मंगलवार, अगस्त 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में बड़ा सड़क हादसा, पंक्चर डबल डेकर बस का टायर बदलते समय ट्रक ने मारी टक्कर, चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

by Juhi Tomer
सितम्बर 3, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Barabanki Big Road Accident: बाराबंकी में आज तड़के सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनको इलाज के लिये बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायलों में से छह लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब यह डबल डेकर बस रास्ते में पंक्चर हो गई और ड्राइवर इसका टायर बदलने लगा। उसी समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यात्रियों के मुताबिक बस में करीब 150 यात्री सवार थे। सभी नेपाल के रहने वाले हैं और गोवा मजदूरी के लिए जा रहे थे।

यह हादसा बाराबंकी में रामनगर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव के पास सुबह तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ। जहां एक डबल डेकर बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दरअसल डबल डेकर बस जनपद बहराइच के रुपैडीहा से गोवा के लिए जा रही थी, उसी समय महंगूपुर गांव के पास पंक्चर हो गई। बस का ड्राइवर रोड किनारे बस का टायर बदलने लगा। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से छह लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। बस में सवार सभी यात्री नेपाल के रहने वाले हैं और वह गोवा जा रहे थे। वहीं हादसे के जानकारी मिलते ही आनन फानन में रामनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया।

RELATED NEWS

UP News: बाराबंकी में चौकी इंचार्ज पर किया हमला, पुलिस ने 7 को किया गिरफ्तार

अप्रैल 30, 2023

Barabanki: ईद पर आपसी भाईचारे की अनोखी तस्वीर, नमाज के बाद ईदगाह से निकले नमाजियों पर हिंदुओं ने बरसाए फूल

अप्रैल 22, 2023

घायल यात्रियों के मुताबिक वह सभी मजदूर हैं और काम के सिलसिले में नेपाल से गोवा जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। यात्रियों के मुताबिक सुबह साढ़े तीन बजे के आसपास जब यह हादसा हुआ, तो उस समय भी सभी लोग सो रहे थे। तभी ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बस में करीब 150 यात्री सवार थे।

वहीं जिला अस्पताल के डाक्टर अमित कुमार पांडेय ने बताया कि छह गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं एएसपी पूर्णेंदु सिंह के मुताबिक हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। छह को रेफर किया गया है, जबकि बाकी यात्रियों का यहीं इलाज किया जा रहा है। सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Tags: barabanki big accidentbarabanki breaking newsbarabanki latest news
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

UP News: बाराबंकी में चौकी इंचार्ज पर किया हमला, पुलिस ने 7 को किया गिरफ्तार

by Juhi Tomer
अप्रैल 30, 2023

बाराबंकी जनपद में दबंग कांग्रेस नेता और उसके ग्राम प्रधान भाई की दबंगई सामने आई है। दबंग कांग्रेस नेता और...

Barabanki: ईद पर आपसी भाईचारे की अनोखी तस्वीर, नमाज के बाद ईदगाह से निकले नमाजियों पर हिंदुओं ने बरसाए फूल

by Anu Kadyan
अप्रैल 22, 2023

बाराबंकी जिले में ईद की नमाज के मौके पर हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की गई। यहां ईद की...

Barabanki News: शिक्षक बना हैवान, 3 साल की मासूम छात्र को पीट-पीटकर किया अधमरा, परिजनों ने थाने में की शिकायत

by Juhi Tomer
अप्रैल 10, 2023

बाराबंकी जिले में एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक की क्रूरता सामने आई है। किसी बात से नाराज फतेहपुर क्षेत्र के...

Barabanki News: प्रेमिका का WhatsApp मैसेज प्रेमी को पड़ा भारी, प्रेमिका के परिजनों ने दी तालिबानी सजा

by Juhi Tomer
फ़रवरी 3, 2023

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं। जहां एक बार फिर तालिबानी...

Barabanki News: जेट्रोफा का फल खाने से बच्चों समेत दर्जनभर लोगों की हालत खराब, बाराबंकी अस्पताल किया गया रेफर

by Juhi Tomer
नवम्बर 24, 2022

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गांव के कई बच्चों और बड़ो...

Next Post

UP: बदायूं में भी धर्मस्थल के सर्वे की मांग, हिंदू महासभा ने देवी-देवताओं के साक्ष्य मौजूद होने का किया दावा

हिंदु का ओढ़ा नकाब, फिर की दोस्ती, बिछाया जाल किया रेप, धर्मांतरण न करने पर अश्लील Video किया वायरल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist