Tuesday, March 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

Nepal Plane Crash: नेपाल विमान हादसे में गाजीपुर के चार जिगरी दोस्तों की मौत, हादसे के पहले किया था FB Live

Juhi Tomer by Juhi Tomer
January 16, 2023
in एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नेपाल के पोखरा हवाई पट्टी पर उतरने से कुछ समय पहले विमान हादसे में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के चार युवकों की मौत हो गई है। बता दें कि नेपाल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पोखरा घुमने जा रहे गाजीपुर परेसर थाना क्षेत्र के चकजैनब, अलावलपुर अफ्गां और धरवां गांव के चार युवकों की रविवार को विमान हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक चारों जिगरी दोस्त थे। हादसे जानकारी मिलते ही चारों ओर कोहराम मच गया है। हंसी-खुशी के साथ पूरा परिवार का जीवन चल रहा था। वेकिन इस हादसे ने मां की गोद सूनी कर दी, पत्नीयों का सुहाग उजड़ गया और मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया। हर किसी की आंखों में आंसू और उदासी छाई हुई है। लेकिन कौन किसे संभाले, कौन किसके आंसू पोछे। किसी ने जवान बेटा खोया तो किसी ने अपना सुहाग। इस हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है।

चारों 12 जनवरी को वाराणसी से काठमांडू के लिए रवाना हुए थे

चारों युवक एक साथ 12 जनवरी को वाराणसी से नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए रवाना हुए थे। पोखरा हवाई पट्टी पर उतरने से पूर्व ही विमान क्रैश हो गया। जिलाधिकारी गाजीपुर आर्यका अकौरी ने कहा है कि जिला प्रशासन हर तरह से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। बता दें कि 28 वर्षीय सोनू जायसवाल निवासी जहूराबाद,23 वर्षीय विशाल शर्मा निवासी अलावलपुर,28 वर्षीय अनिल राजभर निवासी चकदरिया जहूराबाद और 25 वर्षीय अभिषेक कुशवाहा सभी आपस में जिग्री दोस्त थे। वह सभी बीते 12 जनवरी को वाराणसी के सारनाथ पहुंचे जहां सोनू जायसवाल को साथ लेकर नेपाल के काठमांडू के लिए रवाना हुए।

RELATED NEWS

Ghazipur News

एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस घोटाले का खुलासा तेज सिंह मोटर ट्रेनिंग स्कूल बना ‘लाइसेंस माफिया’ का केंद्र

July 26, 2025
Blood Donation Day 2025

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों ने बढ़ाया मानवता का हाथ, रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब

June 14, 2025

हादसे के वक्त फेसबुक लाइव कर रहा था सोनू

सभी मित्र नेपाल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पोखरा जाने के लिए सुबह काठमांडी से फ्लाइट पकड़कर पोखरा के लिए रवाना हुए, लेकिन विमान पोखरा और काठमांडू के बीच में खराब मौसम के कारण पोखरा हवाई पट्टी पर उतरते समय क्रैश हो गया। हादसे के वक्त फेसबुक लाइव कर रहा था सोनू। बता दें कि विमान क्रैश होने से पहले ही सोनू गुप्ता अपने फोन से पेसबुक लाइव कर रहा था और तभी हादसा हो गया। वीडियो की पुष्टी मृतक के पड़ोसियों और दोस्तों ने भी की है। वीडियों में दिख रहा युवक सोनू ही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें कि बीते रविवार शाम करीब पांच बजे बरेसर थाने पर चारों युवकों के मौत की सूचना मिली। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी. घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतकों के घरों में भारी भीड़ जमा हो गई। इस संबंध में सीओ कासिमाबाद बलराम ने बताया, “नेपाल के पोखरा हवाई पट्टी पर जहाज उतरने से पहले क्रैश कर गया, जिससे क्षेत्र के ही चार युवकों की मौत हो गई है. परिजनों को सूचना दे दी गई है और पुलिस व प्रशासन पीड़ितों के साथ खड़ा है.”

Tags: Ghazipur Newsghazipur News in HindiLatest ghazipur NewsNepal Plane CrashNepal Plane Crash Four Youths Of GhazipurNepal Plane Crash Four Youths Of Ghazipur Diednepal plane crash indian family deathnepal plane crash reasonnepal plane crash today
Share198Tweet124Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Ghazipur News

एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस घोटाले का खुलासा तेज सिंह मोटर ट्रेनिंग स्कूल बना ‘लाइसेंस माफिया’ का केंद्र

by Gulshan
July 26, 2025

Ghazipur News : एआरटीओ कार्यालय गाजीपुर एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में है। इस बार मामला सीधे आम जनता...

Blood Donation Day 2025

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों ने बढ़ाया मानवता का हाथ, रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब

by Akhand Pratap Singh
June 14, 2025

Blood Donation Day 2025: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, गाजीपुर के 200 शैय्या...

Ghazipur News

गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में हीट वेव वार्ड तैयार, प्रशासन अलर्ट, बुखार-डायरिया के मरीज बढ़े

by Akhand Pratap Singh
May 17, 2025

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बढ़ते तापमान और हीट वेव की आशंका को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन...

Ghazipur New

गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई, बुलडोजर देखते ही झोपड़ियों में लगी आग

by Gulshan
April 28, 2025

Ghazipur News : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की जमानिया तहसील स्थित मोहम्मदपुर गांव में सरकारी जमीन पर वर्षों से...

Ghazipur News

गाजीपुर में एक साथ 10 लेखपाल सस्पेंड, DM आर्यका अखौरी के फैसले से मचा हड़कंप, चल रहा था ये खेल?

by Akhand Pratap Singh
April 10, 2025

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में राजस्व विभाग में फर्जी प्रमाणपत्रों का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिला...

Next Post

Delhi में आतंकी साजिश का बड़ा खुलासा, ISI का K2 डेस्क देना चाहता था टारगेट किलिंग को अंजाम, ये नेता थे निशाने पर

Lalit Modi: ललित मोदी का फैमिली ट्रस्ट से इस्तीफा, जानिए किसके हाथ सौंपी जिम्मेदारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist