शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

दिल्ली के मुंडका में हुआ बड़ा हादसा, लोगों ने गवाई जान!

by Web Desk
मई 14, 2022
in दिल्ली, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में शुक्रवार शाम आग लग गई। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने 27 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। जिसमे 12 लोग जख्मी है और 29 अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। इमारत में आग अभी भी धधक रही है। पहली मंजिल पर धुएं से दम घुट रहा है और लोहे के दरवाजे चूल्हे पर चढ़े तवे से भी ज्यादा गर्म हैं।

मौके पर पहुचा दमकल विभाग

मृतकों और घायलों में ज्यादा महिलाएं थीं। पुलिस के मुताबिक, आग पहली मंजिल पर लगी थी, जबकि लोग दूसरी और तीसरी मंजिल पर फंसे हुए थे, जिन्हें रस्सी और क्रेन के जरिए बाहर निकाला गया। उसी दौरान आग की चपेट में आई एक महिला घबराहट में बिल्डिंग से नीचे कूद गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियों को भी मौके पर पहुंचने में काफी समय लग गया। इस बीच पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बाद में दमकल की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। आग इतनी भीषण थी कि आस-पास के तमाम फायर स्टेशनों से 25 गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ी।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

सितम्बर 18, 2026

इमारत में था गोदाम

इस इमारत में सीसीटीवी कैमरे और राउटर बनाने वाली एक कंपनी का ऑफिस और गोदाम था। वहीं पर शाम पौने 5 बजे के करीब आग लगी। उस वक्त ऑफिस में एक कॉन्फ्रेंस चल रही थी, जिसके लिए बड़ी तादाद में लोग यहां इकट्ठा हुए थे। बताया जा रहा है कि 200 से ज्यादा लोग यहां मौजूद थे, जिनमें अधिकतर महिलाएं थीं। इमारत में आने-जाने के लिए सीढ़ियों का एक ही रास्ता था। वहां रखे जनरेटर में आग लगने से धुआं पूरी इमारत में भर गया था। इसलिए लोग सीढ़ियों के रास्ते बाहर नहीं निकल पाए।

पुलिस विभाग ने दी जानकारी

पुलिस व दमकल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम 4:40 बजे के करीब आग की कॉल मिली थी, जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियों को रवाना किया गया। लोकल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसवालों ने लोगों की मदद से क्रेन लेकर बाहर की तरफ से ऑफिस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर रास्ता बनाया। इसके बाद रस्से बांधकर और क्रेन की मदद से एक-एक करके लोगों को बाहर निकाला गया। धुएं के कारण और घिसटने से चोट लगने के कारण कुछ लोग जख्मी भी हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस का दावा है कि इमारत से 60-70 लोगों को बाहर निकाला गया।

(By: ABHINAV SHUKLA)

Tags: delhi mundka fire live updatesdelhi newsDelhi News Updatesmetro stationmundkaNews1India
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Delhi Pink Ticket Free Bus Travel: दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के मामले में एक बार फिर राहत...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Delhi Security: BRICS सम्मेलन से पहले दिल्ली की प्रमुख सड़कों और फुटपाथों को व्यवस्थित करने का काम चल रहा है।...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Next Post

दिल्ली के इन इलाको में पहले भी मुंडका जैसी हो चुकी है घटना, पढ़े पूरी रिपोर्ट

Delhi के मुंडका में हुए हादसे को लेकर CM Kejriwal ने 10-10 लाख देने का किया ऐलान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In