Saturday, January 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

आजाद भारत के 75 वर्ष, 75 चोटियों पर लहराया तिरंगा, हिमवीरों ने तिरंगा फहराने का बनाया अनूठा रिकॉर्ड

Web Desk by Web Desk
August 15, 2022
in एडिटर चॉइस, देश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारत आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर जश्न में डूबा है। हर घर तिरंगा अभियान के चलते हर तरफ घर-घर में तिरंगा लहरा रहा है। भारत सरकार के ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत ‘अमृतारोहण’ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों की इसी कड़ी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा आजादी के 75 वर्ष के पूरे होने पर 75 सीमा चौकियों के नजदीक 75 चोटियों को चिह्नित किया गया और आज सुबह 7 बजे इनपर एक साथ आरोहण कर लिया है ।

पर्वतारोहण के क्षेत्र में ITBP का विशेष कीर्तिमान

आपको बता दें इन 75 चोटियों में 33 चोटियां लद्दाख में, 16 चोटियां उत्तराखंड में, 11 चोटियां सिक्किम में, 10 चोटियां हिमाचल प्रदेश में और 05 चोटियां अरुणाचल प्रदेश में स्थित हैं। जिन पर आज बल के हिमवीरों ने एक साथ आरोहण कर तिरंगा फहराने का अनूठा रिकॉर्ड बना दिया है। इनमें सबसे ऊंची चोटी 18,800 फीट पर सिक्किम में स्थित है। पर्वतारोहण के क्षेत्र में आईटीबीपी का विशेष कीर्तिमान है।

RELATED POSTS

Indian Army vehicle accident in Doda

डोडा जिले में हुए भीषण हादसे ने छीना गांव का लाल,हरियाणा के सिपाही मोहित समेत 10 जवान शहीद

January 23, 2026
UAE President short India visit Modi

UAE President India Visit: महज डेढ़ घंटे की ऐतिहासिक यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात ने दुनिया को दिया कौन सा बड़ा संदेश

January 20, 2026

वहीं आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर आईटीबीपी द्वारा भारत-चीन सीमा पर एक 75 दिवसीय रिले लॉन्ग रेंज पेट्रोल ‘अमृत’ का भी आयोजन किया जा रहा है। ‘अमृत’ रिले एलआरपी 1 अगस्ते, 2022 को लद्दाख के काराकोरम पास से शुरू हुई थी और अपनी 75 दिन की यात्रा पूरी करते हुए 14 अक्टूबर  2022 को अरुणाचल प्रदेश के जाचेपला में समाप्त होगी। इस दौरान यह लगभग 7,575 किमी. की दूरी तय करेगी।

स्थानीय सीमावर्ती नागरिक भी शामिल हुए

इस दौरान आईटीबीपी ने अपने सभी केंद्रों, सीमा चौकियों और अन्य संबंधित संस्थापनाओं में ध्वजारोहण किया जिनमें लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश की बल की सीमा चौकियां भी शामिल हैं। बल के जवानों ने पूरे उत्साह से स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया और हर घर तिरंगा की थीम के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए जिनमें स्थानीय सीमावर्ती नागरिक भी शामिल हुए।

1962 में स्थापित आईटीबीपी 3,488 किलोमीटर लंबी भारत चीन की सीमा की सुरक्षा करती है। बल के जवान विषम भौगोलिक और मौसमी परिस्थितियों में सीमा की सुरक्षा करते हैं। साहसिक खेलों में आईटीबीपी अग्रणी है।

ये भी पढ़े-Independence Day 2022: आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ, CM योगी ने विधानभवन में फहराया तिरंगा

Tags: Big Newsindian armyNews1IndiaPM ModiRajnath Singh
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Indian Army vehicle accident in Doda

डोडा जिले में हुए भीषण हादसे ने छीना गांव का लाल,हरियाणा के सिपाही मोहित समेत 10 जवान शहीद

by SYED BUSHRA
January 23, 2026

Indian Army vehicle accident in Doda:जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में भारतीय सेना...

UAE President short India visit Modi

UAE President India Visit: महज डेढ़ घंटे की ऐतिहासिक यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात ने दुनिया को दिया कौन सा बड़ा संदेश

by SYED BUSHRA
January 20, 2026

UAE President India Visit: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार को भारत की एक...

PM Modi

अजेय सोमनाथ, अमर भारत: मोदी ने आक्रांताओं के अंत और सनातन के उत्कर्ष का उद्घोष किया

by Mayank Yadav
January 11, 2026

PM Modi Somnath Swabhiman Parv: गुजरात के सोमनाथ में आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' को संबोधित करते हुए PM Modi ने...

Indian Army

सावधान! टैटू और लंबे बाल खत्म कर देंगे सेना में भर्ती का सपना, भूलकर भी न करें ये गलती!

by Mayank Yadav
December 26, 2025

Indian Army recruitment rules: भारतीय सेना का हिस्सा बनना लाखों युवाओं का सपना होता है, लेकिन सख्त चयन प्रक्रिया और...

PM Modi

यूपी में मोदी की ‘प्रेरणा’: 65 फीट ऊंची प्रतिमाओं का अनावरण और सुशासन का नया संकल्प

by Mayank Yadav
December 25, 2025

PM Modi at Rashtra Prerna Sthal in Lucknow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लखनऊ में 65 एकड़ में फैले...

Next Post

मस्जिद में मीटिंग करने की बात पर युवक से गाली गलौज और मारपीट, FIR दर्ज

'जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान' में 'जय अनुसंधान,' पीएम मोदी ने दिया ये नया नारा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist