गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

क्या सच में AltNews वाले जुबैर को मिलने जा रहा है नोबेल पुरस्कार या ये सिर्फ है अफवाह, जानिए क्या है पूरी वजह

by Juhi Tomer
अक्टूबर 6, 2022
in बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कारों में से एक नोबेल पुरस्कार के विजेताओं के नामों के ऐलान होने का सिलसिला शुरु हो गया है. लेकिन इस बीच खबर ये सामने आ रही है की फैक्ट-चेकर्स मोहम्मद जुबैर और प्रतीक सिन्हा इस साल नोबेल शांति पुरस्कार जीतने के दावेदारों में शामील है। यह दावा टाइम की रिपोर्ट में किया गया है। फैक्ट चेक साइट AltNews के सह-संस्थापक, प्रतीक सिन्हा और मोहम्मद जुबैर भी नामांकन के आधार पर पुरस्कार जीतने के दावेदारों में से है, जिन्हें नॉर्वेजियन सांसदों के माध्यम से सार्वजनिक किया गया और इसे पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ओस्लो (PRIO) से एकत्र किया गया। वहीं जुबैर की गिरफ्तारी का मामला पूरी दुनिया में छाया था, जिसका कई संस्थाओं ने विरोध किया था।

शांति पुरस्कार की दौड़ में 343 उम्मीदवार

साल 2022 के नोबेल शांति पुरस्कार की दौड़ में सगभग 343 उम्मीदवार है, जिनमें से 251 व्यक्ति हैं और 92 संगठन शामिल हैं। हालांकी, नोबेल कमेटी नॉमिनेटेड लोगों के नामों का ऐलान नहीं करती है। साथ ही यह जानकारी मीडिया और उम्मीदवारों को भी नहीं दी जाती है। एक रॉयटर्स सर्वे में बेलारूस की विपक्षी नेता स्वियातलना सिखानौस्काया, ब्रॉडकास्टर डेविड एटनबरो, क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग, पोप फ्रांसिस, तुवालु के विदेश मंत्री साइमन कोफे और म्यांमार की राष्ट्रीय एकता सराकर नार्वे के सांसदों द्वारा नामित लोगों में शामिल है।

RELATED NEWS

Nobel Prize Controversy: मचाडो द्वारा ट्रंप को पदक सौंपने पर मचा बवाल, किसने नोबेल पुरस्कार बांटा नहीं जा सकता नाहीं ट्रांसफर

Nobel Prize Controversy: मचाडो द्वारा ट्रंप को पदक सौंपने पर मचा बवाल, किसने नोबेल पुरस्कार बांटा नहीं जा सकता नाहीं ट्रांसफर

जनवरी 19, 2026

‘जेल में AC रुम में रहा मोहम्मद जुबैर’, फेक न्यूज फैलाने वालों को लगा झटका

जुलाई 27, 2022

दिल्ली पुलिस ने जुबैर को किया था गिरफ्तार

मालूम हो कि इस साल जून महीने में मोहम्मद जुबैर को साल 2018 में किए गए ट्वीट के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। जो “अत्याधिक भड़काऊ और घृणा फैलाने वाला” था। दिल्ली पुलिस ने उन पर धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए जानबूझकर काम करने के आरोप लगाया था। इस मामले में एक सोशल मीडिया यूजर द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। गिरफ्तारी के बाद लगभग महीनेभर जेल में बिताने के बाद जुबैर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

नोबेल कमेटी ने कल मंगलवार को तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से इस साल का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान किया. रॉयल स्वाीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने क्वाटंम सूचना विज्ञान के लिए फ्रांस के एलै एस्पै, अमेरिका के जॉन एफ क्लाउसर और ऑस्ट्रिया के एंतन साइलिंगर को यह पुरस्कार देने की घोषणा की.

फोटोन कहे जाने वाले कणों को अधिक दूरी तक अलग- अलग किए जाने के बावजूद उन्हें जोड़ सकने वाले या पकड़ने के तरीकों की खोज के लिए तीनों वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार दिया गया है. क्वांटम सूचना विज्ञान का एक उदाहरण इनक्रिप्शन भी है।

Tags: harsh manderindian authorlatest nobel prize nameMohammed ZubairNobel Peace Prizepratik sinha
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Nobel Prize Controversy: मचाडो द्वारा ट्रंप को पदक सौंपने पर मचा बवाल, किसने नोबेल पुरस्कार बांटा नहीं जा सकता नाहीं ट्रांसफर

Nobel Prize Controversy: मचाडो द्वारा ट्रंप को पदक सौंपने पर मचा बवाल, किसने नोबेल पुरस्कार बांटा नहीं जा सकता नाहीं ट्रांसफर

by SYED BUSHRA
जनवरी 19, 2026

Nobel Peace Prize Controversy Explained: वेनेजुएला की विपक्षी नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो द्वारा अपना नोबेल...

‘जेल में AC रुम में रहा मोहम्मद जुबैर’, फेक न्यूज फैलाने वालों को लगा झटका

by Web Desk
जुलाई 27, 2022

ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर के दर्जन से अधिक केस थे। जिनमें हिंदू संतों को बदनाम करने से लेकर...

Next Post

Uttarakhand Bus Accident: पौड़ी बस हादसे के मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 33, CM ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के दिए निर्देश

संभल में रावण दहन के बाद जली लकड़ी उठाने पहुंची भीड़, पुलिस ने चलाए लाठी-डंडे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist