Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Asaram: कौन है वो महिला... जिसने संभाला आसाराम का '10 हजार करोड़'

Asaram: कौन है वो महिला… जिसने संभाला आसाराम का ’10 हजार करोड़’ का साम्राज्य

हाल ही में 81 साल के आसाराम को गुजरात कोर्ट ने सूरत की एक महिला से रेप के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई है। इससे पहले जोधपुर कोर्ट भी आसाराम को अप्रैल 2018 में उम्रकैद की सजा सुना चुका है। तभी से आसाराम जोधपुर जेल में बंद है। वहीं आसाराम का बेटा नारायण साईं भी उम्रकैद की सजा काट रहा है। एक वक्त था जब हर समय आसाराम के आश्रम में भीड़ लगी रहती थी। आसाराम ने करीब 4 दशकों में लगभग 10 हजार करोड़ का साम्राज्य खड़ा कर लिया था। आसाराम के जेल जाने के बाद उनकी एक वारिस देश-विदेश में मौजूद उनके आश्रमों को संभाल रही है। कौन है वो वारिस आइए जानते हैं।

कौन है 10 हजार करोड़ के साम्राज्य की वारिस?

मिली जानकारी के अनुसार आसाराम की वारिस कोई और नहीं, बल्कि उनकी बेटी है। जिसका नाम भारती देवी है। लोग भारती देवी को ‘श्रीजी’ और ‘भारतीश्री’ कहकर पुकारते हैं। ‘संत श्री आसाराम ट्रस्ट’ कई साल पहले बना था। जिसका हेडक्वार्टर गुजरात के अहमदाबाद में है। भारत या विदेश में आसाराम के जितने भी आश्रम हैं उन सभी को भारती देवी संभालती हैं। वह पिता और भाई की तरह लाइमलाइट से दूर रहती हैं। आसाराम के अनुयायियों के बीच भी भारती की छवि अच्छी है।

कब सुर्खियों में आईं भारती देवी?

बता दें कि साल 2004 में आसाराम का नाम आध्यात्म की दुनिया में अपने चरम पर था और भारत में आयोजित होने वाले आध्यात्मिक आंदोलनों का केंद्र उनका बेटा नारायण साईं रहता था। तभी आसाराम की बेटी भारती देवी की उनके आध्यात्मिक मंच पर एंट्री हुई। अपने पिता आसाराम के साथ सत्संग में वो भी नजर आने लगी। धीरे-धीरे आसाराम के अनुयायियों के बीच उनका भी प्रभाव बढ़ने लगा।

लाइमलाइट से दूरी बनाए रखती हैं भारती देवी

बता दें कि बाहरी दुनिया में भारती देवी की चर्चा कम ही होती है। लाइमलाइट में आसाराम और नारायण साईं का नाम ही रहता है। जेल में बंद होने के बाद भी बड़ी संख्या में आसाराम के देश-दुनिया में फॉलोअर्स हैं।

भारती देवी का जन्म 15 दिसंबर 1975 को हुआ था। उन्होंने कम उम्र में ही दीक्षा ली। कहा जाता है कि भारती देवी ने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। लंबे समय से वह आसाराम की विरासत संभाल रही है।

Exit mobile version