शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

Air India Case: एयर इंडिया की फ्लाईट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाला शख्स गिरफ्तार, आरोपी ने बताई इसके पीछे की वजह

by Juhi Tomer
जनवरी 7, 2023
in एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले मुंबई के व्यक्ति शंकर मिश्रा को आज दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया। वह घटना के सार्वजनिक होने के बाद से ही फरार था और उसका पता लगाने के लिए लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। यह घटना 26 नवंबर को घटित हुई, लेकिन रिपोर्ट 4 जनवरी 2023 को दर्ज की गई थी। वहीं आरोप था की 26 नवंबर को न्यूयॉर्क- दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-102 में, नशे में धुत शंकर मिश्रा ने कथित तौर पर अपनी पैंट की जिप खोली और बिजनेस क्लास में बैठी एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब किया। बाद में उसने महिला से विनती की, कि वह उसकी पुलिस में रिपोर्ट न करे, यह कहते हुए कहा कि इससे उसकी पत्नी और बच्चे पर असर पर असर पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ शंकर मिश्रा के वकील ने दावा किया है कि उनके मुवक्किल ने शिकायत दर्ज कराने वाली महिला से संपर्क किया था, अपने किए के लिए माफी मांगी थी। यहां तक कि मुआवजे के रूप में महिला को 15,000 रुपये का भुगतान किया और उनके सामान को साफ करवाया।

गिरफ्तार करने के लिए कई टीमों का गठन किया था

वहीं महिला की बेटी ने कथित तौर पर एक महीने के बाद यह कहते हुए पैसे लौटा दिए कि वे इसे स्वीकार नहीं कर सकते। शंकर मिश्रा जिस अमेरिकी वित्तीय सेवा कंपनी वेल्स फार्गो में बतौर इंडिया वाइस प्रेसिडेंट कार्यरत था, उसने यह कहते हुए उसे बर्खास्त कर दिया कि उसके ऊपर लगे आरोप बेहद शर्मनाक और परेशान करने वाले हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 4 जनवरी को एफआईआर दर्ज की थी। उसने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमों का गठन किया था, जो मुबंई और बेंगलुरु में उसका पता लगा रही थीं। वहीं शंकर मिश्रा के वकील का कहना है कि शराब के नशे में हुई इस गलती के बाद शंकर मिश्रा ने बुजुर्ग महिला से बात करके सभी चीजें साफ कर ली थी। दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था, लेकिन अब मामले ने नया तूल पकड़ लिया है।

RELATED NEWS

Passenger stuck: एअर इंडिया की फ्लाइट में खराबी के कारण, बैंकॉक एयरपोर्ट पर 200 भारतीय यात्री 28 घंटे अटके , जिम्मेदार कौन

Passenger stuck: एअर इंडिया की फ्लाइट में खराबी के कारण, बैंकॉक एयरपोर्ट पर 200 भारतीय यात्री 28 घंटे अटके , जिम्मेदार कौन

अगस्त 15, 2026
Aviation Explainer: क्या गांजा पीकर प्लेन उड़ा रहा था Air India का पायलट? 300 फीट नीचे गिरी थी फ्लाइट, 24 हुए थे घायल

Aviation Explainer: क्या गांजा पीकर प्लेन उड़ा रहा था Air India का पायलट? 300 फीट नीचे गिरी थी फ्लाइट, 24 हुए थे घायल

अगस्त 13, 2026

वहीं वकील की ओर से जारी बयान के मुताबिक, शंकर मिश्रा ने महिला के कपड़े और बैग 28 नवंबर को साफ करवा दिए थे और 30 नवंबर को उनके घर तक भिजवा दिए ते। तब महिला ने साफ कहा था कि वह मामले को आगे नहीं बढ़ाएंगी और शिकायक भी दर्ज नहीं करवाएंगी। उनकी तरफ से उनकी बेटी ने बात की थी।

एयर इंडिया के कर्मचारियों को तलब किया

वहीं दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में है और घटना के संबंध में एयर इंडिया के कर्मचारियों को तलब किया है। पायलट और को-पायलट समेत एयर इंडिया के 8 कर्मचारियों को शुक्रवार के लिए समन जारी किया गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। अब उन्हें 7 जनवरी को पुलिस उपायुक्त के कार्य में तलब किया गया है।

Tags: air indiaAir india caseair india flight pee gateair india urination caseman pee on elder woman in flightshankar mishrawells fargowho is shankar mishra
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Passenger stuck: एअर इंडिया की फ्लाइट में खराबी के कारण, बैंकॉक एयरपोर्ट पर 200 भारतीय यात्री 28 घंटे अटके , जिम्मेदार कौन

Passenger stuck: एअर इंडिया की फ्लाइट में खराबी के कारण, बैंकॉक एयरपोर्ट पर 200 भारतीय यात्री 28 घंटे अटके , जिम्मेदार कौन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 15, 2026

Air India Bangkok Delhi Flight: थाईलैंड के बैंकॉक एयरपोर्ट पर करीब 200 भारतीय यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। एअर...

Aviation Explainer: क्या गांजा पीकर प्लेन उड़ा रहा था Air India का पायलट? 300 फीट नीचे गिरी थी फ्लाइट, 24 हुए थे घायल

Aviation Explainer: क्या गांजा पीकर प्लेन उड़ा रहा था Air India का पायलट? 300 फीट नीचे गिरी थी फ्लाइट, 24 हुए थे घायल

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Pilot Marijuana Test: 4 अगस्त 2026 को Air India की फ्लाइट AI2379 फुकेट से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी।...

Air India AI171 हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट कब तक आयेगी ,सुप्रीम कोर्ट में क्यों AAIB ने स्वतंत्र जांच का किया विरोध

Air India AI171 हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट कब तक आयेगी ,सुप्रीम कोर्ट में क्यों AAIB ने स्वतंत्र जांच का किया विरोध

by Kirtika Tyagi
जुलाई 16, 2026

Air India AI171 Crash Investigation: अहमदाबाद में जून 2025 में हुए एयर इंडिया AI171 विमान हादसे की जांच को लेकर...

Air India: दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया फ्लाइट गलती से पहुंची पाकिस्तानी एयरस्पेस, DGCA ने शुरू की जांच

Air India: दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया फ्लाइट गलती से पहुंची पाकिस्तानी एयरस्पेस, DGCA ने शुरू की जांच

by Sadaf Farooqui
जून 25, 2026

Air India Pakistan Airspace Incident: भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच एयर इंडिया की एक उड़ान के...

Air India

Air India की फ्लाइट में तकनीकी खराबी! बीच रास्ते से वापिस लौटा विमान, मुंबई में हुई आपात लैंडिंग

by Gulshan
अक्टूबर 22, 2025

Air India : एअर इंडिया की एक और अंतरराष्ट्रीय उड़ान में तकनीकी परेशानी की खबर सामने आई है। मुंबई से...

Next Post

Ahmedabad: इमारत की 7वीं मंजिल में लगी भीषण आग, बिल्डिंग के टॉप फ्लोर से 40 लोग रेस्क्यू, 15 साल की बच्ची की मौत 

Aligarh: घर में तेंदुआ घुसने से इलाके में मचा हड़कंप, हाथों में लाठी डंडे लेकर बाहर निकले लोग मची भगदड़

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist