Monday, January 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

75th Amrit Mahotsav: हरित भविष्य की ओर बढ़ रहा है इंडियन ऑयल, 2070 तक नेट-जीरो लक्ष्य

Web Desk by Web Desk
August 6, 2022
in बड़ी खबर
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारत में आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व देश 15 अगस्त को आजादी के 75 वर्ष पूरा कर लेगा। इस अवसर पर देश भर के तमाम सरकारी कार्यालय और संस्थानों के साथ 20 करोड़ से अधिक घरों में भी तिरंगा लहराते दिखाई देगा।

इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक पैमाने पर अभियान चल रहा है। तो वहीं बिहार में स्थापित एकमात्र तेल शोधक इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का बरौनी रिफाइनरी भी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। लोगों को हर घर तिरंगा अभियान और आजादी का अमृत महोत्सव के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ चलाया जा रहा है।

RELATED POSTS

UAE President short India visit Modi

UAE President India Visit: महज डेढ़ घंटे की ऐतिहासिक यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात ने दुनिया को दिया कौन सा बड़ा संदेश

January 20, 2026
PM Modi

अजेय सोमनाथ, अमर भारत: मोदी ने आक्रांताओं के अंत और सनातन के उत्कर्ष का उद्घोष किया

January 11, 2026

वहीं पंपलेट के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जा रही है। सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है, जहां की फोटो खींचकर लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से भी इंडियन लोगों को प्रेरित कर रहा है।

इंडियन ऑयल के लिए हमेशा पहले देश है, फिर व्यापार

जानकारी के अनुसार इंडियन ऑयल की सोच है कि विगत 75 वर्षों में भारत असाधारण दक्षताओं, विकास मानकों और एक वैश्विक ताकत के रूप में परिवर्तित हुआ है। ऐसे में इंडियन ऑयल प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। क्योंकि इंडियन ऑयल के लिए हमेशा पहले देश है, फिर व्यापार।

2070 तक नेट-जीरो लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के अनुसार इंडियन ऑयल 2022 को ”हरित भविष्य की ओर” के रूप में मना रहा है। यह लक्ष्य इंडियन ऑयल के फोकस को भी प्रमाणित करता है, जिसके अनुरूप देश हरित भविष्य की तैयारी कर रहा है।

आज इंडियन ऑयल केवल ईंधन ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण ऊर्जा समाधान के साथ देश के सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। लगातार वैकल्पिक ऊर्जा समाधानों के माध्यम से सतत विकास के लिए अपनी सीमाओं का विस्तार कर रहा है।

अगले 25 वर्ष के अमृत काल की रूपरेखा

नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए भारत की दो प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की ऊर्जा कंपनी इंडियन ऑयल और एनटीपीसी पहल कर रही है। इंडियन ऑयल ने अपनी रिफाइनरियों में नई परियोजनाओं के लिए 85 प्रतिशत बिजली की आवश्यकता निकट भविष्य में मुख्य रूप से नवीकरणीय स्रोतों से पूरा करने की योजना बनाई है।

सौर ऊर्जा, सौर तापीय एवं सौर हाइड्रोजन के क्षेत्र में विभिन्न पायलट परियोजनाएं चल रही है और भारत हरित हाइड्रोजन मिशन में अग्रणी हो रहा है। बरौनी रिफाइनरी में भारत के पहले और दुनिया के तीसरे ग्रीन कूलिंग टावर की स्थापना किया गया है, जो पारंपरिक कूलिंग टॉवर का ऊर्जा कुशल और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प है। कुल मिलाकर कहें तो आजादी का अमृत महोत्सव में हर कोई सहभागी बन कर अगले 25 वर्ष के अमृत काल की रूपरेखा तय कर रहा है।

Tags: Big NewsbiharBJPNews1IndiaPM Modi
Share197Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

UAE President short India visit Modi

UAE President India Visit: महज डेढ़ घंटे की ऐतिहासिक यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात ने दुनिया को दिया कौन सा बड़ा संदेश

by SYED BUSHRA
January 20, 2026

UAE President India Visit: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार को भारत की एक...

PM Modi

अजेय सोमनाथ, अमर भारत: मोदी ने आक्रांताओं के अंत और सनातन के उत्कर्ष का उद्घोष किया

by Mayank Yadav
January 11, 2026

PM Modi Somnath Swabhiman Parv: गुजरात के सोमनाथ में आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' को संबोधित करते हुए PM Modi ने...

PM Modi

यूपी में मोदी की ‘प्रेरणा’: 65 फीट ऊंची प्रतिमाओं का अनावरण और सुशासन का नया संकल्प

by Mayank Yadav
December 25, 2025

PM Modi at Rashtra Prerna Sthal in Lucknow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लखनऊ में 65 एकड़ में फैले...

PM Modi

शीतकालीन सत्र शुरू: हंगामे से ठप हुई लोकसभा, पीएम मोदी बोले- ‘ड्रामा नहीं नीति पर दो बल’

by Mayank Yadav
December 1, 2025

PM Modi Welcome Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार को हंगामे और हाई-वोल्टेज बयानबाजी के साथ शुरू हुआ। जहां...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Next Post

शिक्षक भर्ती घोटाला: 14 दिनों की हिरासत में ही खराब हुई पार्थ चटर्जी की हालत, पहचानना हुआ मुश्किल

75th Amrit Mahotsav: 15 अगस्त को तिरंगे के रंग में रंगेगे चारभुजा नाथ, 56 भोग पर भी चढ़ेगा तिरंगे का रंग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist