Saturday, March 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Barabanki: गरियाता हूं…और मारता भी हूं, बार-बार चिट्ठी लिखने पर कार्यवाही ना होने से नाराज सांसद ने सहायक अभियंता को दी ये धमकी

Muskaan Rajput by Muskaan Rajput
October 16, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, लखनऊ
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेशः बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ में तैनात सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता संजय गुप्ता ने जिले के BJP सांसद उपेंद्र सिंह रावत की बात नहीं सुनी. दरअसल ग्रामीणों की समस्या को लेकर सांसद ने अधिशासी अभियंता को क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण के लिए कई बार चिट्ठी लिखी, लेकिन अधिशासी अभियंता ने सांसद की बात और चिट्ठी पर कोई ध्यान नहीं दिया. जब क्षतिग्रस्त पुल के क्षेत्र में सांसद उपेंद्र सिंह रावत एक सड़क का शिलान्यास कर रहे थे तो ग्रामीणों ने छतिग्रस्त पुल का मुद्दा उठा दिया.

अधिशासी अभियंता द्वारा बात न सुनने पर सांसद को गुस्सा आ गया. सांसद ने वहीं से सहायक अभियंता को फोन किया और जमकर फटकार लगा दी. सांसद के फोन के बाद सहायक अभियंता ने अपने आप को खतरा बताते हुए दुर्घटना की आशंका जताई है. सहायक अभियंता ने अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर छुट्टी की मांगी की है. दरअसल शनिवार को बाराबंकी जिले के विकासखंड त्रिवेदीगंज के दहिला में सड़कों का शिलान्यास करने बाराबंकी सांसद उपेंद्र सिंह रावत पहुंचे थे.

RELATED NEWS

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026
Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

December 26, 2025

ग्रामीणों ने कहने पर सांसद को आ गया गुस्सा

सांसद उपेंद्र सिंह रावत से वहां के लोगों ने कांहीपुर जाने वाली सड़क पर जर्जर पुल का मुद्दा उठाया. सांसद द्वारा बार-बार चिट्ठी लिखे जाने के बाद भी ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण ना होने से सांसद को गुस्सा आ गया. इसके बाद वहीं से सांसद ने सहायक अभियंता से मोबाइल फोन पर बात करते हुए जमकर फटकार लगा दी. सांसद के बाद करने के बाद सहायक अभियंता पंचम संजय गुप्ता ने अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर कहा है कि सांसद उपेंद्र रावत ने मोबाइल पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया.

सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत मंजूर हुई

सहायक अभियंता ने कहा कि सांसद की बातों से ऐसा प्रतीत होता है कि मेरे साथ कोई भी दुर्घटना कराई जा सकती है. इसलिए जब तक शासन स्तर से सुरक्षा का आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक छुट्टी स्वीकृत कर दी जाए. सहायक अभियंता ने अधिशासी अभियंता को भेजे गए पत्र की प्रतिलिपि डीएम व अन्य विभागीय अधिकारियों को भी भेजी है. सांसद उपेंद्र सिंह रावत का कहना है कि त्रिवेदीगंज क्षेत्र में एक सड़क है काहुंपुर से मंझुपुर यह सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत मंजूर हुई है.

20 करोड़ की लागत वाली सड़क का लाभ नहीं मिला

इस सड़क के शुरू होते साढ़े 3 किलोमीटर के बाद एक पुल है जो जर्जर है. नहर विभाग ने पुल के सामने दीवार बना कर आवागमन रोक दिया है. जब से यह सड़क मंजूर हुई है. तभी से बार-बार सहायक अभियंता को पुल निर्माण के लिए चिट्ठी लिखी जा रही है. लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. पुल न बनने पर 20 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का जनता को लाभ नहीं मिल सकता. इसी को लेकर सहायक अभियंता से बात की गई थी.

इसे भी पढ़ें – Bulandshahr: पुलिस ने की ऐसी घेराबंदी अपहरणकर्ता कारोबारी को रोड़ पर ही छोड़ गये, करोड़ों की मांगी थी फिरौती

Tags: barabankiNews1IndiaUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49
Muskaan Rajput

Muskaan Rajput

Related Posts

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यहां दिल्ली-लखनऊ...

Next Post

Indore: टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर दी जान, पूरे मामले की जांच शुरू

दूध की बढ़ती कीमतों से आम आदमी को लगा झटका, Amul के बाद Mother Dairy ने बढ़ाया दाम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist