Site icon News1India

प्रचार पर 19 करोड़ और जरूरतमंदो को 20 लाख, ऐसे साधा बीजेपी ने आप पर निशाना

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर झूठ बोलने और प्रचार पर बड़ी धनराशि खर्च करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने मुफ्त की राजनीति पर केजरीवाल के लगाए आरोपों का जवाब दिया है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि अरविंद केजरीवाल का मकसद केवल आम आदमी पार्टी और अपने वजूद को बनाए रखना है। अपनी महत्वकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल हर दिन झूठ बोलते हैं और केवल प्रचार पर ध्यान केन्द्रित करते हैं।

एक उदाहरण देते हुए पात्रा ने कहा कि दिल्ली सरकार उच्च शिक्षा कौशल विकास गारंटी योजना लाई है। इस योजना का मकसद था कि सरकार बिना गारंटी बच्चों को 10 लाख तक का ऋण देगी। इस योजना का जोर-शोर से प्रचार किया गया और उसपर 19 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए गए। इस योजना के लिए 21-22 में 89 आवेदन प्राप्त हुए और केवल दो बच्चों को ऋण दिया गया। यानी इनती बड़ी धनराशी खर्च कर जिस योजना का प्रचार किया उसके केवल दो लाभार्थी हैं।

Exit mobile version