसदों ने उप सभापति से शिकायत की कि बिना उनकी मंजूरी या दस्तखत के राघव चड्ढा ने प्रवर समिति के लिए नाम दिया है। इस पर गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में फर्जीवाड़े का आरोप लगाकर उप सभापति से जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग कर दी। उप सभापति ने इस पर कहा कि वो जांच कराएंगे। जिन छह सांसदों ने राघव चड्ढा पर दस्तखत में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है, उनमें बीजेपी के सुधांशु त्रिवेदी, नरहरि अमीन, एस फांगनोन, बीजेडी के सस्मित पात्रा, एआईएडीएमके के थंबीदुरै और वाईएसआरसीपी के निरंजन रेड्डी हैं। इन सांसदों ने सदन के बाहर क्या कहा, ये आप सुनिए।

RELATED NEWS

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

अगस्त 12, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

अगस्त 5, 2026

नोटिस मिलने पर मीडिया को देंगे जवाब

उधर, राघव चड्ढा जब सदन से बाहर आए, तो मीडिया ने इस बारे में उनसे अपनी बात रखने को कहा। राघव चड्ढा इस दौरान मीडिया से बचकर निकलने की कोशिश करते दिखे। राघव चड्ढा मीडिया के सवालों पर सिर्फ इतना बोले कि जब नोटिस मिलेगा, तो जवाब देंगे। इसके बाद वो गाड़ी में बैठकर वहां से चले गए।

इस मामले में राघव चड्ढा मुश्किल में हैं और उनकी सांसदी पर भी खतरा है। दरअसल, राज्यसभा के नियम 72 के उप नियम 2 के तहत किसी भी सांसद की मर्जी के बगैर सेलेक्ट कमेटी में उसका नाम नहीं दिया जा सकता। हालांकि, इसके लिए संबंधित सांसद का दस्तखत लेने जैसी कोई बात नियमावली में नहीं लिखी है। फिर भी 6 सांसदों ने राघव चड्ढा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। जिस पर गृहमंत्री अमित शाह ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। अब सबकी नजर इस पर है कि राघव चड्ढा नोटिस का क्या जवाब देते हैं और कमेटी किस तरह की कार्रवाई की सिफारिश करती है। जानकारों के मुताबिक अगर राघव चड्ढा पर फर्जीवाड़े का आरोप साबित हो जाता है, तो उनकी संसद सदस्यता भी जा सकती है।

Tags: amit shahraghav chadha
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 5, 2026

PM Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे...

Paper Leak Bill Debate

Paper Leak Bill: छात्रों को मिला भरोसा, राज्यसभा में कौन बोला पेपर लीक कैंसर जैसी बीमारी, स्थायी इलाज जरूरी,

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

Paper Leak Bill: आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने...

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

by SYED BUSHRA
जून 29, 2026

Amit Shah on Poor Welfare: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर...

Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

by SYED BUSHRA
जून 3, 2026

Delhi Fire Tragedy: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए दर्दनाक अग्निकांड पर केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने गहरा दुख...

Next Post

Delhi Service Bill: राज्यसभा में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को देख बीजेपी को आया गुस्सा, BJP ने कहा- ये कांग्रेस की सनक

IND vs WI: भारत के लिए ‘करो या मरो’ मुकाबला आज, मैच हारने पर गंवानी पड़ेगी सीरीज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist