Monday, March 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

बांदा नाव दुर्घटना: 5 दिन तक चला NDRF का सर्च ऑपरेशन, प्रशासन ने कैंडेल मार्च निकालकर मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Web Desk by Web Desk
August 16, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, लखनऊ
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी के बांदा जिले के मरका घाट में एक नाव पलटने से कई लोग लापता हो गए थे। जिसके बाद लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। 5 दिन के बाद NDRF की टीम ने अपना ऑपरेशन बंद कर दिया है। लेकिन NDRF, पीएसी फ्लड यूनिट व जल पुलिस द्वारा गोताखोरों के साथ यमुना नदी के डूब क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी रखा। इस दौरान एक ओर महिला की लाश बरामद हुई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। इस बीच प्रशासन द्वारा कैंडेल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

नायलॉन 100 कांटों और रस्सी 6 बंडलों के साथ यमुना नदी के डूब क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी रहा। इस अभियान में लापता श्रीमती सीता पत्नी बाबू निवासी ग्राम बड़ा डेरा निभौर तहसील बबेरू का शव भादे बाबा मंदिर ग्राम मुड़वारा व ग्राम खेड़ा के बीच यमुना नदी के किनारे मिला। जिसकी शिनाख्त भी परिजनों द्वारा कर दी गई है।

RELATED NEWS

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

February 9, 2026
Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026

पति की भी इस दुर्घटना में मौत

वहीं इसके पति बाबू की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई है। इसके बाद संभावित 2 अन्य लापता व्यक्तियों, डूबी हुई नाव, मोटरसाइकिल और साइकिलों की तलाश जारी है। बीच-बीच में मौसम खराब होने के कारण व नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण सर्च ऑपरेशन बाधित रहा।

जानकारी के मुताबिक बांदा जनपद के बबेरू के रहने वाले लोग नाव से उस पार जा रहे थे। नाव में रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने मायके जा रहीं थीं तो कुछ भाई अपनी बहन के घर जाने के लिए सवार थे। इस दौरान युमना नदी में तेज हवा के कारण ओवर लोड नाव पलट गई। जिसमें से 15 लोग तैरकर बाहर निकल आए।

वेरिफिकेशन में 5 लोग अपने घर पर मिले

लेकिन पुलिस वेरिफिकेशन में 5 लोग अपने घर पर मिले, जबकि अन्य लोग नदी में लापता हो गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल ने लगातर नदी में डूबे हुए व्यक्तियों की तलाश की और अब तक 13 लोगों के शव मिल चुके हैं और 2 लोगों की अभी भी तलाश की जा रही है।

इसी बीच अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि 11 अगस्त को नाव हादसे में मरने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए मरका चौराहे से मरका घाट तक कैंडेल मार्च निकाला गया। यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिसके कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हमारी NDRF और गोताखोर लगातार नाव और डूबे दो लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं।

ये भी पढ़े-UP के विकास के लिए आज ‘मंगल’ दिन, नए जेल मैन्युअल को मिली मंजूरी, महिला बंदी पहन सकेंगी मंगलसूत्र

Tags: Big NewsBJPcmyogiNews1IndiaUP NewsUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
December 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Next Post

'बलिया बलिदान दिवस' पर 19 अगस्त को बागी धरती पर आएंगे CM Yogi

Barabanki: नर्स नहीं लगा पाई मरीज को विगो, खून ना चढ़ने से हुई मरीज की मौत,नर्स को बचाने के लिये डॉक्टरों ने खेला ये खेल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist