Monday, February 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

STF ने किया अतीक के जीजा अखलाक को गिरफ्तार, शूटर्स को दी थी पनाह

Juhi Tomer by Juhi Tomer
April 2, 2023
in क्राइम, प्रयागराज, बड़ी खबर, मेरठ, विशेष
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माफिया डॉन अतीक अहमद के जीजा अखलाक को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि उमेश पाल मर्डर को अंजाम देने के बाद शूटर माफिया डॉन अतीक के जीजा अखलाक के घर में छुपे हुए थे। एसटीएफ ने मेरठ में रहने वाले अखलाक से पूछताछ की और उसे प्रयागराज पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दावा किया कि अखलाक ने एक रात इन बदमाशों को अपने घर छुपा के रखा था।

पुलिस को पहले से ही था शक

उसपर आरोप है कि उसने उमेशपाल के शूटर्स को अपने घर में छुपा के रखा। साथ ही इसकी अगली सुबह अख़लाक़ ने उन्हें जरुरी खर्च के लिए रकम देकर किसी अन्य ठिकाने के लिए रवाना कर दिया। पुलिस पहले से ही शक जता रही थी कि बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मेरठ आए थे। इसी आशंका को मद्देनजर रखते हुए अतीक का जीजा अखलाक पुलिस के रडार पर था। जैसे ही शक यकीन में बदला एसटीएफ मेरठ ने शनिवार की रात अखलाक को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की।

RELATED POSTS

Atiq Ahmad

दिल्ली में क्या करने आयी थी शाइस्ता… उससे क्यों मिलने आया था गुर्गा, क्या था लेडी डॉन का प्लान?

September 1, 2024
Raju Pal Case

Raju Pal Case: बसपा विधायक राजू पाल के मर्डर केस में आरोपियों को हुई उम्रकैद, सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला

March 29, 2024

अखलाक से पुलिस कर रही पूछताछ

इसके बाद मेरठ पहुंची प्रयागराज पुलिस ने अखलाक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इस मामले को लेकर अखलाक से आगे की पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि 24 फरवरी को बसपा विधायक राजूपाल हत्याकांड में गवाही के बाद मुख्य गवाह उमेश पाल अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह अपनी गली के मोड़ पर पहुंचे ही थे बदमाशों ने उन्हें सरेआम गोली मार उनकी हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पुलिस सतर्क हो गई है और मामले को लेकर नए-नए खुलासे किए जा रही है।

अतीक को 44 साल के बाद मिली सजा

पुलिस के मुताबिक इस वारदात में मुख्य आरोपी अतीक अहमद है, लेकिन उसके जीजा अखलाक ने भी इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसका पूरा साथ दिया है। ये पहले से तय था कि आरोपी मेरठ जाएंगे, जहां रात भर रूकने के बाद अखलाक को उनके लिए जरूरी फंड जुटाना था। बता दें कि 44 साल के आपराधिक मामलों में पहली बार माफिया डॉन अतीक अहमद को सजा हुई है। अतीक को ये सजा 2007 में उमेश पाल के अपहरण के मामले में हुई है।

जेल में बंद है अतीक

दरअसल, राजूपाल हत्याकांड मामले में अतीक ने उमेश पाल को गवाही से दूर रहने को कहा था। जब उमेश पाल नहीं माना तो अतीक ने उसे अगवा कर लिया था और उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की थी।इस मामले में फैसले के दिन गुजरात के साबरमती जेल में बंद अतीक को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया गया था।

ये भी पढें

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Tags: Action on Atiq Ahmad Gang PropertiesAtiq ahmadatiq ahmed newsatique ahmedBahubali leader Atiq Ahmedअतीक अहमद की पत्नी शाइस्ताउत्तर प्रदेश में निकाय चुनावनिकाय चुनावप्रयागराज न्यूजबसपा प्रत्याशी शाइस्ताशाइस्ता खान
Share197Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Atiq Ahmad

दिल्ली में क्या करने आयी थी शाइस्ता… उससे क्यों मिलने आया था गुर्गा, क्या था लेडी डॉन का प्लान?

by Mayank Yadav
September 1, 2024

Atiq Ahmad: एक साल से ज्यादा समय से फरार माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की गिरफ्तारी के लिए...

Raju Pal Case

Raju Pal Case: बसपा विधायक राजू पाल के मर्डर केस में आरोपियों को हुई उम्रकैद, सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला

by Akhand Pratap Singh
March 29, 2024

Raju Pal Case: लखनऊ की सीबीआई अदालत ने बसपा विधायक राजू पाल की हत्या (Raju Pal Case) के मामले में दोषी...

लाखों रुपए का इनामी माफिया अशरफ दिल्ली से गिरफ्तार photo

UP : लाखों रुपए का इनामी माफिया सद्दाम दिल्ली से गिरफ्तार, कई महिनों से था फरार

by Saurabh Chaturvedi
September 28, 2023

लखनऊ। बरेली जिला जेल में माफिया अशरफ से अवैध मुलाकात कराने और सहूलियत पहुंचाने के मामले में सद्दाम के खिलाफ...

UP: माफिया अतीक-अशरफ मर्डर केस को लेकर आज जिला कोर्ट में तीनों शूटर्स की पेशी, तय होंगे आरोप

by Juhi Tomer
August 10, 2023

प्रयागराज। डबल माफिया हत्याकांड को लेकर आज आरोपियों की जिला जेल में पेशी होगी. हत्या को लेकर तीनों शूटरों पर...

Sanjeev Jeeva : पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा.. संजीव जीवा के सीने में 6 गोलियां लगी और बाएं हाथ में दो

by Ayushi Dhyani
June 8, 2023

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कोर्ट परिसर में गैंगस्टर संजीव जीवा की पेशी के दौरान हत्या कर दी गई।...

Next Post

UP: मुगलों का इतिहास नहीं पढ़ेंगे बच्चे! बदला गया सिलेबस, योगी सरकार का बड़ा फैसला

हरदोई में बड़ा सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत, घटनास्थल से 1KM दूर मिला तीसरे युवक का शव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist