Monday, December 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण से पहले एक के बाद एक अपराधी ढेर, जानिए क्यों थे मोस्ट वांटेड

Zeeshan Farooqui by Zeeshan Farooqui
March 25, 2022
in बड़ी खबर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण से पहले आज सुबह बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। आरोपी का नाम राहुल सिंह बताया गया है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हसनगंज इलाके में सुबह करीब चार बजे बदमाश राहुल सिंह का पुलिस से सामना हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने जब फायरिंग की तो राहुल गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस राहुल को पकड़ने के बाद अस्पताल लेकर गई। जहां उपचार के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। राहुल सिंह ने अलीगंज के तिरुपति ज्वैलर्स पर 8 दिसंबर 2021 को लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उसने यहां के एक कर्मचारी की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस तब से उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस का कहना है कि गुरुवार की रात सूचना मिली थी कि राहुल सिंह अलीगंज में आएगा। इस पर बताए गए रास्ते पर पुलिस की टीम तैनात कर दी गई। उसे देखने के बाद जब पकड़ने का प्रयास करना चाहा तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें राहुल सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ और बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।

RELATED POSTS

Lucknow

ग्रीन कॉरिडोर के लिए चौराहों का बदलेगा स्वरूप; जाम मुक्त होगी राजधानी

December 11, 2025
Lucknow Mayor Sushma Kharwal

Lucknow में ‘नागरिकता जाँच’ से हड़कंप: 160 सफाईकर्मी भागे, महापौर ने NRC जाँच का किया ऐलान

December 4, 2025

बता दें कि योगी सरकार के शपथ ग्रहण से पहले ही कई अपराधी सलाखों के पीछे आ रहे हैं। वाराणसी में 21 मार्च को दो लाख रुपये का इनामी बदमाश मनीष उर्फ सोनू सिंह भी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। उस पर हत्या, रंगदारी और लूट जैसे दर्जनों संगीन केस दर्ज थे। एसटीएफ को मनीष सिंह की लोकेशन वाराणसी के लोहता इलाके में मिली थी। इस पर तुरंत टीम मौके पर पहुंची और उसे चेतावनी दी कि खुद को सरेंडर कर दो। इस पर मनीष सिंह ने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। इस पर एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई शुरू की, जिसमें मनीष सिंह मारा गया।

Tags: encounterlucknowOath CeremonyUttar PradeshYogi AdityanathYogi Aditynath Oath Ceremony
Share196Tweet123Share49
Zeeshan Farooqui

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Lucknow

ग्रीन कॉरिडोर के लिए चौराहों का बदलेगा स्वरूप; जाम मुक्त होगी राजधानी

by Mayank Yadav
December 11, 2025

Lucknow Green Corridor: राजधानी लखनऊ को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने और एक 'स्मार्ट और ग्रीन सिटी' के रूप में...

Lucknow Mayor Sushma Kharwal

Lucknow में ‘नागरिकता जाँच’ से हड़कंप: 160 सफाईकर्मी भागे, महापौर ने NRC जाँच का किया ऐलान

by Mayank Yadav
December 4, 2025

Lucknow Mayor Sushma Kharwal: लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के नेतृत्व में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशियों और...

: BJP new Uttar Pradesh office plan

BJP Office Plan: लखनऊ में बनेगा नया हाईटेक प्रदेश कार्यालय, योगी ने की समीक्षा बैठक, सुरक्षा और तकनीक पर दिया जोर

by SYED BUSHRA
December 1, 2025

Lucknow BJP Office Plan: लखनऊ में नई विधानसभा निर्माण की चर्चा के बीच भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय की तैयारी...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

Next Post

Rampur: आजम खान के परिवार की मुश्किलें नहीं हो रही कम, अब हथियारों के लाइसेंस होंगे रद्द

पांच राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद लगातार बढ़ रहे है पेट्रोलियम के दाम, जानिए आज कितने बढे भाव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version