Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने सांबा जिले से निकली यात्रा में दिखाया अपना अंदाज, अशोक नगर में करेंगे जनसभा

जम्मू। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब जम्मू कश्मीर पहुंच चुकी है। सोमवार सुबह 7 बजे सांबा जिले के विजयपुर से ये यात्रा फिर से शुरू हुई जो दोपहर 12 बजे जम्मू के सतवारी पहुंची। सतवारी चौक से कुछ पहले अशोक नगर में राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल के साथ यात्रा में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश, रजनी पाटिल आदि शामिल हैं। यात्रा की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

जम्मू आने वाले वाहनों का मार्ग बदला गया

जम्मू-कश्मीर में यह यात्रा कठुआ, सांबा और विजयपुर से होती हुई कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू पहुंची। कुंजवानी चौक पर स्वागत के बाद अशोक नगर के पास जम्मू-कठुआ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यात्रा के मद्देनजर जम्मू आने वाले वाहनों का मार्ग बदला गया। जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग से जम्मू शहर आने वाले वाहनों को कुंजवानी चौक से अंदर आने दिया गया।

राहुल गांधी की बढ़ाई गई सुरक्षा

इन वाहनों को नरवाल से होकर शहर में दाखिल कराया गया। यह यात्रा सिद्धड़ा स्थित वन सुरक्षाबल मैदान पर रात में रूकेगी। शनिवार को जम्मू के नरवाल मंडी इलाके में हुए बम धमाकों के बाद आयोजन स्थलों और राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर मैदान पहुंचेगी।

Exit mobile version