Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home दिल्ली

दिल्ली एम्स में सभी रूटीन भर्तियां अगले आदेश तक बंद, निदेशक कार्यालय में सभी कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव

Zeeshan Farooqui by Zeeshan Farooqui
January 7, 2022
in दिल्ली, बड़ी खबर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। शुक्रवार को एम्स निदेशक कार्यालय में सभी कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि आठ से ज्यादा कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।जिसके बाद निर्णय लिया गया है कि एम्स में सभी रूटीन भर्तियां दैनिक कार्यकलाप और गैर जरूरी सर्जरी त्वरित प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए बंद रहेगी।

दिल्ली एम्स में पिछले कुछ दिन में ही 100 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। इनमें डॉक्टरों के अलावा नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और सुरक्षा गार्ड हैं। साथ ही रेजिडेंट डॉक्टरों की संख्या भी काफी अधिक है। न्यू प्राइवेट वार्ड का एक बड़ा हिस्सा एम्स ने कोविड मरीजों के लिए आरक्षित किया है।

RELATED POSTS

डॉक्टर्स  ने की अनोखी सर्जरी, कैंसर पीड़ित महिला के शरीर से 10 किलो का ट्यूमर निकाल कर बचा ली जिंदगी

डॉक्टर्स  ने की अनोखी सर्जरी, कैंसर पीड़ित महिला के शरीर से 10 किलो का ट्यूमर निकाल कर बचा ली जिंदगी

December 11, 2024
Sitaram Yechury

अभी भी वेंटिलेटर पर सीताराम… क्या तबियत में हुआ सुधार या हुई ख़राब?

September 6, 2024

कोरोना मरीजों की तुलना में अस्पताल में भर्ती रोगियों की संख्या कम है लेकिन उससे पहले ही यहां के स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आने लगे हैं। अब तक 12 अलग अलग अस्पतालों में 465 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए हैं जिनमें से अधिकांश घरों में क्वारंटीन हैं। इस पर दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह स्वास्थ्य कर्मचारी मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित नहीं हुए हैं। करीब 90 फीसदी कर्मचारी अस्पतालों से बाहर संक्रमित हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह में सबसे अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। बुधवार तक सबसे अधिक एम्स में 55 डॉक्टर और 80 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें बड़ी संख्या अस्पताल में कार्यरत सुरक्षा गार्ड और पैरामेडिकल के अलावा गैर चिकित्सीय सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों की है। इनके अलावा सफदरजंग अस्पताल में 52 डॉक्टर और 12 नर्स संक्रमित हैं।

Tags: all employees found corona positive in director's officecorona cases in delhiDelhi AIIMSOmicronomicron variant in indiaOmicron Variant of Corona Virusroutine recruitment in Delhi AIIMS closed
Share196Tweet123Share49
Zeeshan Farooqui

Zeeshan Farooqui

Related Posts

डॉक्टर्स  ने की अनोखी सर्जरी, कैंसर पीड़ित महिला के शरीर से 10 किलो का ट्यूमर निकाल कर बचा ली जिंदगी

डॉक्टर्स  ने की अनोखी सर्जरी, कैंसर पीड़ित महिला के शरीर से 10 किलो का ट्यूमर निकाल कर बचा ली जिंदगी

by Digital Desk
December 11, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। डॉक्टर्स को ‘धरती का भगवान’ कहा जाता है। ये ही वह अनमोल रत्न है, जो इंसानों...

Sitaram Yechury

अभी भी वेंटिलेटर पर सीताराम… क्या तबियत में हुआ सुधार या हुई ख़राब?

by Mayank Yadav
September 6, 2024

Sitaram Yechury: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी अस्पताल में भर्ती हैं। सीताराम येचुरी को दिल्ली एम्स में...

Coronavirus News: कोरोना के मामलों में गिरावट, 24 घंटे में सामने आए 3,720 नए मामले

by Ayushi Dhyani
May 3, 2023

कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। हालांकि अब मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है।...

Agra: अर्जेंटीना से ताजमहल देखने पहुंचा युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से फरार हुआ युवक

by Juhi Tomer
December 29, 2022

कोरोना वायरस का संक्रमण चीन में लगतार कहर बरपा रहा है। जिसको देखकर भारत ने पहले ही सावधानी बर्रत ली...

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दिल्ली AIIMS में भर्ती, प्राइवेट वॉर्ड में जांच के लिए रखा

by Anu Kadyan
December 26, 2022

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवार यानी 26 दिसंबर 2022 को दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस...

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने किया CNCI का उद्घाटन ,कहा-"वक्सीनेशन में भी ऐतिहासिक मुकाम पाया"

मशहूर रणनीतिकार प्रशांत किशोर का ट्ववीट, चुनावी राज्यों में हो 80 फीसदी वैक्सीनेशन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version