मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

 दोषियों की रिहाई पर बोलीं बिलकिस बानो- न्याय पर से डगमगा गया विश्वास

by Web Desk
अगस्त 18, 2022
in क्राइम, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Bilkis Bano Rape Case: गुजरात दंगों (Gujarat Riot) के दौरान गैंगरेप और परिवार के कई सदस्यों की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा पाए 11 लोगों की रिहाई पर अब बिलकिस बानो (Bilkis Bano) का बड़ा बयान सामने आया है. 11 लोगों की रिहाई पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए बिलकिस बानो ने कहा, इस कदम ने न्याय के प्रति उनके विश्वास को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है. उन्होंने कहा कि इस फैसले से उनका 20 साल पुराना दर्द एक बार फिर उभर गया है. मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि जिन 11 दोषियों ने मेरे परिवार को पूरी तरह से तबाह करके रख दिया और मेरी 3 साल की बेटी को मुझसे छीन लिया उन्हें आजाद कर दिया गया है.

बिलकिस बानो ने कहा, मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं है. मैं सरकार के इस फैसले से पूरी तरह से स्तब्ध हो गई हूं. मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं कि किसी भी महिला के लिए न्याय आखिर इस तरह से कैसे खत्म किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा से देश की न्यायपालिका पर भरोसा किया, सिस्टम पर भरोसा किया लेकिन अब मैं धीरे-धीरे बड़े आघात के साथ जिंदगी जीने को मजबूर हो रही हूं.

RELATED NEWS

Haryana Crime

Haryana Crime : लड़की बनकर वीडियो कॉल करके लोगों को बनाते थे अपना शिकार, बुजुर्ग से ऐंठे 36 लाख रुपये

फ़रवरी 6, 2024
Crime News

Crime News : भाई – बहन के रिश्ते को किया शर्मसार, अश्लील वीडियो देख भाई ने किया बहन का रेप, फिर गला दबाकर हत्या

फ़रवरी 6, 2024

उन्होंने कहा कि दोषियों की रिहाई ने मेरी शांति को पूरी तरह से छीन लिया है. न्याय के प्रति मेरा विश्वास डगमगा गया है. मेरा डगमगाता हुआ भरोसा केवल मेरे विश्वास को ही नहीं तोड़ रहा है बल्कि उन सभी महिलाओं के भी विश्वास को तोड़ रहा है न्याय के लिए संघर्ष कर रही हैं. बता दें कि गुजरात में 2002 के दंगों के बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा पाने वाले सभी 11 दोषियों को 2008 में दोषी ठहराए जाने के समय गुजरात में प्रचलित माफी नीति के तहत रिहा किया गया है.

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं गुजरात सरकार से अपील करती हूं कि इस हानिकारक फैसले को वापस लें और शांति से, निडर होकर मेरे जीने का अधिकार मुझे वापस लौटाएं. मेरे और मेरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें. ये बयान बिलकिस बानो की तरफ से एडवोकेट शोभा ने जारी किया है.’

बिलकिस के पति ने क्या कहा ?

बिलकिस के पति याकूब ने कहा था कि घर पर माहौल बहुत खराब है. हम सब इस फैसले से दुखी हैं. हम पहले भी डर से साये में जी रहे थे. लेकिन अब दोषियों के जेल से रिहा होने के बाद डर और बढ़ गया है. हमें अभी तक कोई सुरक्षा नहीं मिली, हम अभी तक जगह बदल-बदल कर रहते रहे हैं. आरोपियों को दोषी ठहराए जाने के बाद वे और उनका परिवार शांति से रह रहा था. लेकिन अब डर और बढ़ गया है. हमने इस हादसे में सब कुछ गंवा दिया था. हमारी तीन साल की बेटी की जान चली गई. बिलकिस के साथ ये हादसा हुआ.

ये था पूरा मामला

27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस के कोच को जला दिया गया था. इस ट्रेन से कारसेवक अयोध्या से लौट रहे थे. इससे कोच में बैठे 59 कारसेवकों की मौत हो गई थी. इसके बाद गुजरात में दंगे भड़क गए थे. दंगों की आग से बचने के लिए बिलकिस बानो अपनी बच्ची और परिवार के साथ गांव छोड़कर चली गई थीं. बिलकिस बानो और उनका परिवार जहां छिपा था, वहां 3 मार्च 2002 को 20-30 लोगों की भीड़ ने तलवार और लाठियों से हमला कर दिया. भीड़ ने बिलकिस बानो के साथ बलात्कार किया. उस समय बिलकिस 5 महीने की गर्भवती थीं. इतना ही नहीं, उनके परिवार के 7 सदस्यों की हत्या भी कर दी थी. बाकी 6 सदस्य वहां से भाग गए थे.

Tags: bilkis bano rape caselatest crime newslatest news in hindi
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Haryana Crime

Haryana Crime : लड़की बनकर वीडियो कॉल करके लोगों को बनाते थे अपना शिकार, बुजुर्ग से ऐंठे 36 लाख रुपये

by Poonam Chaudhary
फ़रवरी 6, 2024

Haryana Crime : हरियाणा के नूंह से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. जहां वीडियो कॉल (Haryana Crime)  के...

Crime News

Crime News : भाई – बहन के रिश्ते को किया शर्मसार, अश्लील वीडियो देख भाई ने किया बहन का रेप, फिर गला दबाकर हत्या

by Poonam Chaudhary
फ़रवरी 6, 2024

Crime News : भाई - बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना (Crime News) सामने आई है. जिसको...

Crime News

Crime News : ब्लैकमेल कर पहले की शादी, नशे की गोली देकर अश्लील फिल्में देख करता था हैवानियत, आगे जो हुआ जानकर दंग रह जाएंगे

by Poonam Chaudhary
नवम्बर 30, 2024

Crime News : बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां संभल जिले के रहने वाले युवक...

Bareilly: दरिंदगी की सीमा पार! कटे दो पैर-एक हाथ छेड़खानी के विरोध पर छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका..,सीएम योगी ने दी पांच लाख की मदद

Bareilly: दरिंदगी की सीमा पार! कटे दो पैर-एक हाथ छेड़खानी के विरोध पर छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका..,सीएम योगी ने दी पांच लाख की मदद

by Juhi Tomer
अक्टूबर 11, 2023

उत्तर प्रदेश के बरेली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि सीबीगंज इलाके में मनचलों...

UP Politics: विवादित बयानबाजी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पहनेंगे बुर्का! ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद ने कहा-  ‘इसे पहनकर दिखाएं अपनी हकीकत

UP Politics: विवादित बयानबाजी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पहनेंगे बुर्का! ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद ने कहा- ‘इसे पहनकर दिखाएं अपनी हकीकत

by Juhi Tomer
सितम्बर 26, 2023

ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद के कार्यकर्ताओ ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) पिछले कई समय से लगातार सनातन...

Next Post

जन्माष्टमी का व्रत कैसे रखें, श्रीकृष्ण को क्या अर्पित करें, जानें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत विधि नियम

Kabul Blast: अफगानिस्तान के काबुल में धमाकेदार ब्लास्ट, मस्जिद के इमाम समेत 30 लोगों की हुई मौत, जानिए क्या है मामला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist