सोमवार, अगस्त 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

अशोक गहलोत ने सीएम पद को छोड़ने के दिए संकेत, अब कौन संभालेगा राजस्थान के CM की गद्दी

by Juhi Tomer
सितम्बर 23, 2022
in बड़ी खबर, राजस्थान, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ना (Congress President Nomination) अब लगभग तय हो गया है. मुख्यमंत्री संभवत: 28 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब यह कहते भी दिखाई दे रहे हैं कि भले ही चुनाव लड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के चलते ‘एक व्यक्ति एक पद’ का उल्लंघन नहीं होगा, लेकिन फिर भी आज तक ऐसा नहीं हुआ है कि कोई मुख्यमंत्री कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष रहा हो. क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूरा देश संभालना होता है. ऐसे में दोनों पद संभालना उनके लिए मुश्किल होगा.

साफ है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही (Ashok Gehlot Hints of Quitting CM Post) मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि गहलोत के बाद राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा ? क्योंकि सबसे ऊपर नाम जिन सचिन पायलट का चल रहा है, उनके नाम पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीटो लगा सकते हैं. उन्होंने यह कह दिया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस पार्टी को बहुत सोच-समझकर निर्णय लेना होगा. इसमें विधायकों की राय भी महत्वपूर्ण रहेगी और दोबारा सरकार कैसे राजस्थान जैसे बड़े राज्य में कांग्रेस की आए, इसे देखते हुए लेना होगा.

RELATED NEWS

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

अगस्त 16, 2026
Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

अगस्त 9, 2026

गहलोत ने क्यों सीपी जोशी के नाम का दिया सुझाव

अशोक गहलोत की बुधवार को सोनिया गांधी से मुलाकात हुई थी. सूत्रों के हवाले से खबर आई थी है कि बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए राजस्थान के मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के नाम की सिफारिश की है.

बीते समय में जोशी और गहलोत के खराब संबंध किसी से छिपे नहीं थे, लेकिन लोगों में तब निकटता बढ़ गई थी, जब जून 2020 में जोशी ने कथित तौर पर गहलोत को अपनी सरकार बचाने में मदद की थी. उस समय बागी विधायक मानेसर में डेरा डाले हुए थे, तब जोशी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित 19 कांग्रेस के बागी विधायकों को अयोग्यता नोटिस जारी कर दिया था.

पायलट को सीएम बनाने पर गहलोत का गोलमाल जवाब

एक व्यक्ति, एक पद पर राहुल गांधी के बयान पर भी गहलोत से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राहुल ने बिल्कुल ठीक कहा है. अगर कोई कांग्रेस अध्यक्ष बनता है तो वह राज्य के सीएम के रूप में किस प्रकार काम कर पाएगा, यह कभी हुआ नहीं है.

गहलोत द्वारा सीएम पद छोड़ने के बाद क्या सचिन पायलट कुर्सी संभालेंगे? इस पर गहलोत ने कहा कि यह मैं कैसे कह सकता हूं कि कौन सीएम बनेगा. इस पर मैं कुछ भी नहीं जा सकता हूं. मुख्यमंत्री तो विधायक चुनते हैं.

अब युवा नेताओं को दिया जाना चाहिए मौका

राजस्थान में एक बार फिर से पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेजी से उठ रही है. पिछले दिनों पायलट समर्थक विधायक वेदप्रकाश सोलंकी और इंद्राज गुर्जर ने उन्हें सीएम बनाने की खुलकर पैरवी की. इससे पहले बसेडर से कांग्रेस विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग करते हुए कहा था कि सीएम अशोक गहलोत को यह समझना चाहिए कि उन्हें पार्टी ने बहुत कुछ दिया है अब युवाओं को मौका दिया जाए.

बहरहाल, गहलोत के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर देश में हर किसी की नजर है. हालांकि, राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की रेस तब ही शुरू होगी, जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नामांकन दाखिल कर देंगे. इस दौड़ में सचिन पायलट के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, मंत्री लालचंद कटारिया, सीपी जोशी, बीडी कल्ला और भंवर जितेंद्र जैसे कई नेता शामिल हो सकते हैं. अचानक कोई दूसरा नाम भी इस दौड़ में शामिल हो सकता है.

Tags: Congresscongress newsLATEST POLITICS NEWSPolitics News
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Independence Day 2026: नई दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान...

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने केंद्र की प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया और इसके संभावित असर पर...

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

MP Bypoll: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे दी है। इस...

Paper Leak:  2016 के पेपर लीक मामले पर कांग्रेस पर बरसे राघव चड्ढा, बोले- वही मंत्री फिर जिम्मेदार पद पर क्यों?

Paper Leak: 2016 के पेपर लीक मामले पर कांग्रेस पर बरसे राघव चड्ढा, बोले- वही मंत्री फिर जिम्मेदार पद पर क्यों?

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

Raghav Chadha at Congress Attack: राज्यसभा में सार्वजनिक परीक्षा (संशोधन) विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद...

किसने मोदी की पुरानी फोटो पोस्ट कर, CWC बैठक से पहले कांग्रेस संगठन और नेतृत्व पर खड़े किए सवाल

किसने मोदी की पुरानी फोटो पोस्ट कर, CWC बैठक से पहले कांग्रेस संगठन और नेतृत्व पर खड़े किए सवाल

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 27, 2025

Congress Internal Debate: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC)...

Next Post

स्कूल में चीटिंग करने पर पकड़ा गया सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र, अध्यापिका की डांट से परेशान होकर की आत्महत्या

Heavy Rainfall: आफत बन कर लौटता मानसून, 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम और स्कूल बंद, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist