Site icon News1India

मेरठ के नाम जुड़ी एक ओर बड़ी उपलब्धि, भारतीय ओलंपिक संघ के सदस्य बने भूपेंद्र सिंह बाजवा

पूरी दुनिया में वुशू को ऊंचाइयों तक ले जाने वाले भारतीय वुशू संघ के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बाजवा को अब भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यकारी परिषद का सदस्य चुना गया है।

वुशु महासंघ के महासचिव ने दी शुभकामनाएं

भूपेंद्र सिंह बाजवा गॉडविन ग्रुप के निदेशक है। वह 2011 में भारतीय वुशु महासंघ के अध्यक्ष बने थे। अब वह यूपी से एक मात्र ओलंपिक संघ में सदस्य बने है। उनकी इस उपलब्धि पर भारतीय वुशु महासंघ के महासचिव जितेंद्र सिंह बाजवा ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

दिल्ली में IOA के शनिवार को संपन्न हुए चुनाव में कार्यकारी परिषद सदस्य के चुनाव में भूपेन्द्र सिंह बाजवा ने सर्वाधिक वोट हासिल किए। इस चुनाव में पीटी ऊषा अध्यक्ष, अजय पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सहदेव यादव कोषाध्यक्ष, अलकनंदा अशोक, राजलक्ष्मी सिंह देव, इंटरनेशनल शूटर गगन नारंग, कल्याण चौबे संयुक्त सचिव चुने गए हैं। वहीं अमिताभ शर्मा, रोहित राजपाल, लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह भी कार्यकारी परिषद के लिए चुने गए हैं।

पीटी उषा देश का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली खिलाड़ी

बता दें कि ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त और तीरंदाज डोला बनर्जी आठ स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ आउटस्टैंडिंग मेरिट के पुरुष और महिला प्रतिनिधि के रूप में कार्यकारी परिषद में है। वहीं 14 कार्यकारी परिषद के सदस्यों में से कम से कम पांच पूर्व खिलाड़ी हैं, जो IOA के इतिहास में अभूतपूर्व है।दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और टेबल टेनिस के दिग्गज अचंता शरथ कमल एथलीट आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष है इस नाते से ये दोनों भी कार्यकारी परिषद के सदस्य  हैं।

बता दें कि पीटी उषा देश का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली खिलाड़ी हैं। वह 1934 में एक टेस्ट मैच खेलने वाले महाराजा यादविंद्र सिंह के बाद IOA प्रमुख भी बनीं। यादविंद्र सिंह ने 1938 से 1960 तक आईओए अध्यक्ष का पद संभाला। वह  आईओए के तीसरे अध्यक्ष थे।

Exit mobile version